Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»राज्य»किशनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3,710 लीटर विदेशी शराब जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार
    राज्य

    किशनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3,710 लीटर विदेशी शराब जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskDecember 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    किशनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3,710 लीटर विदेशी शराब जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    किशनगंज: किशनगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 3 अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर 3,710 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। इन कार्रवाइयों में पांच तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। तस्करी की यह गतिविधि सब्जी लदे वाहनों की आड़ में चल रही थी। पुलिस के इन ऑपरेशनों से शराब माफियाओं में खलबली मच गई है।

    पाठामारी थाना पुलिस ने पकड़ी 1,769.6 लीटर शराब
    पाठामारी थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर NH-327E पर कार्रवाई की। यहां एक सब्जी लदे पिकअप वैन की तलाशी के दौरान 1,769.6 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान सुनील कुमार, संतोष कुमार और गोपाल कुमार के रूप में हुई है। ये सभी तस्कर मुजफ्फरपुर जिले के निवासी हैं।
     
    सुखानी थाना पुलिस ने जब्त की 909 लीटर शराब
    सुखानी थाना पुलिस ने सालगुड़ी इलाके में एक और सब्जी लदी पिकअप वैन की जांच के दौरान 909 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इस मामले में पुलिस ने मुजफ्फरपुर निवासी राकेश कुमार नामक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    गलगलिया थाना पुलिस ने पकड़ी 1,031.4 लीटर शराब
    गलगलिया थाना पुलिस ने बंगाल की ओर से आ रही एक पिकअप वैन की तलाशी बस स्टैंड के पास की। तलाशी के दौरान 1,031.4 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। इस मामले में वैशाली जिले के अरविंद महतो नामक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
     
    बंगाल से बिहार में हो रही थी तस्करी
    पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि जब्त की गई शराब बंगाल से बिहार में तस्करी के लिए लाई जा रही थी। सब्जी की आड़ में तस्करों का यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था, जिसे पुलिस ने अपने सटीक अभियान से ध्वस्त कर दिया।

    तस्करों में मचा हड़कंप
    किशनगंज पुलिस की इन तीन बड़ी कार्रवाइयों ने शराब माफियाओं की गतिविधियों पर गहरी चोट की है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई और तेज की जाएगी, ताकि तस्करी पर पूरी तरह से लगाम लगाई जा सके।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Hemkund Sahib: जवानों ने बर्फ हटाकर बनाया रास्ता, हेमकुंड पहुंची सेना के जवानों की टीम, सबसे पहले पढ़ी अरदास

    May 3, 2026

    Kedarnath Dham: मंदिर के चारों ओर सात फीट ऊंचे बैरिकेड्स लगाने की तैयारी, रील वालों पर कसेगा शिकंजा

    May 3, 2026

    स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल…..

    May 3, 2026

    स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और वेलनेस को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल…..

    May 3, 2026

    सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा भवन : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…

    May 3, 2026

    “जय बिहान” से आत्मनिर्भरता तक: बलरामपुर में महिलाओं की बदलती तस्वीर के साक्षी बने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    May 3, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    विधानसभा चुनाव परिणाम की काउंटिंग सोमवार सुबह 8 बजे से शुरू, पांच राज्यों के नतीजों पर देशभर की नजर

    May 3, 2026

    Hemkund Sahib: जवानों ने बर्फ हटाकर बनाया रास्ता, हेमकुंड पहुंची सेना के जवानों की टीम, सबसे पहले पढ़ी अरदास

    May 3, 2026

    Kedarnath Dham: मंदिर के चारों ओर सात फीट ऊंचे बैरिकेड्स लगाने की तैयारी, रील वालों पर कसेगा शिकंजा

    May 3, 2026

    विनेश फोगाट का सनसनीखेज खुलासा: बृजभूषण सिंह ने किया शोषण, इस बात का सता रहा है डर

    May 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.