Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»भारत की कूटनीति के आगे ब्रिटेन भी नतमस्तक, मॉरीशस को सौंपेगा चागोस द्वीप…
    विदेश

    भारत की कूटनीति के आगे ब्रिटेन भी नतमस्तक, मॉरीशस को सौंपेगा चागोस द्वीप…

    By October 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत की कूटनीति के आगे ब्रिटेन भी नतमस्तक, मॉरीशस को सौंपेगा चागोस द्वीप…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत की धमक दुनिया में लगातार बढ़ती जा रही है।

    राजनीति रूप से बड़े और ताकतवर देश भी भारत की बात को गंभीरता से सुनते हैं। इसी का परिणाम है कि भारत ने चागोस द्वीप समूह का मालिकाना हक यूनाइटेड किंगडम से मॉरीशस को ट्रांसफर कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

    न्यूज एजेंसी एएनआई के सूत्रों के अनुसार, भारत ने वार्ता के दौरान दृढ़तापूर्वक और अडिग रूप से उपनिवेशवाद के अंतिम अवशेषों को समाप्त करने की आवश्यकता की वकालत की थी।

    यूके और मॉरीशस द्वारा जारी संयुक्त बयान में भी इस मामले में भारत की भागीदारी की बात को स्वीकार किया गया है।

    बयान में कहा गया, “आज के राजनीतिक समझौते पर पहुंचने में हमें अपने करीबी सहयोगियों संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत का पूर्ण समर्थन और सहायता मिली है।”

    आपको बता दें कि यूके के द्वारा मॉरीशस को दूरस्थ द्वीपों की संप्रभुता सौंपने का फैसला करने से दोनों देशों के बीच दशकों से चली आ रही अक्सर विवादास्पद वार्ता समाप्त हो गई।

    सूत्रों ने कहा, “भारत ने इसमें एक शांत लेकिन महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत मॉरीशस के सैद्धांतिक रुख का दृढ़ता से समर्थन किया। उपनिवेशवाद के अंतिम अवशेषों को मिटाने की आवश्यकता पर इसके रुख का समर्थन किया। भारत ने लगातार दोनों देशों को खुले दिमाग से बातचीत करने और पारस्परिक रूप से लाभकारी परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।”

    ऐसा माना जाता है कि अंतिम परिणाम सभी पक्षों के लिए जीत है और यह हिंद महासागर क्षेत्र में दीर्घकालिक सुरक्षा को मजबूत करेगा। घोषणा के तुरंत बाद भारत ने यूनाइटेड किंगडम और मॉरीशस के बीच ऐतिहासिक समझौते का स्वागत किया और कहा कि लंबे समय से चले आ रहे चागोस विवाद का समाधान एक स्वागत योग्य कदम है।

    विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक प्रेस वक्तव्य में भारत सरकार ने कहा, “हम डिएगो गार्सिया सहित चागोस द्वीपसमूह पर मॉरीशस की संप्रभुता की वापसी पर यूनाइटेड किंगडम और मॉरीशस के बीच हुए समझौते का स्वागत करते हैं। यह महत्वपूर्ण समझ मॉरीशस के विउपनिवेशीकरण को पूरा करती है। दो साल की बातचीत के बाद अंतर्राष्ट्रीय कानून के अनुपालन में लंबे समय से चले आ रहे चागोस विवाद का समाधान एक स्वागत योग्य कदम है।”

    The post भारत की कूटनीति के आगे ब्रिटेन भी नतमस्तक, मॉरीशस को सौंपेगा चागोस द्वीप… appeared first on .

    Related Posts

    तुर्किये ने दिखाई सख्ती: 15 वर्ष से कम बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगा बैन, संसद में विधेयक पारित

    April 24, 2026

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News- चारधाम यात्रा 2026: उमड़ा आस्था का सैलाब, 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन….

    April 27, 2026

    Uttarakhand News- चारधाम यात्रा 2026: उमड़ा आस्था का सैलाब, 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन….

    April 27, 2026

    Uttarakhand News: भारत-नेपाल सीमा पर कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: सीएम धामी ने लैंड पोर्ट परियोजनाओं की समीक्षा की…..

    April 27, 2026

    Uttarakhand News: भारत-नेपाल सीमा पर कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: सीएम धामी ने लैंड पोर्ट परियोजनाओं की समीक्षा की…..

    April 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.