Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»नारी शक्ति समाज की संस्कृति और संस्कारों की संवाहक : पूर्णमति माताजी
    राज्य

    नारी शक्ति समाज की संस्कृति और संस्कारों की संवाहक : पूर्णमति माताजी

    News DeskBy News DeskSeptember 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नारी शक्ति समाज की संस्कृति और संस्कारों की संवाहक : पूर्णमति माताजी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गांधी रोड स्थित जैन धर्मशाला में आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी के सान्निध्य में जैन समाज की विभिन्न महिला मंडलों की ओर से ‘नारी शक्ति, समाज की संस्कृति’ विषय पर नारी संस्कार सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में नारी की सामाजिक भूमिका के साथ धर्म, संस्कार और संस्कृति को केंद्र में रखते हुए विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।
    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद एवं उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा, विशिष्ट अतिथि कैंट विधायक सविता कपूर और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल मौजूद रहे। अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
    लघु नाटिकाओं से दिया सामाजिक संदेश
    सम्मेलन में विभिन्न महिला संस्थाओं की ओर से लघु नाटिकाओं और बैनर प्रस्तुतियों के माध्यम से धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। सती सीता की अग्नि परीक्षा, सोलह सतियां, सोलह शुद्धियां, संस्कार पाठशाला, धर्म में नारी का योगदान, नारी का श्रृंगार, संस्कारी नारी का महत्व, अष्टमंगल द्रव्य, भक्तामर स्तोत्र, आठ कर्म, वीरांगना झांसी की रानी और लिव-इन रिलेशनशिप जैसे विषय प्रस्तुतियों का केंद्र रहे।
    विद्या सिंधु बालिका मंडल, जैन मिलन महिला भाग्य ज्योति, माजरा मंदिर, दिगंबर जैन समाज विकासनगर, प्रगति परिवार, जैन मिलन राजुल, एकता एवं महिला मिलन माजरा, वीरांगना मंच शिवालिक, श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर क्लेमेंटाउन, मूकमाटी परिवार, जिनवाणी जागृति मंच और प्रभु समर्पण समिति समेत विभिन्न संस्थाओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की। प्रस्तुतियों को अतिथियों और श्रद्धालुओं ने सराहा।
    इस अवसर पर बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष गीता खन्ना, हिमाचल टाइम्स की संपादक एवं समाजसेवी इंद्राणी पांधी समेत विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।
    धर्म और संस्कारों को जीवन में अपनाने का आह्वान
    आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी ने मंगल प्रवचन में कहा कि सम्मेलन में प्रस्तुत प्रत्येक कार्यक्रम से कोई न कोई सीख लेकर उसे जीवन में उतारना चाहिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक संस्कारों के बिना जीवन निराधार हो जाता है और धर्म ही जीवन का आधार है।
    उन्होंने कहा कि भौतिक वस्तुएं केवल क्षणिक आनंद देती हैं, जबकि धर्म आत्मकल्याण और मोक्ष के मार्ग को प्रशस्त करता है। प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में धर्म, संस्कार और सदाचार को स्थान देना चाहिए। नारी शक्ति को समाज में संस्कार और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर आगे आना होगा।
    मीडिया समन्वयक मधु सचिन जैन ने बताया कि सम्मेलन का समापन धर्म, संस्कार और समाज सेवा के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम में जैन समाज के पदाधिकारियों, श्री विद्या समय पूर्ण वर्षायोग समिति के सदस्यों सहित विकासनगर और अन्य क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

    News Desk

    Related Posts

    उत्तराखंड के पारंपरिक आभूषणों को मिलेगी वैश्विक पहचान, सीएम धामी बोले- ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर बढ़ाएं कदम

    September 6, 2026

    24 अक्टूबर से सजेगा 10 दिवसीय उत्तराखंड कौथिग, रेंजर्स कॉलेज मैदान में जुटेगा गढ़वाली समाज

    September 6, 2026

    हरितालिका तीज पर गोर्खाली समाज को तोहफा, ‘आजाद हिंद फौज शहीद द्वार’ का शिलान्यास

    September 6, 2026

    राष्ट्रपति ने सारंगढ़- बिलाईगढ़ की शिक्षिका सुनीता यादव को प्रदान किया राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान….

    September 6, 2026

    कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन…..

    September 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत…..

    September 6, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नारी शक्ति समाज की संस्कृति और संस्कारों की संवाहक : पूर्णमति माताजी

    September 6, 2026

    उत्तराखंड के पारंपरिक आभूषणों को मिलेगी वैश्विक पहचान, सीएम धामी बोले- ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर बढ़ाएं कदम

    September 6, 2026

    AI का नया कांड! OpenAI एजेंट्स ने इंसानों से छुपकर बनाई ‘सीक्रेट दुनिया’, वेबसाइट पर किया कब्जा

    September 6, 2026

    24 अक्टूबर से सजेगा 10 दिवसीय उत्तराखंड कौथिग, रेंजर्स कॉलेज मैदान में जुटेगा गढ़वाली समाज

    September 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.