Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»चीन की बढ़ी म्यांमार में धाक, एफटीसी-2000जी लड़ाकू विमान किए डिलेवर 
    विदेश

    चीन की बढ़ी म्यांमार में धाक, एफटीसी-2000जी लड़ाकू विमान किए डिलेवर 

    By October 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चीन की बढ़ी म्यांमार में धाक, एफटीसी-2000जी लड़ाकू विमान किए डिलेवर 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रंगून। भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में चीन ने फिर अपनी मौजूदगी को मजबूत करते हुए म्यांमार को छह मध्यम श्रेणी के लड़ाकू विमानों की डिलीवरी की है। म्यांमार की सेना इन विमानों का इस्तेमाल विद्रोहियों पर बमबारी के लिए कर सकती है, जबकि हाल के दिनों में जातीय विद्रोहियों ने कई बड़े शहरों को अपने कब्जे में ले लिया है। इस स्थिति के चलते म्यांमार की सेना ने विद्रोहियों के खिलाफ हवाई हमले तेज कर दिए हैं, जिससे बड़ी संख्या में आम नागरिकों को नुकसान पहुंच रहा है।
    म्यांमार ने एफटीसी-2000जी विमानों का ऑर्डर 2020 में दिया था। कोविड महामारी और लॉकडाउन के चलते डिलीवरी में देरी हुई। नवंबर 2022 में म्यांमार की सेना को पहले बैच में छह लड़ाकू विमानों की डिलीवरी मिली थी। अगस्त 2023 में दूसरे बैच के विमानों की डिलीवरी के साथ ही पायलटों की ट्रेनिंग भी शुरू हो गई है।
    एफटीसी-2000जी एक हल्का मल्टीरोल ट्रेनर/लड़ाकू विमान है, जिसे गुइझोऊ एविएशन इंडस्ट्री कॉरपोरेशन द्वारा डिजाइन किया गया है। यह विमान चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयर फ़ोर्स और सूडानी सेना के साथ भी सेवा में है। दो सीटों वाला यह जेट फाइटर हमले, प्रशिक्षण, हवाई निगरानी, गश्ती मिशन, टोही और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध के लिए प्रयोग किया जाता है। यह तीन टन तक के हथियारों को ले जाने की क्षमता रखता है और मुख्य रूप से ज़मीनी लक्ष्यों पर हवाई हमले करने के लिए डिजाइन किया गया है।
    विश्लेषकों के मुताबिक एफटीसी-2000जी विमान कम ऊंचाई पर उड़ान भरने की क्षमता रखता है, लेकिन इसकी अधिकतम ऊंचाई 16 मीटर मीटर है, जो इसे पोर्टेबल सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों के लिए असुरक्षित बनाता है। चीन का यह कदम म्यांमार की राजनीतिक स्थिरता और क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चिंताओं को जन्म दे रहा है, जबकि विद्रोहियों के खिलाफ म्यांमार की सेना की कार्रवाई जारी है।

    Related Posts

    ईरान को खाड़ी देशों से मिल सकते हैं $300 बिलियन, कतर ने 3 पॉइंट में बताया पूरा प्लान

    June 24, 2026

    बिल गेट्स ने निजी रिश्तों को लेकर किया खुलासा, शादी के दौरान तीन महिलाओं से संबंधों की चर्चा

    June 24, 2026

    ट्रंप के ‘गोल्डन डोम’ का पहला टेस्ट सफल, अमेरिका को मिलेगा मजबूत सुरक्षा कवच

    June 24, 2026

    ‘परमाणु ठिकानों का निरीक्षण होकर रहेगा’, IAEA की ईरान को दो टूक

    June 24, 2026

    ख्वाजा आसिफ की युद्ध वाली गीदड़भभकी पर भारत का पलटवार, PoK का जिक्र कर दिया करारा जवाब

    June 24, 2026

    स्वीडन में सख्त इमिग्रेशन नियम लागू, ‘खराब व्यवहार’ पर भी रेजिडेंसी परमिट हो सकता है रद्द

    June 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    भारत-अमेरिका ऐतिहासिक व्यापार समझौते के करीब, 2030 तक 500 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य

    June 25, 2026

    बांग्लादेश की सेना में बढ़ रहा चीन का दखल, J-10CE डील से भारत को घेरने की तैयारी?

    June 25, 2026

    लोकसभा में NDA को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, 5 सांसदों के समर्थन से बदलेगा सीटों का गणित

    June 25, 2026

    पूरी रात रोई, तब शुभेंदु अधिकारी ने दिया साथ’—क्या महुआ मोइत्रा छोड़ेंगी ममता का हाथ?

    June 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.