Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»जानलेवा हमले से बाल-बाल बचे डोनाल्ड ट्रंप ने की कमला हैरिस की तारीफ, कहा- उन्होंने मुझे कॉल किया और…
    विदेश

    जानलेवा हमले से बाल-बाल बचे डोनाल्ड ट्रंप ने की कमला हैरिस की तारीफ, कहा- उन्होंने मुझे कॉल किया और…

    By September 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जानलेवा हमले से बाल-बाल बचे डोनाल्ड ट्रंप ने की कमला हैरिस की तारीफ, कहा- उन्होंने मुझे कॉल किया और…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने प्रतिद्वंद्वी और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की तारीफ की है।

    ट्रंप ने कहा कि उन पर हुए जानलेवा हमले के बाद कमला हैरिस ने उन्हें फोन किया था। हम दोनों के बीच बहुत अच्छी बातचीत हुई।

    बता दें कि इससे पहले ट्रंप ने खुद पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और कमला हैरिस की आलोचना की थी।

    ट्रंप समर्थक और टेक अरबपति एलन मस्क ने तो सोशल मीडिया पर बाइडेन और कमला हैरिस पर विवादित पोस्ट करते हुए कहा था कि उन दोनों पर हमले क्यों नहीं हो रहे हैं?

    बीते रविवार की दोपहर डोनाल्ड ट्रंप जब फ्लोरिडा में अपने ही एक गोल्फ क्लब में गोल्फ खेल रहे थे, तभी उनसे 400 गज दूर एक हमलावर एके-47 रायफल के साथ छिपा हुआ था।

    गनीमत से सुरक्षाकर्मी ने उसे देख लिया। हालांकि गोलीबारी के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। आरोपी को पकड़ लिया गया।

    मामले की जांच एफबीआई कर रही है। जांच एजेंसी का कहना है कि ट्रंप पर जानलेवा हमले का प्रयास था लेकिन, सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी से विफल कर दिया गया।

    ट्रंप ने भी बाद में हमले के बाद कहा कि उन्होंने गोलियों की आवाज सुनी थी और वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उन्होंने समर्थकों को अपने संदेश में कहा कि वे इस तरह की घटनाओं से सरेंडर नहीं करेंगे।

    इससे पहले 13 जुलाई को एक रैली के दौरान ट्रंप पर गोली चलाई गई थी। गोली उनके दाहिने कान को छेदते हुए आर-पार हो गई थी। हमले में एक दर्शक की मौत हो गई थी।

    ट्रंप ने कमला हैरिस की तारीफ की

    डोनाल्ड ट्रंप ने हमले के बाद कमला हैरिस और राष्ट्रपति जो बाइडेन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें मारने की साजिश की जा रही है।

    लेकिन, वे अपने कदम पीछे नहीं हटेंगे। हालांकि जानलेवा हमले के बाद कमला हैरिस और बाइडेन ने ट्रंप को फोन किया और खुशी जताई कि ट्रंप को हमले से कोई नुकसान नहीं हुआ।

    ट्रंप ने भी खुलासा किया कि उन्हें डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस से कॉल आया। हम दोनों के बीच बहुत अच्छी बातचीत हुई।

    ट्रंप ने यह टिप्पणी मंगलवार रात अर्कांसस की गवर्नर सारा हकबी सैंडर्स के साथ टाउन हॉल में की। उधर, व्हाइट हाउस ने भी इसकी पुष्टि की है कि कमला हैरिस और राष्ट्रपति बाइडेन ने ट्रंप से “सौहार्दपूर्ण और संक्षिप्त बातचीत” की। कहा कि हैरिस ने ट्रंप कहा कि “वह उनके सुरक्षित होने की सूचना पर काफी अच्छा महसूस कर रही हैं।”

    ट्रंप बोले- मेरे चुनाव जीतने के बाद रूस और चीन से मित्रता और गहरी होगी

    इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा, “मैं नहीं मानता कि चीन और रूस हमारे दुश्मन हैं। मुझे लगता है कि हम चीन के साथ अच्छे से रह पाएंगे।

    मुझे लगता है कि हम रूस के साथ भी अच्छे से संबंध बना पाएंगे। मैं चाहता हूं कि रूस और यूक्रेन मित्र बन जाएं।”

    The post जानलेवा हमले से बाल-बाल बचे डोनाल्ड ट्रंप ने की कमला हैरिस की तारीफ, कहा- उन्होंने मुझे कॉल किया और… appeared first on .

    Related Posts

    रूस का भरोसेमंद साथ: भारत के लिए चौथा S-400 रवाना, ऑपरेशन सिंदूर में दिखा था दम

    April 28, 2026

    तो थम जाएगी आपकी उम्र! पुतिन के 150 साल के सपने को सच करने के करीब वैज्ञानिक

    April 28, 2026

    तुर्की शिफ्ट होने वालों को मिला फायदा, 20 साल तक सरकार ने नहीं लिया कोई टैक्स!

    April 28, 2026

    तुर्किये ने दिखाई सख्ती: 15 वर्ष से कम बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगा बैन, संसद में विधेयक पारित

    April 24, 2026

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘गोली मारो, ठोक दो’—TMC का आरोप: BJP नेताओं ने ममता बनर्जी को दी जान से मारने की धमकी

    April 28, 2026

    रूस का भरोसेमंद साथ: भारत के लिए चौथा S-400 रवाना, ऑपरेशन सिंदूर में दिखा था दम

    April 28, 2026

    वाराणसी में पीएम मोदी का दौरा: 6300 करोड़ की सौगात के साथ महिला सशक्तिकरण पर बड़ा संदेश

    April 28, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने ली ब्लॉक स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक….

    April 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.