Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»कार्तिक और अनन्या की फिल्म का दर्शकों को इंतजार खत्म, अनुराग बसु ने दिया शूटिंग पर अपडेट
    मनोरंजन

    कार्तिक और अनन्या की फिल्म का दर्शकों को इंतजार खत्म, अनुराग बसु ने दिया शूटिंग पर अपडेट

    News DeskBy News DeskFebruary 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कार्तिक और अनन्या की फिल्म का दर्शकों को इंतजार खत्म, अनुराग बसु ने दिया शूटिंग पर अपडेट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Anurag Basu: साल 2013 में जब सिद्धार्थ रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'आशिकी 2' रिलीज हुई तो इसे बहुत पसंद किया था. फिल्म के कुछ सीन तो आइकॉनिक थे. श्रद्धा और सिद्धार्थ की एक्टिंग से लेकर इसके गाने सभी की खूब तारीफ हुई थी. फैन्स चाह रहे थे कि इसके बाद 'आशिकी' का अगला पार्ट भी बनना चाहिए. पर आशिकी टाइटल पर इतना विवाद हुआ कि अनुराग बसु इसे बना रहे हैं, लेकिन न तो टाइटल इससे मिलताजुलता होगा, न ही पुरानी फिल्म से कोई लेना देना. इसकी जानकारी भी बसु साहब ने दी थी. फैन्स के एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए अनराग बसु ने फिल्म पर अपडेट दिया है.

    अनुराग बसु ने कोरियन और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की तुलना
    एक इंटरव्यू  में अनुराग बसु ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की तुलना कोरियन फिल्म इंडस्ट्री से कर दी है. उन्होंने दोनों फिल्म इंडस्ट्रीज को यंग बताया है. उनका कहना है कि इंडियन फिल्म्स को केवल हम देखते हैं, जबकि कोरियन फिल्म इंडस्ट्री की ग्लोबल ऑडियन्स है. इसके अलावा उन्होंने कार्तिक आर्यन की नई फिल्म पर भी अपडेट शेयर किया है.

    अगले महीने शुरू होगा काम
    अनुराग बसु से जब कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म पर अपडेट पूछा गया तो डायरेक्टर ने कहा, "अभी तक टीम ने इसकी शूटिंग शुरू नहीं की है. हम अगले महीने से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे. अभी हम इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन में बिजी हैं." डायरेक्टर ने ग्लोबल लेवल पर बॉलीवुड को लेकर भी बात की है. उन्होंने कहा, "ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर ऑल वी इमेजिन एज लाइट और अनुजा जैसी फिल्मों के लिए तारीफ मिलने पर ऐसा लगता है कि ग्लोबली बहुत कुछ हासिल करना बाकी है. मुझे लगता है कि मेनस्ट्रीम का इंडियन सिनेमा मुख्य रूप से इंडियन दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. भले ही इंडियन इंडस्ट्री ने तरक्की कर ली है, लेकिन अभी दूर तक जाना है. मुझे लगता है कि वर्ल्ड सिनेमा हमारी फिल्मों पर ध्यान दे रहा है."

    'मेट्रो इन दिनों' में दमदार कास्ट
    इसके अलावा अनुराग बसु 'मेट्रो इन दिनों' को लेकर भी सुर्खियों में हैं, जो कि 'लाइफ इन अ मेट्रो का सीक्वल' है. इस एंथोलॉजी फिल्म में सारा अली खान, अली फजल, फातिमा सना शेख, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा और आदित्य रॉय कपूर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. अनुराग बसु को अपनी फिल्मों जैसे कि 'बर्फी', 'लाइफ इन ए मेट्रो', 'लूडो' और 'जग्गा जासूस' के लिए जाना जाता है.

    News Desk

    Related Posts

    वासु भगनानी ने साड़ी बेचने से शुरू किया सफर, आज हैं टॉप बॉलीवुड प्रोड्यूसर्स में शामिल

    April 24, 2026

    सलमान खान ने की ‘ईद 2027’ रिलीज डेट की घोषणा, नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म का ऐलान

    April 24, 2026

    काजोल ने 30 साल बाद तोड़ी नो-किस पॉलिसी, जानें क्या थी वजह

    April 24, 2026

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चुनाव आयोग पर भड़का कलकत्ता हाईकोर्ट, तुगलकी फरमान पर सुनाई कड़ी फटकार

    April 24, 2026

    हेल्दी और प्रोटीन रिच झालमुड़ी रेसिपी, घर पर बनाएं झटपट स्नैक

    April 24, 2026

    हाईकोर्ट जज का बयान: ‘पवन खेड़ा ने निर्दोष महिला को विवादों में घसीटा’, कस्‍टडी में लेकर पूछताछ जरूरी

    April 24, 2026

    NSA अजीत डोभाल ने मुसलमानों से कहा- हम एक ही जहाज के मुसाफिर हैं, डूबेंगे तो साथ डूबेंगे

    April 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - admin@cgnews.co
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.