Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»कल उपद्रव मचाएंगे खालिस्तानी, भारत ने कनाडा को चेताया- हमारे दूतावासों को कुछ नहीं होना चाहिए…
    विदेश

    कल उपद्रव मचाएंगे खालिस्तानी, भारत ने कनाडा को चेताया- हमारे दूतावासों को कुछ नहीं होना चाहिए…

    By January 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कल उपद्रव मचाएंगे खालिस्तानी, भारत ने कनाडा को चेताया- हमारे दूतावासों को कुछ नहीं होना चाहिए…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गणतंत्र दिवस के मौके पर खालिस्तानी आतंकवादियों की धमकी के बीच भारत ने कनाडा को आगाह किया है।

    भारत ने कनाडा से अपने राजनयिक परिसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा है। कल यानी 26 जनवरी को कनाडा स्थित भारतीय मिशनों में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में समारोह आयोजित किए जाएंगे।

    इस दौरान खालिस्तानी उपद्रव मचा सकते हैं। भारत ने खालिस्तान समर्थक तत्वों द्वारा विरोध प्रदर्शन के खतरे के कारण कनाडा से सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

    कनाडा में भारत के उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा ने कहा, “हमने भारतीय उच्चायोग और वाणिज्य दूतावासों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर कनाडाई अधिकारियों को आगाह कर दिया है।” 

    पिछले साल 18 सितंबर को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपने देश की संसद (हाउस ऑफ कॉमन्स) में भारत पर गंभीर आरोप लगाए थे।

    ट्रूडो ने कहा था कि 18 जून को कनाडाई प्रांत ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार के एजेंटों का हाथ था।  

    भारत ने निज्जर को आतंकी घोषित किया था। भारत ने ट्रूडो के आरोपों को बेतुका बताकर खारिज कर दिया था। इस पूरे विवाद के बाद, यह पहली बार होगा जब कनाडा में ध्वजारोहण समारोहों सहित सभी मिशनों में राष्ट्रीय समारोह आयोजित किए जाएंगे।

    पिछले साल मार्च में ‘वारिस पंजाब दे’ के नेता अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद भारतीय उच्चायोग पर खालिस्तानियों ने प्रदर्शन किया था।

    इसके बाद से सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। 23 मार्च, 2023 को, प्रदर्शनकारी सड़क को पार कर भारतीय उच्चायोग तक पहुंच गए थे और तोड़फोड़ करने की कोशिश की थी।

    इसके बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जून में एक चार्जशीट दायर की थी। चार्जशीट में उस विरोध प्रदर्शन को लीड करने के लिए अमृतपाल सिंह के साले अमरजोत सिंह को आरोपी बनाया गया था।

    इन उपद्रवियों ने उच्चायोग में धुआं वाले बम फेंके थे। कनाडा पुलिस ने भले ही इस घटना की जांच की थी, लेकिन उसने किसी को अभी तक गिरफ्तारी नहीं किया है।

    निज्जर की हत्या के बाद से अलगाववादी समूह सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) ने कनाडा में भारतीय अधिकारियों के खिलाफ बयानबाजी भी तेज कर दी है।

    उन्होंने कनाडा में भारत के सबसे वरिष्ठ राजनयिकों की तस्वीरों और नामों के नीचे ‘वांटेड’ शब्द वाले पोस्टरों का इस्तेमाल कर चेतावनी दी है। खालिस्तानियों ने कई मंदिरों को भी निशाना बनाया। 

    Related Posts

    होर्मुज में अमेरिका की ‘महाघेराबंदी’! 20 युद्धपोत तैनात, 55 जहाजों ने बदला रास्ता; ईरान पर बढ़ा दबाव

    August 10, 2026

    Meta की बढ़ी टेंशन! अमेरिका में बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर बैन की मांग, सर्वे में सामने आई बड़ी बात

    August 10, 2026

    पीओके में हिंसा के बाद बैकफुट पर PML-N, प्रदर्शनकारियों से बातचीत को तैयार शहबाज सरकार

    August 10, 2026

    पेंटागन ने हथियार उत्पादन बढ़ाने का दिया आदेश, ईरान युद्ध से घटा अमेरिकी स्टॉक

    August 10, 2026

    इजरायल ने सभी सैन्य छुट्टियां कीं रद्द, ईरान पर नए हमले की अटकलें तेज

    August 10, 2026

    ईरान संघर्ष के बीच अमेरिकी हथियार भंडार पर दबाव, पेंटागन ने उत्पादन बढ़ाने का दिया आदेश

    August 9, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    होर्मुज में अमेरिका की ‘महाघेराबंदी’! 20 युद्धपोत तैनात, 55 जहाजों ने बदला रास्ता; ईरान पर बढ़ा दबाव

    August 10, 2026

    हरिद्वार में तेज बारिश से कांवड़ यात्रियों की वापसी मुश्किल, जलभराव में फंसे वाहन; एसएसपी ने संभाली कमान

    August 10, 2026

    मानसून को लेकर सीएम धामी का अलर्ट, 15 अक्तूबर तक प्रदेश की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त

    August 10, 2026

    हरकी पैड़ी से कांवड़ लेकर 22 किमी पैदल निकलीं खेल मंत्री रेखा आर्या, दो संकल्पों के साथ शुरू की शिव यात्रा

    August 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.