Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»हिना खान ने कोमोलिका के किरदार को लेकर की खुलकर बात, एक्ट्रेस ने कहा……
    मनोरंजन

    हिना खान ने कोमोलिका के किरदार को लेकर की खुलकर बात, एक्ट्रेस ने कहा……

    News DeskBy News DeskJanuary 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हिना खान ने कोमोलिका के किरदार को लेकर की खुलकर बात, एक्ट्रेस ने कहा……
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हिना खान को लोगों के बीच पहचान 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल से मिली। अक्षरा के किरदार में उनके अभिनय की खूब सराहना की गई। इन दिनों एक्ट्रेस ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही हैं, लेकिन अब उन्होंने काम पर वापसी करने का फैसला ले लिया है। जल्द ही टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस को गृह लक्ष्मी शो में देखा जाएगा। इस बीच हिना ने खुलासा किया है कि वह 'कसौटी जिंदगी की 2' में कोमोलिका का किरदार निभाने से पहले थोड़ी डरी हुई थीं। 

    टीवी की मशहूर अभिनेत्री हिना खान छोटे पर्दे के सीरियल्स से लेकर रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा भी रह चुकी हैं। उन्होंने कई वेब सीरीज में भी बेहतरीन काम किया है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस फैंस के साथ अपनी जिंदगी की हर जरूरी जानकारी शेयर करती हैं। ब्रेस्ट कैंसर के बारे में भी उन्होंने फैंस को जानकारी दी थी। राहत की बात यह है कि अब वह रिकवर कर रही हैं।

    इंटरव्यू में हिना खान ने कोमोलिका के किरदार को लेकर खुलकर बात की है। एक्ट्रेस ने बताया है कि 'मैंने अक्षरा का रोल निभाया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया। ऐसे में मुझे कोमोलिका का रोल ऑफर किया गया, लेकिन मैं उस रोल को लेकर कॉन्फिडेंट नहीं थी।

    मुझे खुद पर विश्वास नहीं था कि मैं एक वीलेन का रोल बेहतरीन ढंग से अदा कर पाऊंगी। सीरियल के पहले पार्ट में उर्वशी ढोलकिया ने उस किरदार को बहुत शानदार तरीके से निभाया था। मुझे लगा कि मैं उतना अच्छे से नहीं कर पाऊंगी और इसमें असफल हो जाऊंगी। मैं बिल्कुल भी नहीं चाहती थी कि इस किरदार के कारण लोग मुझसे नफरत करें।'

    एकता कपूर ने दी थी एक्ट्रेस को हिम्मत
    हिना खान ने बताया कि कोमोलिका के रोल को निभाने की हिम्मत उन्हें एकता कपूर से मिली। उन्हें एक्ट्रेस के ऊपर पूरा भरोसा था कि वह इसे अच्छे से निभा लेंगी। एकता ने हिना को कहा था कि तुम मेरी कोमोलिका हो और मैं किसी भी दूसरी एक्ट्रेस को यह किरदार निभाते हुए नहीं सोच सकती हूं। इसके बाद उन्होंने सीरियल में भूमिका निभाई और उनका रोल लोगों को पसंद भी आया था।

    सोशल मीडिया पर आज के समय में ज्यादातर सभी सितारों की आलोचना की जाती है। इसके बारे में हिना खान का कहना है कि उन्हें अब नेगेटिव बातों से फर्क नहीं पड़ता है। दरअसल, एक्ट्रेस का मानना है कि उन्होंने अब धैर्य रखना अच्छे से सीख लिया है।  

    News Desk

    Related Posts

    टॉम हॉलैंड की ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने रचा इतिहास, दुनियाभर में कमाए 2 अरब डॉलर

    August 17, 2026

    खतरों के खिलाड़ी 15 में बड़ा ट्विस्ट, विशाल आदित्य सिंह हुए बाहर; क्या होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री?

    August 17, 2026

    ‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 3 दिन में कमाए ₹81.75 करोड़; 9 बड़ी फिल्मों को पछाड़ा

    August 17, 2026

    पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस ने ‘ऐ वतन’ गाने पर मनाया आजादी का जश्न, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

    August 17, 2026

    गोविंदा के सपोर्ट में उतरीं सोमी अली, बोलीं- टैलेंट की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती

    August 17, 2026

    आवारापन 2’ की सफलता के बीच इमरान हाशमी की ‘जन्नत 3’ पर बड़ा अपडेट, स्क्रिप्ट पर काम जारी

    August 16, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: BJP की नई टीम पर CM धामी का भरोसा, बोले- संगठन की विचारधारा और राष्ट्रसेवा के संकल्प को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी टीम….

    August 17, 2026

    Uttarakhand News: BJP की नई टीम पर CM धामी का भरोसा, बोले- संगठन की विचारधारा और राष्ट्रसेवा के संकल्प को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी टीम….

    August 17, 2026

    Uttarakhand News: थारू समाज के बीच पहुंचे CM धामी, सुनी समस्याएं; विकास और संस्कृति संरक्षण को लेकर दिया बड़ा भरोसा…..

    August 17, 2026

    Uttarakhand News: थारू समाज के बीच पहुंचे CM धामी, सुनी समस्याएं; विकास और संस्कृति संरक्षण को लेकर दिया बड़ा भरोसा…..

    August 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.