Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»दिल्ली-NCR में बारिश के बावजूद AQI 200 के पार, नए साल में और बिगड़ेगी हवा की गुणवत्ता
    राज्य

    दिल्ली-NCR में बारिश के बावजूद AQI 200 के पार, नए साल में और बिगड़ेगी हवा की गुणवत्ता

    News DeskBy News DeskDecember 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली-NCR में बारिश के बावजूद AQI 200 के पार, नए साल में और बिगड़ेगी हवा की गुणवत्ता
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली। दिल्ली में बारिश के कारण कम हुए प्रदूषण से राहत ज्यादा नहीं टिक पाई। एक दिन बाद ही रविवार को दिल्ली में AQI बढ़कर 200 से अधिक पहुंच गया है, जो वायु प्रदूषण की खराब श्रेणी में आता है।

    आज किस इलाके में कितना है AQI

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, आज सोमवार को सुबह 7 बजे दिल्ली के अलीपुर में AQI 155, आनंद विहार में AQI 256, अशोक विहार में AQI 196, आया नगर में AQI 117, चांदनी चौक में AQI 111, द्वारका सेक्टर-8 में AQI 223, जहांगीरपुरी में AQI 237, नरेला में AQI 128, आरकेपुरम में AQI 246, रोहिणी में AQI 186, विवेक विहार में AQI 250 दर्ज किया गया। इसके अलावा गाजियाबाद के इंदिरापुरम में AQI 115, वसुंधरा में AQI 85 और नोएडा सेक्टर-62 में AQI 137 दर्ज किया गया।

    300 के पार पहुंच सकता है AQI

    CPCB के अनुसार, स्मॉग व कोहरा व हवा की गति कम होने से सोमवार को प्रदूषण का स्तर बढ़ने से AQI 300 के पार बेहद खराब श्रेणी में पहुंच सकता है। साथ ही नव वर्ष की पूर्व संख्या व पहली जनवरी को भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में ही रहने की संभावना है। इस वजह से नए वर्ष का जश्न बेहद खराब हवा की गुणवत्ता के बीच मनेगा।

    न्यूनतम तापमान 12'C दर्ज

    दिल्ली-NCR में सोमवार सुबह कई इलाकों में कोहरे की परत छाई रही। सुबह 5.30 बजे न्यूनतम तापमान 12'C दर्ज किया गया। आज अधिकतम तापमान 18'C के आस-पास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने सोमवार को घने से बहुत घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

    पिछले साल एक जनवरी को कैसा था हाल?

    1 जनवरी 2024 को हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रही थी। इससे पहले वर्ष 2023 में AQI खराब श्रेणी में रहा था। CPCB के अनुसार सोमवार को करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है। इसके अलगे दिन 31 दिसंबर हवा की गति थोड़ी और बढ़ सकती है और पहली जनवरी को 2-35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से सतही हवा चल सकती है। फिर भी स्मॉग व कोहरा अधिक होने की संभावना के कारण उस दिन AQI 300 से अधिक रहने की संभावना है।

    News Desk

    Related Posts

    नारी शक्ति समाज की संस्कृति और संस्कारों की संवाहक : पूर्णमति माताजी

    September 6, 2026

    उत्तराखंड के पारंपरिक आभूषणों को मिलेगी वैश्विक पहचान, सीएम धामी बोले- ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर बढ़ाएं कदम

    September 6, 2026

    24 अक्टूबर से सजेगा 10 दिवसीय उत्तराखंड कौथिग, रेंजर्स कॉलेज मैदान में जुटेगा गढ़वाली समाज

    September 6, 2026

    हरितालिका तीज पर गोर्खाली समाज को तोहफा, ‘आजाद हिंद फौज शहीद द्वार’ का शिलान्यास

    September 6, 2026

    राष्ट्रपति ने सारंगढ़- बिलाईगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान….

    September 6, 2026

    कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन…..

    September 6, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चेपॉक में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, 12 हजार फैन्स ने लगाए नारे; ऑटोग्राफ देकर जीता दिल

    September 7, 2026

    US Open 2026: ज्वेरेव-गॉफ की जीत, स्वियातेक-सबालेंका भी आगे; फ्रिट्ज समेत कई दिग्गज बाहर

    September 7, 2026

    2 मिनट के अपीयरेंस के बाद रिया अहीर का सफर खत्म, वाइल्ड कार्ड एंट्री की चर्चा तेज

    September 7, 2026

    अंतरराष्ट्रीय संन्यास के बाद मेसी का धमाका, इंटर मियामी के लिए दो गोल में किया सहयोग

    September 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.