Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»ट्रंप ने मिसाइल डिफेंस सिस्टम आयरन डोम को लेकर उठाए अहम सवाल
    विदेश

    ट्रंप ने मिसाइल डिफेंस सिस्टम आयरन डोम को लेकर उठाए अहम सवाल

    News DeskBy News DeskJanuary 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ट्रंप ने मिसाइल डिफेंस सिस्टम आयरन डोम को लेकर उठाए अहम सवाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार एग्जीक्यूटिव ऑर्डर जारी कर रहे हैं। उनके आदेशों को दुनिया गौर से देख रही है। कुछ फैसले ऐसे हैं, जो काफी चर्चाओं में भी है।

    इसी बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका में आयरन डोम सिस्टम की तरह अगली पीढ़ी की मिसाइल रक्षा प्रणाली का निर्माण करने का आदेश दिया है। बता दें कि हमास की ओर से दागी गई मिसाइलों के हमले से बचने के लिए इजरायल आयरन डोम सिस्टम का इस्तेमाल करता आया है।

    रिपोर्ट के अनुसार, अगली की पीढ़ी रक्षा कवच अमेरिका को बैलिस्टिक, हाइपरसोनिक, एडवांस क्रूज मिसाइलों और अन्य हवाई हमलों से बचाएगा।

    अमेरिका को आयरन डोम की जरूरत: ट्रंप
    अमेरिका के नए रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के पदभार ग्रहण के दिन रिपब्लिकन कांग्रेस की बैठक में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि इजरायल के पास आयरन डोम है। उनके पास मजबूत मिसाइल डिफेंस सिस्टम है। इजरायल पर 342 मिसाइलें दागी गई थीं लेकिन इनमें से सिर्फ एक मिसाइल ही थोड़ी बहुत निशाने पर लगी थी। अन्य देशों के पास इस तरह का सिस्टम क्यों नहीं होना चाहिए और हमारे पास ऐसा 

    क्यों नहीं है?
    ट्रंप ने आगे कहा कि हम हमारे देश के लिए ऐसा ही आयरन डोम बनाएंगे और ये सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी हमारे देश की तरफ आंख उठाकर नहीं देख सके और हमारे लोगों को नुकसान नहीं पहुंचा सके। हालांकि, ट्रंप ने यह नहीं बताया कि अमेरिका को किस देश से खतरा है। हालांकि, ट्रंप किस देश से कब पंगा ले लें, इसका अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल है। 

    क्या है आयरन डोम की खासियत?
    आयरन डोम एक एयर डिफेंस सिस्‍टम है। इजरायली सेना का दावा है कि उसका 'आयरन डोम' सिस्‍टम दुश्मन की 90 फीसद मिसाइलों को हवा में ही ध्वस्त कर देता है। यह एयर डिफेंस सिस्‍टम दुश्मन के ड्रोन को भी नेस्‍तनाबूंद कर देता है। इजरायली कंपनी राफेल एडवांस डिफेंस सिस्‍टम और इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज ने इस एयर डिफेंस सिस्‍टम को बनाया है।  यह दिन-रात समेत किसी भी मौसम में मार करने में सक्षम है।

    कैसे काम करता है आयरन डोम?
     यह एक ग्राउंड-टू-एयर डिफेंस सिस्टम है, जो रडार और तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों से लैस है। रडार दुश्मन मिसाइलों की जानकारी देता है और बताता है कि मिसाइल या रॉकेट कहां गिर सकता है और यह कितनी दूर है। इसके बाद इंटरसेप्टर मिसाइलें अपना काम करती हैं और हवा में ही दुश्मन रॉकेट ध्वस्त कर दिए जाते हैं।

    News Desk

    Related Posts

    ‘सऊदी में भीख मांगी तो खैर नहीं’, पाकिस्तान की नागरिकों को आखिरी चेतावनी; पासपोर्ट तक हो सकता है ब्लॉक

    August 17, 2026

    किम जोंग उन संग रिश्तों पर ट्रंप का तंज, बोले- तस्वीर में दोस्त नहीं दिख रहे लेकिन अच्छी बनती है

    August 17, 2026

    पाकिस्तानी एक्ट्रेसेज ने भारत का देशभक्ति गाना लगाकर मनाया आजादी का जश्न, हाथ में लहराया PAK झंडा; हुईं ट्रोल

    August 17, 2026

    तालिबान रक्षा मंत्री की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी, हमले पर मिलेगा मजबूती से जवाब

    August 17, 2026

    शेख हसीना को वापस भेजो, तभी भारत आएंगे तारिक रहमान; बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त

    August 17, 2026

    बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का बड़ा ऑपरेशन, खारान में हवाई हमलों से बढ़ा तनाव

    August 16, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उत्तराखंड में ‘एक मंडी-एक गांव’ योजना की शुरुआत, अब किसानों को गांव में ही मिलेगा बाजार

    August 17, 2026

    दयारा बुग्याल में गूंजी ढोल-दमाऊं की थाप, दूध-मक्खन से खेली अनोखी होली

    August 17, 2026

    एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का आगाज, 14 एशियाई देशों के स्केटर पहुंचे दून

    August 17, 2026

    Divyastra MK3 की पहली टेस्ट फ्लाइट सफल, स्वदेशी जेट इंजन से उड़ने वाला भारत का नया ‘सुसाइड ड्रोन’ तैयार

    August 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.