Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»चिमनी बाई धर्मशाला चौक के निर्माण कार्य से प्रभावित होगा यातायात, एक महीने तक चलेगा काम
    राज्य

    चिमनी बाई धर्मशाला चौक के निर्माण कार्य से प्रभावित होगा यातायात, एक महीने तक चलेगा काम

    News DeskBy News DeskJanuary 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चिमनी बाई धर्मशाला चौक के निर्माण कार्य से प्रभावित होगा यातायात, एक महीने तक चलेगा काम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    फरीदाबाद: ESIC मेडिकल कॉलेज के पास स्थित चिमनी बाई धर्मशाला चौक का निर्माण कार्य शनिवार से फिर से शुरू किया जाएगा. यह कार्य लगभग एक माह तक चलेगा, जिससे इस क्षेत्र के यातायात पर असर पड़ेगा. निर्माण कार्य के चलते शुक्रवार रात से चौक को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया जाएगा.

    ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
    इस निर्माण कार्य को लेकर पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. एनआईटी तीन स्थित तिकोना पार्क-चिमनीबाई धर्मशाला रोड लगभग तीन किलोमीटर लंबी है, जहां पर यातायात को सुचारू रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं. फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से सड़क निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है. अब चौक-चौराहों को नए सिरे से संवारने का कार्य किया जा रहा है, जो पिछले करीब दो माह से बंद था. यह कार्य आवश्यक था. क्योंकि हाल ही में चिमनी बाई धर्मशाला चौक पर खुदे गड्ढे में गिरने से एक कार चालक बाल-बाल बचा था.

    डीसीपी एनआईटी चौक पर की जाएगी बेरिकेडिंग 
    सुरक्षा के लिहाज से शुक्रवार रात से डीसीपी एनआईटी चौक पर बेरिकेडिंग की जाएगी. चिमनीबाई धर्मशाला की तरफ वाहनों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी. इसी प्रकार ESIC मेडिकल कॉलेज से बीकेनेर मिष्ठान भंडार पर भी बेरिकेडिंग की जाएगी. ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चिमनीबाई धर्मशाला चौक पर निर्माण कार्य के चलते वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराए गए हैं. यदि कोई वाहन चालक नियमों की अनदेखी करता है और जबरस्ती जाम लगाने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

    जाम से बचने इन मार्गों का करें इस्तेमाल
    चिमनीबाई धर्मशाला चौक के आसपास जाम से बचने के लिए यातायात पुलिस ने वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराए हैं. जैसे कि नीलम चौक से सैनिक कॉलोनी, गुरुग्राम को जाने वाले हल्के वाहन चालक मेट्रो मोड से ESIC चौक होते हुए सैनिक कॉलोनी मस्जिद चौक पहुंच सकते हैं. हाईवे से आने वाले भारी वाहन चालक बाटा हार्डवेयर चौक, वहां से प्याली चौक मस्जिद मोड़ होते हुए गुरुग्राम, एसजीएम नगर और मुल्ला होटल पहुंच सकते हैं. यातायात पुलिस की ओर से सभी चौक चौराहों पर जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस की संख्या बढ़ा दी गई है.

    ट्रैफिक नियमों का पालन जरूरी
    ट्रैफिक डीसीपी ने कहा कि एफएमडीए की ओर से चिमनीबाई धर्मशाला चौक पर निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है. चौक पर लोगों को जाम से बचाने के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है. सभी वाहन चालक नियमों का पालन करें. यह निर्माण कार्य न केवल यातायात को सुगम बनाएगा, बल्कि क्षेत्र की सुरक्षा को भी सुनिश्चित करेगा.

    News Desk

    Related Posts

    नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा -मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    August 9, 2026

    महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

    August 8, 2026

    उदंती-सीतानदी में शुरू हुआ स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम -एआई तकनीक से वन और वन्यजीवों की 24X7 निगरानी….

    August 8, 2026

    ’देवलसुर्रा में विकास कार्यों को मिली नई गति, आंगनबाड़ी भवन और सांस्कृतिक मंच का हुआ भूमिपूजन’: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    August 8, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    August 8, 2026

    पीडीएस प्रणाली में पारदर्शिता के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल- रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम‘ का शुभारंभ…

    August 8, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा -मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    August 9, 2026

    ईरान संघर्ष के बीच अमेरिकी हथियार भंडार पर दबाव, पेंटागन ने उत्पादन बढ़ाने का दिया आदेश

    August 9, 2026

    ईरान की दो टूक- अमेरिका ने शर्तें नहीं मानीं तो नहीं खुलेगा होर्मुज जलडमरूमध्य

    August 9, 2026

    सुनेत्रा पवार-प्रशांत किशोर की मुलाकात पर बोलीं सुप्रिया सुले, ‘यह उनका अंदरूनी मामला’

    August 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.