Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»AI के जमाने में पेजर हैक कर सीरियल ब्लास्ट करा रहा इजरायल, हिजबुल्लाह पर कैसे बरपाया कहर…
    विदेश

    AI के जमाने में पेजर हैक कर सीरियल ब्लास्ट करा रहा इजरायल, हिजबुल्लाह पर कैसे बरपाया कहर…

    By September 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (एआई) के दौर में इजरायल ने एक पुरानी तकनीक के जरिए हिजबुल्लाह को हैरान कर दिया है।

    लेबनान में मंगलवार को हुए कई पेजर विस्फोटों ने आठ लोगों की जान ले ली और लगभग 2700 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

    हिजबुल्लाह ने एक बयान में कहा कि दोपहर 3:30 बजे उनके संगठन के पेजर रहस्यमय तरीके से फटने लगे। मगर सवाल यह है कि इजरायल ने हिजबुल्लाह के अंदर खौफ पैदा करने के लिए पेजर को ही क्यों चुना और आज के जमाने में जब मोबाइल फोन काफी उन्नत है, तब पेजर का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है।

    पेजर एक पुरानी तकनीक है जो कई दशकों से इस्तेमाल हो रही है। यह एक छोटा और पोर्टेबल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस होता है जिसका मुख्य उद्देश्य शॉर्ट मैसेज या अलर्ट प्राप्त करना होता है।

    कुछ मामलों में पेजर का उपयोग संदेश भेजने के लिए भी किया जाता है। यह डिवाइस रेडियो फ्रिक्वेंसी का उपयोग कर संदेश प्राप्त करता है और टेक्स्ट व नंबर को पेजर की स्क्रीन पर दिखाता है।

    पेजर की कई किस्में होती हैं। न्यूमैरिक पेजर में केवल नंबर दिखाई देते हैं और इन्हें साधारण संचार के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

    वहीं, अल्फान्यूमेरिक पेजर टेक्स्ट और नंबर दोनों को डिस्प्ले कर सकते हैं, जिससे अधिक विस्तृत संदेश भेजे जा सकते हैं। पेजर के घटते उपयोग के बावजूद, यह अभी भी कुछ विशेष उद्योगों में उपयोग किए जाते हैं।

    खासकर स्वास्थ्य देखभाल और आपातकालीन सेवाओं में इनका उपयोग होता है। इसके अलावा खुफिया संदेश भेजने के लिए भी पेजर का उपयोग किया जाता रहा है।

    हालांकि, मोबाइल फोन के आने के साथ पेजर का उपयोग काफी कम हो गया है। मोबाइल फोन कॉल्स, टेक्स्ट मैसेजेस और इंटरनेट एक्सेस जैसे सुविधाएं प्रदान करते हैं। इसके बावजूद पेजर का उपयोग कुछ विशेष परिस्थितियों में अभी भी किया जाता है।

    लेबनान में हुए पेजर विस्फोट की घटना को लेकर हिजबुल्लाह के अज्ञात अधिकारी ने समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (एपी) से कहा कि ये विस्फोट सुरक्षा ऑपरेशन का परिणाम हो सकते हैं। अधिकारी का कहना है कि इजरायल इस घटना के पीछे हो सकता है।

    इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि हिजबुल्लाह के सदस्यों के पेजर में लिथियम बैटरी लगी हुई थी। लिथियम बैटरी गर्म होने की क्षमता के लिए जानी जाती है और यह धुआं पैदा कर सकती है, पिघल सकती है और आग पकड़ सकती है। ये बैटरियां आमतौर पर उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे कि मोबाइल फोन, लैपटॉप और इलेक्ट्रिक वाहनों में पाई जाती हैं।

    इजरायली सर्विलांस से बचने के लिए हिज्बुल्लाह के लड़ाके पेजर जैसे कम्युनिकेशन सिस्टम का इस्तेमाल कर रहे थे, जिससे वे इजरायल की निगरानी से बच पाते थे।

    हाल ही में हुए पेजर ब्लास्ट में, दावा किया जा रहा है कि हिज्बुल्लाह ने अल्फान्यूमेरिक पेजर्स खरीदे थे जो ताइवान की गोल्ड अपोलो कंपनी लिमिटेड द्वारा बनाए गए थे। इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन्हीं पेजर्स में विस्फोट हुआ।

    हिज्बुल्लाह ने धमाके के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है और इसे बड़ी सुरक्षा चूक माना है। इस घटना के बाद, हिज्बुल्लाह ने अपने लड़ाकों को पेजर का इस्तेमाल बंद करने की सलाह दी है।

    पेजर ब्लास्ट के पीछे साइबर हमले की भी संभावना जताई जा रही है लेकिन फिलहाल न तो इजरायल ने इन आरोपों का खंडन किया है और न ही हिज्बुल्लाह ने कोई ठोस सबूत पेश किया है।

    The post AI के जमाने में पेजर हैक कर सीरियल ब्लास्ट करा रहा इजरायल, हिजबुल्लाह पर कैसे बरपाया कहर… appeared first on .

    Related Posts

    ‘शुभेंदु बाबू पर रोक लगाए भारत’, बांग्लादेशी सांसद की मांग से मचा सियासी बवाल

    June 25, 2026

    वेनेजुएला में महाविनाश! भूकंप के बाद मचा हाहाकार, USGS ने जताई 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका

    June 25, 2026

    ईरान को खाड़ी देशों से मिल सकते हैं $300 बिलियन, कतर ने 3 पॉइंट में बताया पूरा प्लान

    June 24, 2026

    बिल गेट्स ने निजी रिश्तों को लेकर किया खुलासा, शादी के दौरान तीन महिलाओं से संबंधों की चर्चा

    June 24, 2026

    ट्रंप के ‘गोल्डन डोम’ का पहला टेस्ट सफल, अमेरिका को मिलेगा मजबूत सुरक्षा कवच

    June 24, 2026

    ‘परमाणु ठिकानों का निरीक्षण होकर रहेगा’, IAEA की ईरान को दो टूक

    June 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    UK में बंद उत्तराखंड के कैप्टन को लेकर अपडेट: CM धामी के प्रयास रंग लाए, लंदन में भारतीय उच्चायोग सक्रिय

    June 25, 2026

    उत्तराखंड में विकास को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने 42 करोड़ की परियोजनाओं को दी मंजूरी

    June 25, 2026

    कमर्शियल सिलिंडर पर केंद्र का बड़ा फैसला, गैर-घरेलू पैक्ड LPG से हटे सभी प्रतिबंध

    June 25, 2026

    Uttarakhand News: जनहित और विकास कार्यों को धामी सरकार का बड़ा तोहफा, 42 करोड़ की दी स्वीकृति….

    June 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.