Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»मनोरंजन»कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में शाहरुख खान का नाम लेते ही क्रिस मार्टिन ने मचाई धूम
    मनोरंजन

    कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में शाहरुख खान का नाम लेते ही क्रिस मार्टिन ने मचाई धूम

    News DeskBy News DeskJanuary 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में शाहरुख खान का नाम लेते ही क्रिस मार्टिन ने मचाई धूम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Coldplay concert: शाहरुख खान के फैन्स देश ही नहीं दुनियाभर में हैं. वो जहां जाते हैं, लोग उनपर प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं. उनके को-एक्टर्स तो उनके दीवाने हैं ही, वहीं विदेशी सिंगर्स भी किंग खान पर प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं. हाल ही में किंग खान को लेकर कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट में दीवानगी देखने को मिली है, जब फैन्स की खचाखच भीड़ में क्रिस मार्टिन ने शाहरुख का नाम लिया तो लोग दीवाने हो गए और क्रेजी होकर चिल्लाते हुए नजर आए हैं. अब इस वीडियो को शाहरुख खान ने भी शेयर किया है और रिएक्शन दिया है.

    इंडिया आपसे प्यार करता है कोल्डप्ले
    शाहरुख खान ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा ''तारों को देखो…देखो कैसे वो आपके लिए चमक रहे हैं…और हर चीज जो आप करते हैं. मेरे भाई क्रिस मार्टिन आपने मुझे स्पेशल फील करवाया है, अपने गानों की तरह. आपको प्यार और आपकी टीम को बड़ा सा हग. आप करोड़ों में एक हैं मेरे दोस्त. इंडिया आपसे प्यार करता है कोल्डप्ले.'' वीडियो पर लिखा है, ''क्रिस मार्टिन फोरएवर एंड एवर.'' 19 जनवरी को कोल्डप्ले के इंडिया कॉन्सर्ट का दूसरा शो मुंबई में हुआ. यहां भारी संख्या में भीड़ क्रिस मार्टिन के गानों पर झूमती नजर आई. सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें क्रिस मार्टिन ने फैन्स के दिलों पर राज करने वाले शाहरुख खान पर अपना प्यार लुटाया है.

    क्रिस ने शाहरुख खान पर लुटाया प्यार
    बीते दिन मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में कोल्डप्ले का मुंबई कॉन्सर्ट का दूसरा दिन था. क्रिस मार्टिन ने गाना शुरू करने से पहले एक म्यूजिक प्ले किया और कहा, ''शाहरुख खान फॉरएवर.'' इतना सुनते ही भीड़ क्रेजी हो गई और खुशी के मारे चिल्लाने लगी. इस कॉन्सर्ट में कई हजार फैन्स इकट्ठा हुए थे और उन्होंने मोबाइल की फ्लैश लाइट ऑन करके सिंगर के प्रति अपना प्यार जाहिर किया. क्रिस मार्टिन और उनके बैंड ने अपने हिट नंबर्स पर परफॉर्मेंस दी और फैन्स का मनोरंजन किया. इस कॉन्सर्ट के वीडियोज कई फैन पेज पर शेयर किए गए हैं, जिन पर कमेंट्स की बाढ़ सी गई है. लोगों ने वीडियो पर क्रिस मॉर्टिन और शाहरुख खान दोनों के लिए खूब प्यार लुटाया है.

    क्रिस मार्टिन ने लगाए जय श्री राम के नारे
    क्रिस ने सिर्फ शाहरुख खान का नाम लेकर ही दिल नहीं जीता, बल्कि उन्होंने अपने फैन्स से हिंदी में भी बात की है. उन्होंने कहा, ''गुड इवनिंग एवरीबडी. आप सबका बहुत स्वागत है. मुंबई में आकर हमें बहुत खुशी हो रही है.'' इतना ही नहीं उन्होंने सबके सामने ''जय श्री राम'' भी कहा. इसे सुनते ही फैन्स एक्साइटेड हो गए और खुशी के मारे चिल्लाने लगे. हालांकि ये पहली बार नहीं है, जब क्रिस मार्टिन ने शाहरुख खान के प्रति अपना प्यार जताया है. इससे पहले एक बार और वो जता चुके हैं कि वो किंग खान के कितने बड़े फैन हैं. साल 2019 में भी उन्होंने शाहरुख खान के लिए एक ट्वीट किया था और अपना प्यार जाहिर किया था.

    News Desk

    Related Posts

    भोजपुरी बवाल में रो पड़ीं आम्रपाली दुबे, वजन पर सुनकर छलके आंसू कैमरे

    July 26, 2026

    ‘द केरल स्टोरी’ ने बदली अदा शर्मा की किस्मत: अभिनेत्री बोलीं- ‘अब मिल रहे हैं बेहतरीन किरदार’

    July 26, 2026

    न्यूड फोटोशूट और तलाक से बदल गई थी मधु सप्रे की जिंदगी, अब कहां और कैसी हैं सुपरमॉडल?

    July 26, 2026

    अपरा मेहता ने सुनाया फैन क्रेज का किस्सा, भीड़ में झेली मुश्किलें

    July 25, 2026

    लॉकअप में हर्षद चोपड़ा का गेम कमजोर, फैन्स ने शुरू किया ट्रोल करना

    July 25, 2026

    प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसों के ऑफर’, एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का बड़ा दावा, बोलीं- इस गंदगी में नहीं पड़ना

    July 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का हार्ट अटैक से निधन, राजनीतिक दलों में शाेक की लहर

    July 26, 2026

    Kargil Vijay Diwas 2026: सीएम धामी की घोषणा, परमवीर चक्र विजेताओं को दो करोड़ की अनुग्रह राशि मिलेगी

    July 26, 2026

    बासमती की खुशबू से फिर महकेगा दून: सफल ट्रायल के बाद 160 किसानों ने संभाली कमान; 75 हेक्टेयर में शुरू हुई खेती

    July 26, 2026

    पीएम मोदी ने मांगे 15 अगस्त भाषण के लिए देशवासियों से सुझाव

    July 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.