Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»खुलेंगे अयप्पा मंदिर के पवित्र 18 द्वार, 41 दिन की कठोर तपस्या के बाद मिलता है दर्शन लाभ
    छत्तीसगढ़

    खुलेंगे अयप्पा मंदिर के पवित्र 18 द्वार, 41 दिन की कठोर तपस्या के बाद मिलता है दर्शन लाभ

    News DeskBy News DeskDecember 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    खुलेंगे अयप्पा मंदिर के पवित्र 18 द्वार, 41 दिन की कठोर तपस्या के बाद मिलता है दर्शन लाभ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: शनिश्वर श्री अयप्पा मंदिर टाटीबंध में गुरुवार को मंडला पूजा उत्सव मनाया जाएगा। शहर के रिंग रोड क्रमांक 2 टाटीबंध में हर साल यह उत्सव भक्तिमय माहौल में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन मंदिर की पवित्र 18 सीढ़ियां खुलेंगी और व्रत व पूजन करने वाले भक्त उस पर चढ़ेंगे। पूजा उत्सव की भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। 

    श्री अयप्पा सेवा संघ के अनुसार श्री अयप्पा मंदिर की पवित्र अठारह सीढ़ियां खुलेंगी, जिस पर व्रत रखने वाले भक्त चढ़ेंगे। टाटीबंध कॉलोनी स्थित भगवान महादेव मंदिर में सुबह 6.30 बजे पूजा के बाद केट्टूनिरा का कार्यक्रम होगा। इसके बाद 8 बजे सभी भक्त पल्लीकेट्टू के साथ जुलूस की शक्ल में श्री अयप्पा मंदिर के लिए रवाना होंगे। 

    मंडला पूजा अनुष्ठान के अंतर्गत सुबह 4.30 बजे प्रभातफेरी के बाद 4.45 बजे निर्माल्य दर्शन, 5.45 बजे गणपति होम, 7 बजे उषा पूजा और भागवत पारायण होगा। सुबह 8.30 बजे भक्त पल्लीकेट्टू के साथ पवित्र सीढ़ियां चढ़ेंगे और घी अभिषेक, मध्याह्न पूजा आदि होगी। शाम को 6.30 बजे दीपमाला (आरती) और भजन होंगे। 8.15 बजे से भोग पूजा, प्रसाद वितरण, अन्नदानम कार्यक्रम होंगे। भगवान शनिश्वर श्री अयप्पा स्वामी का मुख्य मंदिर केरल राज्य के शबरीशृंग पर स्थित है।

    जहां हर साल करोड़ों श्रद्धालु कठोर व्रत रखकर दर्शन करते हैं। हमारे वेद, पुराण और इतिहास से ज्ञात होता है कि निरंतर विनाश की स्थिति के कारण तीनों लोकों के सभी जीव अनेक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं, जिनसे मुक्ति दिलाने के लिए समय-समय पर अनेक अवतार हुए हैं।

    हरिहरपुत्र, श्री धर्मशास्त्र, कलियुगेश्वर शनिश्वर भगवान श्री अयप्पा ने मानव जाति को कलियुग के कष्टों से मुक्ति दिलाने के लिए अवतार लिया है। इस अवसर पर श्री अयप्पा सेवा संघ ने श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में आकर शनिश्वर भगवान श्री अयप्पा के दर्शन का लाभ लेने का आग्रह किया है।

    News Desk

    Related Posts

    संत समाज से बोले शिवराज, ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ के लिए करें जनजागरण

    August 23, 2026

    तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल….

    August 23, 2026

    छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान, पर्यटन बोर्ड की पर्यटकों से अपील—फर्जी वेबसाइट, बुकिंग लिंक, मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया से रहें सतर्क….

    August 23, 2026

    सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    August 23, 2026

    नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण, प्रथम कैबिनेट में 18 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास निर्माण का लिया गया था संकल्प….

    August 23, 2026

    मनेंद्रगढ़ महाविद्यालय को प्रदेश के उत्कृष्ट संस्थानों में करेंगे विकसित: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल….

    August 23, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो पर ICC का बड़ा एक्शन, बीच मैदान भिड़ंत के बाद लगा भारी जुर्माना

    August 24, 2026

    Silver Price Crash: चांदी की कीमत में अचानक बड़ी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से इतनी सस्ती; जानें 10 ग्राम सोने का ताजा रेट

    August 24, 2026

    प्रज्ञाननंदा ने कीमर को हराया, ग्रैंड शतरंज टूर फाइनल से सिर्फ छह अंक दूर

    August 24, 2026

    गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर भड़के कृष्णा अभिषेक, बोले- घर की बातें घर में ही रहनी चाहिए

    August 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.