Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ सरकार ने जो अधिसूचना जारी की है उसमे ओबीसी का आरक्षण खत्म कर दिया गया है: रामनरेश पटेल
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ सरकार ने जो अधिसूचना जारी की है उसमे ओबीसी का आरक्षण खत्म कर दिया गया है: रामनरेश पटेल

    News DeskBy News DeskDecember 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ सरकार ने जो अधिसूचना जारी की है उसमे ओबीसी का आरक्षण खत्म कर दिया गया है: रामनरेश पटेल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मनेंद्रगढ़/एमसीबी
    मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ओबीसी वर्ग के लोगो ने एकजुट होकर पत्रकार भवन में कहा कि ओबीसी वर्ग के लिए अब आरक्षण की लड़ाई लड़ी जाएगी, वर्तमान में छत्तीसगढ़ सरकार ने जो अधिसूचना जारी की है उसमे ओबीसी का आरक्षण खत्म कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष ओबीसी महासभा रामनरेश पटेल ने कहा कि ओबीसी का आरक्षण विलोपित किया गया है जिससे हम सब आक्रोशित है, सरकार हमारा आरक्षण बहाल करें।

    सभी ने प्रेसवार्ता में बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के सरगुजा और बस्तर संभाग के सभी जिलों में पाँचवी अनुसूची लागू है, जिसके कारण इन क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम की धारा 129 (ड.) के तहत ST वर्ग के लिए सरपंच या अध्यक्ष के समस्त पद ST वर्ग के सदस्यों के लिए आरक्षित रहेंगे, ST वर्ग के लिए आरक्षण स्थानों की कुल संख्या से आधे से कम नहीं होगा. परंतु इसी धारा के उपधारा (03) में स्पष्ट प्रावधान है कि अधिसूचित क्षेत्रों के पंचायतों में भी OBC वर्ग के लिए आरक्षण रहेगा लेकिन ST/SC एवम् OBC का कुल मिला कर आरक्षण 75% से अधिक नहीं होगा ।
    छत्तीसगढ़ शासन द्वारा छत्तीसगढ़ पंचायत राज (संशोधन) अध्यादेश 2024 में उपरोक्त मूल अधिनियम की धारा 129 (ड.) की उपधारा (03) को लोप कर दिया गया है, जिसके कारण अधिसूचित क्षेत्रों में भी OBC वर्ग को मिलने वाली आरक्षण की पात्रता समाप्त (शून्य) हो गई है। इस प्रकार इन क्षेत्रों में निवासरत हम OBC वर्ग के मौलिक अधिकारों का हनन कर हमारे साथ घोर अन्याय एवम् छल किया गया है। बैठक में सभी ने एक स्वर में कहा है कि हम सभी OBC वर्ग के लोग मांग करते हैं कि OBC वर्गों को नगरीय निकायों एवं पंचायतो मे मिलने वाले आरक्षण को बहाल करें।

    इस अवसर पर रामनरेश पटेल,ओमप्रकाश विश्वकर्मा, विष्णु दास, हँसनारायण सिंह, रमेश यादव, मनोज चक्रधारी, दिलीप पंत, राम बसंत, गोपी राय, नसीम अंसारी, मो. ऱहमतुल्ला, सहित काफी संख्या में ओबीसी वर्ग के पधाधिकारी उपस्थित थे। ओबीसी महासभा द्वारा 27 दिसम्बर को  खड़गवा, 28 दिसम्बर को भरतपुर ब्लाक में धरना प्रदर्शन होगा 29 दिसम्बर को जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन आयोजित है।

    News Desk

    Related Posts

    संत समाज से बोले शिवराज, ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ के लिए करें जनजागरण

    August 23, 2026

    तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल….

    August 23, 2026

    छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान, पर्यटन बोर्ड की पर्यटकों से अपील—फर्जी वेबसाइट, बुकिंग लिंक, मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया से रहें सतर्क….

    August 23, 2026

    सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    August 23, 2026

    नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण, प्रथम कैबिनेट में 18 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास निर्माण का लिया गया था संकल्प….

    August 23, 2026

    मनेंद्रगढ़ महाविद्यालय को प्रदेश के उत्कृष्ट संस्थानों में करेंगे विकसित: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल….

    August 23, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो पर ICC का बड़ा एक्शन, बीच मैदान भिड़ंत के बाद लगा भारी जुर्माना

    August 24, 2026

    Silver Price Crash: चांदी की कीमत में अचानक बड़ी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से इतनी सस्ती; जानें 10 ग्राम सोने का ताजा रेट

    August 24, 2026

    प्रज्ञाननंदा ने कीमर को हराया, ग्रैंड शतरंज टूर फाइनल से सिर्फ छह अंक दूर

    August 24, 2026

    गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर भड़के कृष्णा अभिषेक, बोले- घर की बातें घर में ही रहनी चाहिए

    August 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.