Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»इजरायल पर ईरान के हमले से पूरी दुनिया में बढ़ी टेंशन, अब जापान ने दे दी इस बात की चेतावनी…
    विदेश

    इजरायल पर ईरान के हमले से पूरी दुनिया में बढ़ी टेंशन, अब जापान ने दे दी इस बात की चेतावनी…

    By October 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इजरायल पर ईरान के हमले से पूरी दुनिया में बढ़ी टेंशन, अब जापान ने दे दी इस बात की चेतावनी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जापान के नए प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने बुधवार को कहा कि इजरायल पर ईरान के मिसाइल हमले किसी भी तरह से स्वीकार करने लायक नहीं हैं।

    शिगेरू इशिबा ने युद्ध के खिलाफ चेतावनी भी दे दी है। संसद में मंगलवार को प्रधानमंत्री के रूप में अपनी नियुक्ति के बाद उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ फोन पर बातचीत की।

    इसके बाद इशिबा ने यह टिप्पणी की है। गौरतलब है कि ईरान ने मंगलवार को इजरायल पर कई मिसाइलें दागी हैं। इसके बाद अब इजरायल ने भी जवाब देने की कसम खाई है।

    वहीं अमेरिका ढाल बनकर इजरायल के लिए खड़ा दिख रहा है। इन हमलों के बाद फुल स्केल वॉर की आशंका गहरा रही है।

    बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए जापान के प्रधानमंत्री ने कहा, “ईरान का हमला पूरी तरह अस्वीकार्य है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।

    साथ ही जापान और अमेरिका स्थिति को शांत करने और इसे पूर्ण युद्ध में बढ़ने से रोकने के लिए पूरा सहयोग करेंगे।” इस दौरान 67 वर्षीय पूर्व रक्षा मंत्री ने नाटो की तर्ज पर आपसी रक्षा के लिए एक क्षेत्रीय सैन्य गठबंधन बनाने का भी समर्थन किया है।

    इशिबा ने कहा है कि उनके पहले फुमियो किशिदा की सरकार के दौरान जापान-अमेरिका रक्षा गठबंधन काफी मजबूत हुआ। इशिबा ने कहा कि उन्होंने बाइडेन से कहा कि वे उस नीति को विरासत में आगे बढ़ाएंगे और इसे और मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे।

    इशिबा ने भारत, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, और फिलीपींस का उल्लेख करते हुए कहा “मैंने बाइडेन कहा कि हम समान विचारधारा वाले देशों के नेटवर्क को भी मजबूत करना चाहेंगे।” जापान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेताओं ने चीन, उत्तर कोरिया और यूक्रेन युद्ध से संबंधित मुद्दों पर सहयोग जारी रखने पर सहमति व्यक्त की है।

    व्हाइट हाउस ने भी एक बयान जारी किया जिसमें कहा गया कि बाइडेन ने शिगेरू को प्रधानमंत्री बनने पर बधाई देने के लिए फोन किया था।

    बयान में बताया गया, “राष्ट्रपति ने कहा कि वह अमेरिका-जापान वैश्विक साझेदारी को गहरा करने के लिए प्रधानमंत्री इशिबा के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।” इससे पहले चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी इशिबा को बधाई दी थी।

    The post इजरायल पर ईरान के हमले से पूरी दुनिया में बढ़ी टेंशन, अब जापान ने दे दी इस बात की चेतावनी… appeared first on .

    Related Posts

    तुर्किये ने दिखाई सख्ती: 15 वर्ष से कम बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगा बैन, संसद में विधेयक पारित

    April 24, 2026

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News- चारधाम यात्रा 2026: उमड़ा आस्था का सैलाब, 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन….

    April 27, 2026

    Uttarakhand News- चारधाम यात्रा 2026: उमड़ा आस्था का सैलाब, 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन….

    April 27, 2026

    Uttarakhand News: भारत-नेपाल सीमा पर कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: सीएम धामी ने लैंड पोर्ट परियोजनाओं की समीक्षा की…..

    April 27, 2026

    Uttarakhand News: भारत-नेपाल सीमा पर कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: सीएम धामी ने लैंड पोर्ट परियोजनाओं की समीक्षा की…..

    April 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.