Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»हसन नसरल्लाह के बाद इजरायल का एक और बड़ा शिकार, हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर को किया ढेर…
    विदेश

    हसन नसरल्लाह के बाद इजरायल का एक और बड़ा शिकार, हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर को किया ढेर…

    By September 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हसन नसरल्लाह के बाद इजरायल का एक और बड़ा शिकार, हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर को किया ढेर…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इजरायल ने हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह को मार गिराने के बाद एक और बड़ा शिकार बनाया है।

    इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने लेबनानी शिया आंदोलन हिजबुल्लाह की प्रिवेंटिव सिक्योरिटी यूनिट के कमांडर नबील कौक को ढेर कर दिया।

    आईडीएफ ने अपने बयान में कहा, ‘शनिवार को इजरायल की सेना ने आतंकवादी नबील कौक को मार गिराया, जो हिजबुल्लाह की प्रिवेंटिव सिक्योरिटी यूनिट के कमांडर और केंद्रीय परिषद का सदस्य था।’ 

    बयान में कहा गया कि कौक आंदोलन के शीर्ष कमांडरों के करीब था। वह इजरायल और उसके नागरिकों के खिलाफ हिजबुल्लाह के अभियान को बढ़ावा देने में लगा हुआ था।कौक 1980 के दशक से ही हिजबुल्लाह का सीनियर सदस्य था।

    इससे पहले वह दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के सैन्य कमांडर के रूप में काम कर चुका था। अमेरिका ने 2020 में उसके खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा की थी।

    ‘आतंकवादी तत्वों के खिलाफ चल रहा ऑपरेशन’

    आईडीएफ ने कहा कि यह ऑपरेशन देश की सुरक्षा के लिए खतरा बनने वाले आतंकवादी तत्वों के खिलाफ किया गया है।

    हिजबुल्लाह ने फिलहाल आईडीएफ के दावे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। हाल के सप्ताह में इजरायल के हमलों में हिजबुल्लाह के कई सीनियर कमांडर मारे गए हैं।

    शुक्रवार को बेरूत में समूह का प्रमुख नेता हसन नसरल्लाह भी मारा गया था। लेबनान के विभिन्न हिस्सों में हजारों पेजर और वॉकी-टॉकी में धमाके कर मुख्य रूप से हिजबुल्लाह के सदस्यों को निशाना बनाया गया है।

    हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजरायल में सैकड़ों रॉकेट और मिसाइलें दागना जारी रखा है, लेकिन उनमें से ज्यादातर को रोक दिया गया या वे खुले क्षेत्रों में गिर गए।

    रिवॉल्यूशनरी गार्ड का प्रमुख जनरल भी मारा गया 

    ईरान ने शनिवार को घोषणा की थी कि अर्धसैनिक बल रिवॉल्यूशनरी गार्ड के एक प्रमुख जनरल की भी बेरूत हमले में मौत हुई, जिसमें हिज्बुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह मारा गया। जनरल अब्बास निलफोरुशान की हत्या ईरान के लिए बड़ी क्षति है, जबकि गाजा पट्टी में लगभग एक साल से चल रहा इजरायल-हमास युद्ध क्षेत्रीय संघर्ष बनने की कगार पर है।

    उनकी मौत से ईरान पर जवाबी कार्रवाई का दबाव और बढ़ गया है। हालांकि, तेहरान ने हाल के महीनों में संकेत दिया है कि वह अपनी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले प्रतिबंधों के संबंध में पश्चिम के साथ बातचीत करना चाहता है।

    The post हसन नसरल्लाह के बाद इजरायल का एक और बड़ा शिकार, हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर को किया ढेर… appeared first on .

    Related Posts

    तुर्किये ने दिखाई सख्ती: 15 वर्ष से कम बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगा बैन, संसद में विधेयक पारित

    April 24, 2026

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News- चारधाम यात्रा 2026: उमड़ा आस्था का सैलाब, 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन….

    April 27, 2026

    Uttarakhand News- चारधाम यात्रा 2026: उमड़ा आस्था का सैलाब, 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन….

    April 27, 2026

    Uttarakhand News: भारत-नेपाल सीमा पर कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: सीएम धामी ने लैंड पोर्ट परियोजनाओं की समीक्षा की…..

    April 27, 2026

    Uttarakhand News: भारत-नेपाल सीमा पर कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: सीएम धामी ने लैंड पोर्ट परियोजनाओं की समीक्षा की…..

    April 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.