Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»जालसाजों ने युवती को कहा कि वह इंटरनेट पर देखती हैं अश्लील वीडियो, पैसे डालो वर्ना…, युवती ने दिखाया ठेंगा
    छत्तीसगढ़

    जालसाजों ने युवती को कहा कि वह इंटरनेट पर देखती हैं अश्लील वीडियो, पैसे डालो वर्ना…, युवती ने दिखाया ठेंगा

    News DeskBy News DeskDecember 30, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जालसाजों ने युवती को कहा कि वह इंटरनेट पर देखती हैं अश्लील वीडियो, पैसे डालो वर्ना…, युवती ने दिखाया ठेंगा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर

    कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली युवती 12वीं कक्षा की छात्रा है। पढ़ाई के साथ वह निजी संस्थान में काम करती हैं। छात्रा शनिवार की दोपहर घर पर ही थीं। इसी दौरान उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से काल आया। फोन करने वाले ने उनकी बड़ी बहन के संबंध में पूछा। इस पर युवती ने बताया कि मोबाइल वह उपयोग करती है।

    इसके बाद जालसाजों ने युवती को कहा कि वह इंटरनेट पर अश्लील वीडियो देखती हैं। इसकी शिकायत महिला थाने में मिली है। इसी तरह के मामले में महिला थाने में कई लोगों को पकड़ा गया है। अब महिला थाने की पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जालसाजों ने युवती के मोबाइल पर कई फोटो भी भेजे। इससे युवती डर गई।

    उसके डर का फायदा उठाते हुए जालसाजों ने नौ हजार 500 रुपये मांगे। रुपये मांगते ही युवती का माथा ठनका। उसने ऑनलाइन रुपये देने के बजाए जालसाजों को सिविल लाइन थाने के पास आकर रुपये ले जाने की बात कही। इधर, युवती भागते हुए अपने परिचित के पास पहुंची। परिचित को पूरी घटना बताकर उसने मदद मांगी।

    इस पर परिचित उसे लेकर साइबर सेल पहुंचे। साइबर सेल में युवती की शिकायत साइबर पोर्टल में दर्ज कराई गई। साइबर ठग रोज-रोज नए तरीके अपनाकर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इधर, कई लोग जागरूकता की वजह से रकम गंवाने से बच जा रहे हैं। मगर, जागरूकता की वजह से युवती ठगे जाने से बच गई।

    जांच के बाद रुपये वापस करने दिलाया था भरोसा
    युवती ने बताया कि जालसाजों ने इंटरनेट पर अश्लील वीडियो देखने का आरोप लगाया था। वह कभी भी इंटरनेट पर इधर-उधर के वीडियो ना तो सर्च करती है, ना ही वह इंटरनेट का उपयोग करती है। यह बात उसने जालसाजों को बताई।

    तब जालसाजों ने कहा कि केस को रफादफा करने के लिए नौ हजार 500 रुपये लगेंगे। इसमें दो हजार रुपये फाइल चार्ज लगेगा। शेष रकम जांच पूरी होने के बाद वापस करने का भरोसा दिलाया था।

    डीपी पर लगाया था पुलिस की वर्दी के साथ फोटो
    युवती ने बताया कि उसे अश्लील वीडियो देखने का आरोप लगाकर डराया गया। उसके वाट्सएप पर कुछ फोटो भी भेजे गए। युवती ने जब वाट्सएप पर डीपी चेक किया, तो उसमें पुलिस की वर्दी के साथ फोटो लगा था। इसे देखकर वह ज्यादा डर गई। रुपये मांगे गए तो ठगी का एहसास हो गया।

    ऐसे काम करता है गिरोह
    जब पीड़ित डरकर या घबराकर ठग की मांगों को पूरा करता है, तो ठग उसे डिजिटल तौर पर बंधक बना लेते हैं और अधिक पैसे या जानकारी की मांग करते हैं। ठग कॉल करके खुद को पुलिस अधिकारी या किसी अन्य सरकारी एजेंसी का सदस्य बताते हैं और पीड़ित को यह विश्वास दिलाते हैं कि उसके खिलाफ कोई गंभीर आरोप

    है। इस बीच पीड़ित को अपनी बातों में उलझाए रखते हुए डराते हैं। वे पीड़ित को गिरफ्तार करने की धमकी देते हैं और इसे रोकने के लिए तुरंत पैसे या अन्य व्यक्तिगत जानकारी देने की मांग करते हैं।

    ये है ठगी का तरीका
    साइबर ठग नए-नए तरीके अपना रहे हैं। हाल के समय में देखने को मिला है कि किसी मामले में फंसने की जानकारी देकर रुपये मांगे जाते हैं। इस प्रक्रिया का कोई कानूनी वजूद नहीं है। इसमें ठग खुद को पुलिस या कानून प्रवर्तन एजेंसी का अधिकारी बताते हैं, फिर लोगों से आडियो या वीडियो कॉल के जरिए संपर्क करते हैं।

    वे किसी अपराध में शामिल होने या कुछ गलत करने का आरोप लगाकर पीड़ित को डराते हैं। पीड़ित से कहते हैं कि अगर वह गिरफ्तारी से बचना चाहते हैं, तो उन्हें तुरंत कुछ पैसे या जानकारी देनी होगी। कई लोग उनके झांसे में आकर रुपये गंवा बैठते हैं।

    कैसे बचें ठगी से
    आईपीएस अक्षय प्रमोद सबद्रा ने बताया कि किसी भी अनजान नंबर से कॉल आने पर बिलकुल भी डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस कभी अपनी पहचान बताने के लिए कॉल नहीं करती और न ही गिरफ्तारी का ऑनलाइन वारंट भेजती है।

    News Desk

    Related Posts

    नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठोस सुधार- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    September 7, 2026

    पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वाेच्च प्राथमिकता हो – राज्यपाल रमेन डेका…..

    September 7, 2026

    शिक्षा में नवाचार और स्टार्टअप सोच को बढ़ावा देना समय की जरूरत: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

    September 7, 2026

    निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू, राज्यपाल रमेन डेका ने किया शुभारंभ….

    September 7, 2026

    निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू, राज्यपाल रमेन डेका ने किया शुभारंभ….

    September 7, 2026

    तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह……

    September 7, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    केएल राहुल के KKR जाने की अटकलों पर लगा विराम, DC ने साफ कहा- ‘राहुल कहीं नहीं जा रहे’

    September 8, 2026

    ‘हनुमान अंश’ पर बरसी बाबा नीम करौली की कृपा! 32वें दिन 150 करोड़ पार हुई कमाई

    September 8, 2026

    सितंबर में Kia Carens Clavis पर बंपर डिस्काउंट, ₹1.20 लाख तक सस्ती हुई कार

    September 8, 2026

    ‘एडल्ट फिल्म मत करो, करियर बर्बाद हो जाएगा’, ‘जिस्म’ साइन करने पर बिपाशा बसु को मिली थी वॉर्निंग

    September 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.