Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»मेक्सिको में भी गूंजा जय श्री राम, रामलला हुए विराजमान; बना देश का पहला मंदिर…
    विदेश

    मेक्सिको में भी गूंजा जय श्री राम, रामलला हुए विराजमान; बना देश का पहला मंदिर…

    By January 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मेक्सिको में भी गूंजा जय श्री राम, रामलला हुए विराजमान; बना देश का पहला मंदिर…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अयोध्या में रामलला के विराजने से पहले मेक्सिको में भी देश के पहले राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो गया है।

    अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन से एक दिन पहले मेक्सिको में राम मंदिर का उद्घाटन हुआ है। इस कार्यक्रम में अमेरिका से एक पुजारी आए थे, जिन्होंने पूजा कराई।

    यही नहीं मेक्सिको के इस राम मंदिर में लगीं भगवान राम और माता जानकी की मूर्तियां भी भारत से ही बनकर गई हैं।

    मंत्रोच्चार के बीच मंदिर का उद्घाटन हुआ तो यहां सैकड़ों की संख्या में मौजूद भारतीय मूल के लोगों ने भजन और कीर्तन भी किया। 

    राम मंदिर बनने की जानकारी मेक्सिको में स्थित भारतीय दूतावास ने भी दी है। दूतावास ने एक्स पर लिखा, ‘मेक्सिको में भगवान राम का पहला मंदिर! अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले मेक्सिको के क्वेरेटारो में मंदिर बनकर पूरा हो गया है।

    यहीं पर भगवान हनुमान का मंदिर भी है। यह भी मेक्सिको का पहला हनुमान मंदिर है।’ दूतावास ने बताया कि इस आयोजन में अमेरिका से एक पुजारी आए थे। उनके नेतृत्व में मेक्सिको के भारतीय मूल के लोगों ने राम की पूजा की और भजन आरती कार्यक्रम हुआ। दूतावास ने लिखा कि माहौल राममय था और दिव्य ऊर्जा से भरा हुआ था।

    भारतीय मूल के लोग बड़ी संख्या में कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस समेत तमाम देशों में रहते हैं। अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विदेशों में रह रहे भारतीय मूल के लोगों में भी जबरदस्त उत्साह है।

    कहीं रैलियां और शोभायात्राएं निकाली जा रही हैं तो कहीं पर मंदिरों में भव्य आयोजन हो रहे हैं। बता दें कि विदेशों में रह रहे भारतीय मूल के लोगों ने बड़ी मात्रा में राम मंदिर निर्माण के लिए दान भी दिया है।

    त्रिनिदाद एंड टोबैगो में भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले भव्य आयोजन हुआ है।

    गौरतलब है कि भारत में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले उत्साह का माहौल है। अयोध्या के अलावा देश के तमाम गांवों और शहरों में उत्साह देखा जा रहा है।

    हर मंदिर में कुछ न कुछ आयोजन है और लोग पूजा-पाठ आदि करके भगवान राम का स्वागत करने को उत्सुक हैं।

    Related Posts

    इंडोनेशिया में ज्वालामुखी का जोरदार विस्फोट, 50 हजार फीट तक उठा राख का गुबार; कई उड़ानें रद्द

    September 6, 2026

    ‘बच्चों को टीचर की जरूरत, AI की नहीं’, न्यूयॉर्क के सरकारी स्कूलों में 8वीं तक AI पर रोक

    September 6, 2026

    नेपाल बाढ़ के बाद राहत शिविरों में महिलाओं की मुश्किलें बढ़ीं, ‘पैड हैं मगर अंडरवियर नहीं’

    September 5, 2026

    ईरान युद्ध की जानकारी लीक होने से ट्रंप परेशान? 50 सैन्य अधिकारियों का कराया पॉलीग्राफ टेस्ट

    September 5, 2026

    खर्ग द्वीप के पास बड़ा हमला, अमेरिकी मिसाइलों से ईरानी टैंकर को बनाया निशाना

    September 5, 2026

    पाकिस्तान में बदला सैन्य ढांचा, अब ‘एक कमांडर-तीन सेनाएं’; असीम मुनीर के हाथों में बड़ी ताकत

    September 5, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    PM Kisan 24वीं किस्त का इंतजार, लैंड सीडिंग में चूक हुई तो अटक सकता है ₹2,000

    September 7, 2026

    8th Pay Commission: कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले! देरी से मिल सकता है 14 लाख तक का एरियर, समझें गणित

    September 7, 2026

    ऑपरेशन सिंदूर में S-400 का दिखा दम, भारत रूस से खरीदेगा 5 और एयर डिफेंस सिस्टम

    September 7, 2026

    नारी शक्ति समाज की संस्कृति और संस्कारों की संवाहक : पूर्णमति माताजी

    September 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.