Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»पश्चिम एशिया में टेंशन ऑल टाइम हाई…हिज्बुल्लाह पर 10 दिनों का सबसे भीषण हमला
    विदेश

    पश्चिम एशिया में टेंशन ऑल टाइम हाई…हिज्बुल्लाह पर 10 दिनों का सबसे भीषण हमला

    By September 29, 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पश्चिम एशिया में टेंशन ऑल टाइम हाई…हिज्बुल्लाह पर 10 दिनों का सबसे भीषण हमला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बेरूत। इजराइली हमले में हिजबुल्लाह का चीफ हसन नसरल्लाह मारा गया है। इजराइल डिफेंस फोर्स ने शनिवार को यह दावा किया है। इजराइल ने 27 सितंबर को लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह के हेडक्वार्टर पर 80 टन बंकर बस्टर बम से हवाई हमला किया था। तब नसरल्लाह भी यहीं मौजूद था। आईडीएफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि अब दुनिया को नसरल्लाह से डरने की जरूरत नहीं है। वह आतंक नहीं फैला पाएगा। हालांकि हिजबुल्लाह की तरफ से अब तक नसरल्लाह की मौत की पुष्टि नहीं हुई है।
    इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच लड़ाई लगातार भीषण होती जा रही है जिसकी कीमत लेबनान के आम लोग भी चुका रहे हैं. भारतीय समयानुसार शुक्रवार देर शाम इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में एक के बाद एक कई एयरस्ट्राइक कीं. ये हमला यूएनजीसी में नेतन्याहू के भाषण के बाद हुआ है. इसे इजरायल का लेबनान में सबसे भीषण हमला माना जा रहा है. इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच लड़ाई लगातार भीषण होती जा रही है जिसकी कीमत लेबनान के आम लोग भी चुका रहे हैं. भारतीय समयानुसार शुक्रवार देर शाम इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में एक के बाद एक कई एयरस्ट्राइक कीं. ये हमला यूएनजीसी में नेतन्याहू के भाषण के बाद हुआ है. इसे इजरायल का लेबनान में सबसे भीषण हमला माना जा रहा है. इस हमले के बाद आसमान में धुएं के गुबार छा गए. इजरायल ने बेरूत स्थित हिज्बुल्लाह के मुख्यालय पर भी हमला किया. ये मुख्यालय एक रियाशी इमारत के नीचे था. बताया जा रहा है कि इसमें हिज्बुल्लाह चीफ नसरल्लाह ने बंकर बनाया हुआ था. पहले बताया गया था कि बंकर में नरसल्लाह हो सकता है. हालांकि सूत्रों की मानें तो हिज्बुल्लाह की तरफ से इसका खंडन कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि हमले से पहले इजरायल ने अमेरिका को भी इसकी जानकारी दी थी. इन हमलों में 6 इमारते पूरी तरह तबाह हो गईं.
    इजराइल ने नसरल्लाह के अलावा उसकी बेटी जैनब की मौत का भी दावा किया है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक हिजबुल्लाह चीफ की बेटी का शव उस कमांड सेंटर के मलबे में मिला है जिस पर इजराइल ने हमला किया था। उन्होंने कहा कि लेबनान के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। इजराइली सेना ने लेबनान में बेरूत समेत कई इलाकों पर दूसरे दिन भी मिसाइल हमले किए हैं। इजराइल ने बेरूत के दहियाह शहर में रहने वाले लोगों को तुरंत इलाका खाली करने को कहा है। इजराइली सेना का कहना है कि इन जगहों का इस्तेमाल हिजबुल्लाह, इजराइल पर हमले के लिए कर रहा है।
    इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच 2006 के बाद सबसे भयानक लड़ाई छिड़ी है। 2006 में लेबनान पर हुए इजराइली हमले में हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। 17 सितंबर को लेबनान पर पेजर अटैक हुआ था। इसके ठीक एक दिन बाद पेजर और वॉकी-टॉकी में भी विस्फोट हुए थे। हिजबुल्लाह और लेबनान ने इजराइल को इन हमलों का जिम्मेदार माना था। तब से इजराइल लगातार लेबनान में मिसाइल हमले कर रहा है। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइली मिसाइल हमलों की वजह से लेबनान में 700 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। इसके अलावा 5 लाख से ज्यादा लोगों को अपना घर छोडक़र जाना पड़ा है। इजराइल ने लेबनान में चलाए जा रहे ऑपरेशन को नॉर्दर्न एरोज नाम दिया है। इजराइली डिफेंस फोर्स  ने 23 सितंबर को लेबनान पर सबसे बड़ा हमला किया था। आईडीएफ ने हिजबुल्लाह के 1600 ठिकानों को निशाना बनाते हुए एयर स्ट्राइक की थी। इनमें 10 हजार रॉकेट बर्बाद करने का दावा किया गया। इस हमले में 569 लोगों की मौत हुई।
    आईडीएफ का कहना है कि वह वर्तमान में बेरूत के दहियाह उपनगर में तीन इमारतों पर हमला कर रहा है, जहां हिजबुल्लाह ने एंटी-शिप मिसाइलों का भंडारण किया हुआ है। सेना ने कहा कि हमलों के बारे में आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी। इससे पहले, आईडीएफ ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में तीन इमारतों के आस-पास के नागरिकों को चेतावनी दी थी कि उन पर जल्द ही हमला किया जाएगा। आईडीएफ के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि नागरिक इमारतों के नीचे भूमिगत भंडारण सुविधाएं हैं, जहां हिज्बुल्लाह ने तट से समुद्र तक मिसाइलें, हथियार रखे हैं जो इजरायल और अंतरराष्ट्रीय शिपिंग के लिए खतरा हैं।
    इजरायल ने बेरूत हवाई अड्डे के नियंत्रण टॉवर की प्रसारण फ्रीक्वेंसी पर कब्जा किया और एक ईरानी विमान को लेबनान में उतरने से रोकने का आदेश दिया है। लेबनान के एमटीवी नेटवर्क ने हाल ही में परिवहन और लोक निर्माण मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से बताया है (जिसका नेतृत्व हिज़्बुल्लाह के मंत्री अली हमिया कर रहे हैं) कि इजरायल ने बेरूत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की प्रसारण फ्रीक्वेंसी पर कब्जा कर लिया है और हवाई अड्डे को आदेश दिया है कि एक ईरानी विमान को उतरने से रोका जाए। यदि इस आदेश का पालन नहीं किया गया, तो बल प्रयोग किया जाएगा। इसके बाद, लेबनान के परिवहन मंत्री (जिनका संबंध हिज्बुल्लाह से है) ने ईरानी विमान को बेरूत में न उतरने का आदेश दिया।
    इजरायली सेना ने बेरुत के अल-बराजनेह और अल-हदाथ इलाकों के निवासियों को तुरंत अपने घर छोडऩे और 500 मीटर से अधिक दूर जाने का आदेश दिया है, क्योंकि हिज़्बुल्लाह पर इजरायली हमले जारी हैं। इजरायली सेना के अरबी भाषा के प्रवक्ता अवीचाय अद्राई ने शनिवार को एक बयान में कहा, आप हिज़्बुल्लाह के ठिकानों के पास हैं, और अपनी और अपने प्रियजनों की सुरक्षा के लिए आपको तुरंत इमारतों को खाली कर देना चाहिए और 500 मीटर से कम दूरी तक नहीं रुकना चाहिए। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, यह आदेश इजरायली हमलों के बढ़ते खतरों के बीच दिया गया है।
    लेबनान में, विशेषकर अपने शिया समर्थकों के बीच हसन नसरल्लाह सुप्रीम लीडर की साख रखता था। उसे किसी देश के साथ युद्ध छेडऩे या शांति बहाली का निर्णय करने में सक्षम एकमात्र व्यक्ति के रूप में देखा जाता था। साल 2006 में भी लेबनान पर इजरायली हमले में हसन नसरल्लाह के मारे जाने का दावा किया गया था। हालांकि, वह कुछ दिनों बाद सही सलामत सामने आया था। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इजरायली हमले के बढऩे की आशंका को देखते हुए बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में स्थित अस्पतालों को खाली करने का आदेश दिया है। उन मरीजों को भर्ती नहीं करने के लिए कहा गया है, जिनकी स्थिति गंभीर नहीं है। ताकि संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों से स्थानांतरित होने वाले मरीजों के लिए अस्पतालों में जगह बनाई जा सके।

    Related Posts

    न्यूयॉर्कवासियों को जोहरान ममदानी का बड़ा वादा, 2 साल तक नहीं बढ़ेगा घर का किराया

    June 26, 2026

    डेनमार्क में मस्जिदों की अजान पर लगा कानूनी प्रतिबंध, सरकार ने बताई बड़ी वजह

    June 26, 2026

    ‘शुभेंदु बाबू पर रोक लगाए भारत’, बांग्लादेशी सांसद की मांग से मचा सियासी बवाल

    June 25, 2026

    वेनेजुएला में महाविनाश! भूकंप के बाद मचा हाहाकार, USGS ने जताई 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका

    June 25, 2026

    ईरान को खाड़ी देशों से मिल सकते हैं $300 बिलियन, कतर ने 3 पॉइंट में बताया पूरा प्लान

    June 24, 2026

    बिल गेट्स ने निजी रिश्तों को लेकर किया खुलासा, शादी के दौरान तीन महिलाओं से संबंधों की चर्चा

    June 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा, एक ही दिन में मिला स्थानीय निवास प्रमाण-पत्र, वंदना हेमला बोलीं— अब सरकारी सेवाएं घर के नजदीक और आसान…..

    June 26, 2026

    महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का सुकमा दौरा: बच्चों के बीच बैठकर पढ़ी एबीसीडी, महिला स्वावलंबन और पुनर्वास व्यवस्था का किया जमीनी निरीक्षण

    June 26, 2026

    नक्सली पीड़ित परिवारों और शहीदों के परिजनों से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    June 26, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सोच को साकार कर रहा टेक्सटाइल पार्क, स्थानीय रोजगार को मिलेगी नई उड़ान….

    June 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.