Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»ईरान ने पहले ही दिया था बता- करेंगे एयरस्ट्राइक, फिर हाय-तौबा क्यों मचा रहा पाक…
    विदेश

    ईरान ने पहले ही दिया था बता- करेंगे एयरस्ट्राइक, फिर हाय-तौबा क्यों मचा रहा पाक…

    By January 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ईरान ने पहले ही दिया था बता- करेंगे एयरस्ट्राइक, फिर हाय-तौबा क्यों मचा रहा पाक…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ईरानी मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान ने 16 जनवरी को पाकिस्तान के सीमाई प्रांत बलूचिस्तान में हमला करने से पहले ही इसकी सूचना पाकिस्तानी सेना को दे दी थी।

    फिर भी पाकिस्तान मिसाइल हमले पर हंगामा कर रहा है और जवाबी कार्रवाई में सिस्तान में नौ लोगों की जान ले चुका है।

    एक ‘जानकार ईरानी स्रोत’ के अनुसार, “तेहरान ने इस्लामाबाद को हमले के बारे में बता दिया था लेकिन उसे यह नहीं बताया था कि वह इस सूचना को सार्वजनिक करे।”

    बता दें कि ईरान ने 16 जनवरी की देर रात ईरान-पाकिस्तान के सीमाई इलाके में बलूचिस्तान प्रांत में स्थित सुन्नी आतंकी संगठन ‘जैश-अल-अदल’ के ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया था।

    पाकिस्तान ने इसे अपनी संप्रभुता के खिलाफ माना और बदले की कार्रवाई में गुरूवार को बलूचिस्तान-सिस्तान इलाके में ISIS आतंकियों और बलोच अलगाववादी संगठनों के ठिकानों पर एयरस्ट्राक कर दी, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई।

    रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के करीबी माने जाने वाले एक टेलीग्राम चैनल ने 18 जनवरी को लिखा, “पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर हमले के लिए पाकिस्तानी सरकार के साथ कॉर्डिनेशन की जरूरत थी, जो इस सप्ताह पूरा हुआ।”

    इसमें कहा गया, “पाकिस्तान का आज का हमला भी उस समझौते के अनुरूप है जो आकार ले चुका है और सीमा पर आतंकवाद से निपटने तथा सीमा पर स्थायी सुरक्षा स्थापित करने की दिशा में दोनों देशों के दृढ़ संकल्प का परिणाम है।” 

    रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कुछ ईरानी पत्रकारों ने सुझाव दिया है कि अफगानिस्तान में ईरानी राष्ट्रपति के दूत हसन काज़ेमी-कोमी की पाकिस्तान की नवीनतम यात्रा का उद्देश्य इस्लामाबाद को आसन्न ईरानी हमले के बारे में पहले से सूचित करना हो सकता है।

    हालांकि, इन रिपोर्टों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है लेकिन दोनों देशों द्वारा एक-दूसरे पर की गई एयरस्ट्राइक ने इलाके में तनाव बढ़ा दिया है।

    खासकर तब, जब 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमास के आतंकी हमले के जवाब में गाजा में लंबे समय से युद्ध चल रहा है। इस बीच, राहत की बात यह है कि ईरान और पाकिस्तान , दोनों पक्षों ने तनाव को कम करने की इच्छा का संकेत दिया है।

    पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों और सशस्त्र बलों के प्रमुखों ने ईरान के साथ जारी तकरार के बीच शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की।

    इससे ठीक पहले, दोनों पड़ोसी देशों ने एक-दूसरे के क्षेत्र में अपने सैन्य हमलों के बाद बिगड़े संबंधों को दुरूस्त करने के लिए सहमति जताई।

    एक सूत्र ने बताया कि कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवार-उल-हक काकड़ ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) की बैठक की अध्यक्षता की। इसमें तीनों सशस्त्र बलों के प्रमुख, कैबिनेट मंत्री और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

    Related Posts

    ईरान की शर्तों पर ही खुलेगा होर्मुज जलडमरूमध्य, संसद अध्यक्ष ग़ालिबाफ के बयान से बढ़ी वैश्विक चिंता

    July 9, 2026

    चीन के GDP पर सवाल उठाने वाले अर्थशास्त्री की संदिग्ध मौत, मामले ने बढ़ाई अंतरराष्ट्रीय चिंता

    July 9, 2026

    अमेरिका का ईरान पर सबसे बड़ा हमला! 90 ठिकाने तबाह, IRGC को भारी नुकसान, रेलवे ब्रिज ध्वस्त-चाबहार की बिजली गुल

    July 9, 2026

    ट्रंप के संकेत के बाद इजरायल का बड़ा एक्शन? ईरान पर सबसे घातक हमले की तैयारी, मीडिया रिपोर्ट में बड़ा दावा

    July 9, 2026

    US हमले का ईरान ने लिया बदला! कुवैत-बहरीन बने निशाना, 85 सैन्य ठिकानों पर हमला; होर्मुज संकट और गहराया

    July 8, 2026

    होर्मुज पर अमेरिका का महाअटैक! ईरान के 80 सैन्य ठिकानों पर बरसे बम, केशम-बंदर अब्बास दहले

    July 8, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    डीजल की जगह ₹20 प्रति लीटर वाला नया ईंधन? नितिन गडकरी ने बस-ट्रक के लिए बताया बड़ा प्लान

    July 11, 2026

    ‘नो बिकिनी, नो इंटीमेट सीन्स’ पर अड़ीं काजल अग्रवाल, प्रोड्यूसर्स से कहा- माफ करें; बताई वजह

    July 11, 2026

    नौकरी बदलते ही अपने आप ट्रांसफर होगा PF, EPFO ने किया बड़ा ऐलान

    July 11, 2026

    भारत में हर 10 में से 1 व्यक्ति को कैंसर का खतरा, डॉक्टरों की भारी कमी; 2000 मरीजों पर सिर्फ 1 विशेषज्ञ

    July 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.