Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»पीएम ट्रॉफी के दावेदार बने हरीश एस, पहले धमतरी की कलेक्टर आईएएस नम्रता गांधी हुई थी चयनित
    छत्तीसगढ़

    पीएम ट्रॉफी के दावेदार बने हरीश एस, पहले धमतरी की कलेक्टर आईएएस नम्रता गांधी हुई थी चयनित

    News DeskBy News DeskJanuary 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पीएम ट्रॉफी के दावेदार बने हरीश एस, पहले धमतरी की कलेक्टर आईएएस नम्रता गांधी हुई थी चयनित
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी के बाद सुकमा कलेक्टर हरीश एस को प्रतिष्ठित पीएम अवार्ड के लिए चुना गया है। दोनों अफसरों को 21 अप्रैल को सिविल सर्विस डे के मौके पर सम्मानित किया जाएगा। 2015 बैच के आईएएस हरीश एस को सुकमा में समग्र विकास के लिए किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। आईएएस नम्रता गांधी को जल संरक्षण के लिए उनके सक्रिय योगदान के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार के लिए चुना गया है। 

    कलेक्टर के तौर पर पहला जिला है सुकमा 

    मूल रूप से तमिलनाडु के मदुरै जिले के रहने वाले हरीश एस को कलेक्टर के तौर पर पहला जिला सुकमा मिला है। आपको बता दें कि हरीश एस 7 सितंबर 2015 को आईएएस सेवा में शामिल हुए थे। 

    ऐसा रहा उनका करियर सफर

    लाल बहादुर प्रशासन अकादमी से ट्रेनिंग पूरी की। बिलासपुर में असिस्टेंट कलेक्टर के पद पर पदस्थ रहे। इसके बाद रायगढ़ जिले के खरसिया अनुविभाग में एसडीएम बने। इसके बाद रायगढ़ में एडिशनल कलेक्टर के पद पर पदस्थ रहे। खरसिया और रायगढ़ में भू-अर्जन और राजस्व संबंधी काम संभाले। रायगढ़ अपर कलेक्टर के बाद हरीश एस को मिली नई जिम्मेदारी। उन्हें बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का जिला पंचायत सीईओ बनाया गया। उन्होंने बिलासपुर जिले के जिला पंचायत सीईओ के रूप में भी काम किया। हरीश एस को सुकमा जिले में कलेक्टर के रूप में पहली पोस्टिंग मिली। 

    तैयारी के लिए छोड़ी नौकरी, 5वें प्रयास में मिली सफलता

    हरीश एस तमिलनाडु के मदुरै के रहने वाले हैं। उनका जन्म 6 नवंबर 1987 को हुआ था। उनके पिता जल संसाधन विभाग में इंजीनियर थे। उनकी मां एक निजी अस्पताल में काम करती थीं। हरीश इकलौती संतान हैं। उन्होंने टीवीएस स्कूल मदुरै से 12वीं की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने चेन्नई के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग गिंडी से मैन्युफैक्चरिंग ब्रांच से बीटेक की डिग्री हासिल की। ​​इंजीनियरिंग करने के बाद हरीश ने कुछ समय तक एक सॉफ्टवेयर कंपनी और बैंक में काम किया। कुछ दिनों बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी और यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी

    News Desk

    Related Posts

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन, तिरंगा यात्रा में विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प…..

    August 14, 2026

    राजनांदगांव में राज्य स्तरीय जूनियर शतरंज प्रतियोगिता का समापन- डॉ. रमन सिंह और अरुण साव ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह….

    August 14, 2026

    बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    August 14, 2026

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विभाजन के पीड़ितों को दी विनम्र श्रद्धांजलि…..

    August 14, 2026

    राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति दिलीप सिंह जूदेव जी का समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    August 14, 2026

    रायगढ़ चिकित्सा महाविद्यालय भवन एवं चिकित्सालय भवन में विभिन्न मरम्मत/निर्माण कार्यों हेतु 50 करोड़ रूपए का मिला अनुमोदन….

    August 14, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन, तिरंगा यात्रा में विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प…..

    August 14, 2026

    ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान आएंगे भारत, सितंबर में BRICS समिट में होंगे शामिल

    August 14, 2026

    8th Pay Commission: ₹25 लाख नहीं, ₹75 लाख तक हो सकती है ग्रेच्युटी! कर्मचारियों ने रखी बड़ी मांग

    August 14, 2026

    राजनांदगांव में राज्य स्तरीय जूनियर शतरंज प्रतियोगिता का समापन- डॉ. रमन सिंह और अरुण साव ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह….

    August 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.