Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»पूरे देश में बज रहे हैं खतरे के ‘सायरन’…ईरान के सैकड़ों रॉकेट और मिसाइली हमलों से थर्राया इजरायल
    विदेश

    पूरे देश में बज रहे हैं खतरे के ‘सायरन’…ईरान के सैकड़ों रॉकेट और मिसाइली हमलों से थर्राया इजरायल

    By October 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पूरे देश में बज रहे हैं खतरे के ‘सायरन’…ईरान के सैकड़ों रॉकेट और मिसाइली हमलों से थर्राया इजरायल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     

    Israel-Iran War: बारूद के ऊपर बैठा मध्य पूर्व लगता है अब भयंकर रूप से जलने लगा है. जिस बात का डर था वही हो गया है. अपने लोगों की हत्या से गुस्साए ईरान ने इजरायल के ऊपर सैकड़ों मिसाइलों और रॉकेट के जरिए हमला बोला है. ईरानी हमलों के बाद इजरायली सेना हाई अलर्ट पर है, पूरे देश में सायरन के साउंड सुनाई दे रहे हैं. ईरान के हमले पर इजरायल ने कहा है कि वह अपने लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव उपाय कर रही है. आईडीएफ ने एहतियातन अपने लोगों से बंकर में छिप जाने को कहा है.

    टाइम्स ऑफ इजरायल की खबर के अनुसार, इजरायली सेना ने कहा कि मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने के बीच ईरान ने इजरायल की ओर 100 से अधिक मिसाइलें दागीं हैं. इस कारण  पूरे देश में सायरन बजने लगे और व्यापक स्तर पर आपातकालीन प्रतिक्रियाएँ शुरू हो गईं हैं.

    हम आपके साथ खड़े हैं 
    इजरायल के विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि कुछ समय पहले ईरान से इजरायल की ओर मिसाइलें दागी गईं. इजरायलियों को सतर्क रहने और होम फ्रंट कमांड के निर्देशों का ठीक से पालन करने का निर्देश दिया गया है.  पिछलेकुछ मिनटों में, होम फ्रंट कमांड ने देश भर के विभिन्न क्षेत्रों में जीवन रक्षक निर्देश भेजे गए हैं. आईडीएफ इजरायल के नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है और करेगा. इजरायल ने कहा कि क्षेत्र में तनाव बढ़ने के कारण लाखों इजराइली वर्तमान में बम आश्रयों में शरण ले रहे हैं.  इजराइल ने ट्वीट किया कि पूरे इजरायल में हमारे भाइयों और बहनों, हम आप सभी के साथ खड़े हैं.

    हिजबुल्लाह के खिलाफ तेज हुई लड़ाई
    यह हमला इजरायली सेना द्वारा मंगलवार को लेबनान में ईरान समर्थित आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह के खिलाफ जमीनी अभियान शुरू करने के बाद हुआ है, जिससे एक सप्ताह तक चले गहन हवाई हमलों के बाद संघर्ष और बढ़ गया है जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए थे.

    हमले पर क्या बोला ईरान?

    तेहरान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल के खिलाफ हमला करने के बाद ईरान ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि इस्माइल हानिया, सैयद हसन नसरल्लाह और शहीद निलफूरूशान की शहादत के जवाब में हमने इजरायली कब्जे वाले क्षेत्रों को निशाना बनाया है.

    संयुक्त राष्ट्र में ईरान के मिशन ने मंगलवार को एक्स पर लिखा कि इजरायल पर ईरान का हमला आतंकवादी कृत्यों के प्रति कानूनी, तर्कसंगत और वैध प्रतिक्रिया है.  मिशन ने लिखा कि यदि ज़ायोनी शासन ने जवाब देने या आगे भी दुष्टतापूर्ण कार्य करने का दुस्साहस किया, तो इसके बाद एक विनाशकारी प्रतिक्रिया होगी.  क्षेत्रीय राज्यों और ज़ायोनी समर्थकों को सलाह दी जाती है कि वे शासन से अलग हो जाएं.

    Related Posts

    डेनमार्क में मस्जिदों की अजान पर लगा कानूनी प्रतिबंध, सरकार ने बताई बड़ी वजह

    June 26, 2026

    ‘शुभेंदु बाबू पर रोक लगाए भारत’, बांग्लादेशी सांसद की मांग से मचा सियासी बवाल

    June 25, 2026

    वेनेजुएला में महाविनाश! भूकंप के बाद मचा हाहाकार, USGS ने जताई 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका

    June 25, 2026

    ईरान को खाड़ी देशों से मिल सकते हैं $300 बिलियन, कतर ने 3 पॉइंट में बताया पूरा प्लान

    June 24, 2026

    बिल गेट्स ने निजी रिश्तों को लेकर किया खुलासा, शादी के दौरान तीन महिलाओं से संबंधों की चर्चा

    June 24, 2026

    ट्रंप के ‘गोल्डन डोम’ का पहला टेस्ट सफल, अमेरिका को मिलेगा मजबूत सुरक्षा कवच

    June 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मानसून हेल्थ अलर्ट: बारिश में बढ़ते संक्रमण से बचने के लिए अपनाएं ये जरूरी सावधानियां

    June 26, 2026

    Pune Fort Case: सिया की WhatsApp चैट से बड़ा खुलासा! ट्रैकिंग का प्लान केतन का था या चेतन का? माता-पिता ने की कड़ी सजा की मांग

    June 26, 2026

    वेलकम 3 vs कॉकटेल 2: बॉक्स ऑफिस पर आज से बड़ा क्लैश, टिकट ऑफर से बढ़ी टक्कर

    June 26, 2026

    वेलकम टू द जंगल रिव्यू: 32 सितारों की ब्रेनरॉट कॉमेडी ने किया सरप्राइज

    June 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.