Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»युद्ध विराम पर सहमति से पीछे हटने का आरोप, नेतन्याहू ने हमास को बताया दोषी
    विदेश

    युद्ध विराम पर सहमति से पीछे हटने का आरोप, नेतन्याहू ने हमास को बताया दोषी

    News DeskBy News DeskDecember 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    युद्ध विराम पर सहमति से पीछे हटने का आरोप, नेतन्याहू ने हमास को बताया दोषी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    यरुशलम। फलस्तीनी आतंकी समूह हमास और इजरायल ने युद्धविराम समझौते को अंतिम रूप देने में विफलता के लिए बुधवार को एक-दूसरे को दोषी ठहराया। हालांकि दोनों पक्षों ने पिछले दिनों में इस दिशा में प्रगति दर्शाई थी।

    हमास ने कहा कि इजरायल ने पीछे हटने, युद्धविराम, कैदियों एवं विस्थापितों की वापसी से जुड़ी नई शर्तें रख दी हैं जिसकी वजह से समझौते पर पहुंचने में देरी हो रही है। उसका कहना है कि वह लचीलापन दिखा रहा है और कतर एवं मिस्त्र की मध्यस्थता में हुई वार्ता गंभीर थी।

    जवाब में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बयान जारी कर कहा, 'आतंकी संगठन हमास लगातार झूठ बोल रहा है, पहले से बनी सहमति से मुकर रहा है तथा वार्ता में कठिनाइयां पैदा कर रहा है।' उन्होंने कहा कि इजरायल बंधकों को वापस करने के अथक प्रयास जारी रखेगा।

    इस बीच, इजरायली सेना ने 14 महीने के युद्ध के सबसे कठोर अभियानों में से एक में उत्तरी गाजा पट्टी पर दबाव बनाए रखा, जिसमें बेत लाहिया, बेत हनून और जबालिया में लगभग तीन अस्पताल शामिल थे। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को गाजा में इजरायली हमलों में कम से कम 24 लोग मारे गए।

    417 दिन मौत से जंग लड़ने के बाद हारा इजरायली सैनिक
    सात अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इजरायल पर हमास के हमले के दौरान गंभीर रूप से घायल होने के बाद 417 दिनों तक सेना की चिकित्सा इकाई के सैनिक योना ब्रीफ ने ठीक होने का आत्मबल दिखाया था। लेकिन दोनों पैर खोने और कोमा की स्थिति से गुजरने के बाद नवंबर के अंत में उनकी मृत्यु हो गई।

    इजरायल व अमेरिका की दोहरी नागरिकता वाले ब्रीफ की मृत्यु सैकड़ों शहीद सैनिकों के बलिदान का प्रतीक बन गई है। ब्रीफ का इलाज तेल अवीव स्थित देश के सबसे बड़े अस्पताल शेबा मेडिकल सेंटर में किया गया। पैर काटे जाने के बाद वह जीवन और मौत के बीच झूल रहे थे। उनकी 20 से अधिक सर्जरी हुई। उन्हें 200 से अधिक यूनिट खून चढ़ाया गया। अस्पताल ने उन्हें बचाने के लिए दुनियाभर से विशेषज्ञ और सर्जन बुलाए थे।

    News Desk

    Related Posts

    ‘शुभेंदु बाबू पर रोक लगाए भारत’, बांग्लादेशी सांसद की मांग से मचा सियासी बवाल

    June 25, 2026

    वेनेजुएला में महाविनाश! भूकंप के बाद मचा हाहाकार, USGS ने जताई 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका

    June 25, 2026

    ईरान को खाड़ी देशों से मिल सकते हैं $300 बिलियन, कतर ने 3 पॉइंट में बताया पूरा प्लान

    June 24, 2026

    बिल गेट्स ने निजी रिश्तों को लेकर किया खुलासा, शादी के दौरान तीन महिलाओं से संबंधों की चर्चा

    June 24, 2026

    ट्रंप के ‘गोल्डन डोम’ का पहला टेस्ट सफल, अमेरिका को मिलेगा मजबूत सुरक्षा कवच

    June 24, 2026

    ‘परमाणु ठिकानों का निरीक्षण होकर रहेगा’, IAEA की ईरान को दो टूक

    June 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    UK में बंद उत्तराखंड के कैप्टन को लेकर अपडेट: CM धामी के प्रयास रंग लाए, लंदन में भारतीय उच्चायोग सक्रिय

    June 25, 2026

    उत्तराखंड में विकास को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने 42 करोड़ की परियोजनाओं को दी मंजूरी

    June 25, 2026

    कमर्शियल सिलिंडर पर केंद्र का बड़ा फैसला, गैर-घरेलू पैक्ड LPG से हटे सभी प्रतिबंध

    June 25, 2026

    Uttarakhand News: जनहित और विकास कार्यों को धामी सरकार का बड़ा तोहफा, 42 करोड़ की दी स्वीकृति….

    June 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.