Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»खेल»ऑस्ट्रेलिया से ड्रॉ के बाद भारत वर्ल्ड कप से बाहर, सेमीफाइनल का सपना टूटा
    खेल

    ऑस्ट्रेलिया से ड्रॉ के बाद भारत वर्ल्ड कप से बाहर, सेमीफाइनल का सपना टूटा

    News DeskBy News DeskAugust 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ऑस्ट्रेलिया से ड्रॉ के बाद भारत वर्ल्ड कप से बाहर, सेमीफाइनल का सपना टूटा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के बीच ये मैच बेहद रोमांचक रहा। मुकाबला ड्रॉ रहा और इसी के साथ टीम इंडिया सेमीफाइनल से बाहर हो गई है। टीम इंडिया कभी भी हॉकी विश्व कप नहीं जीत सकी है और इस बार भी उनका सपना अधूरा रह गया।

    भारत ने 1974 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था, जब वे सेमीफाइनल में पहुंचे थे। उसके बाद भारतीय महिला हॉकी टीम कभी भी विश्व कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी है। इस बार भी सलीमा टेटे की कप्तानी में टीम इंडिया कमाल नहीं कर सकी और अब विश्व कप में उनका सफर समाप्त हो गया है।

    पहले क्वार्टर में नहीं हो सका गोल
    मुकाबले के पहले क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। ऑस्ट्रेलिया ने खेल के पहले मिनट में ही गोल किया था लेकिन भारत न इसे चुनौती दी और फिर गोल को खतरनाक बताया गया। इस वजह से ऑस्ट्रेलिया का ये गोल रद कर दिया गया। भारत की बलजीत कौर को खेल के 7वें मिनट में ग्रीन कार्ड दिया गया, जो 2 मिनट तक मैदान से बाहर रहीं। 11वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया की टैटम स्टीवर्ट को भी ग्रीन कार्ड दिया गया। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिली लेकिन गोल नहीं हुआ।

    पहला हाफ रहा रोमांचक
    दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया लेकिन दोनों में से कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। ऑस्ट्रेलिया को 17वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन कंगारू टीम इस मौके का फायदा उठाने में नाकाम रही। भारत की गोलकीपर सविता पूनिया ने शानदार गोलकीपिंग की और कंगारुओं को गोल नहीं करने दिया। इसके बाद दूसरे क्वार्टर के समाप्त होने से कुछ समय पहले ही यानी 30वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारतीय टीम गोल नहीं कर सकी। इस तरह पहले हाफ में कोई गोल नहीं हो सका।

    टीम इंडिया को मिला किस्मत का साथ
    तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच रोमांचक जंग देखने को मिली लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। ऑस्ट्रेलिया ने एक गोल दागा और ऐसा लगा कि उन्होंने बढ़त हासिल कर ली है। हालांकि, अंपायर ने इसे खतरनाक गोल करार दिया और इस वजह से इसे रद कर दिया गया। ऑस्ट्रेलिया के साथ ये दूसरी बार हुआ क्योंकि पहले क्वार्टर में भी इसी कारण गोल रद कर दिया गया था।

    भारतीय टीम सेमीफाइनल से हुई बाहर
    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहने के बाद टीम इंडिया सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी भी उम्मीदें बरकरार हैं लेकिन उन्हें नीदरलैंड्स और चीन के मैच पर निर्भर रहना होगा। भारत अब तक कभी भी महिला हॉकी विश्व कप का खिताब नहीं जीत सका है और इस बार भी उनका सपना पूरा नहीं हुआ।

     

    News Desk

    Related Posts

    कोलंबो टेस्ट जीतते ही भारत की बल्ले-बल्ले, WTC पॉइंट्स टेबल में होगा बड़ा फायदा

    August 24, 2026

    पडिक्कल का लगातार दूसरा शतक, कोलंबो टेस्ट के पहले दिन भारत 300/5 पर मजबूत

    August 23, 2026

    बोट ने तोड़ा उसेन बोल्ट का 100 मीटर रिकॉर्ड, 9.39 सेकंड में पूरी की रेस

    August 23, 2026

    Colombo में शुभमन गिल ने रचा इतिहास, सचिन-सहवाग के खास क्लब में बनाई जगह; धांसू रिकॉर्ड कायम

    August 23, 2026

    शुभमन गिल ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 3,000 रन

    August 23, 2026

    हॉकी वर्ल्ड कप में भारत को बड़ा झटका, नीदरलैंड्स ने 3-1 से हराया

    August 23, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    युद्धपोत से तेल टैंकर तक, भारत बनेगा शिप बिल्डिंग हब; कोलकाता में राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान

    August 24, 2026

    ‘ब्रा पहनकर बैठ गई…’ कृति सेनन के रक्षाबंधन एड पर भड़के लोग, भाई के सामने पहनावे पर उठाए सवाल

    August 24, 2026

    बेसन, दही और हल्दी से घर पर पाएं निखरी त्वचा, ऐसे बनाएं नेचुरल फेस पैक

    August 24, 2026

    ऑस्ट्रेलिया से ड्रॉ के बाद भारत वर्ल्ड कप से बाहर, सेमीफाइनल का सपना टूटा

    August 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.