Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»ट्रंप का नया बयान: कमला हैरिस से दूसरी बार बहस की संभावना पर प्रतिक्रिया
    विदेश

    ट्रंप का नया बयान: कमला हैरिस से दूसरी बार बहस की संभावना पर प्रतिक्रिया

    By September 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ट्रंप का नया बयान: कमला हैरिस से दूसरी बार बहस की संभावना पर प्रतिक्रिया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर उनका मूड हुआ तो वो राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस से फिर से बहस करेंगे। हालांकि, राष्ट्रपति की रेस में वो कमला हैरिस से आगे चल रहे हैं। 

    इस साल जून में राष्ट्रपति जो बाइडन और इस हफ्ते उपराष्ट्रपति हैरिस के खिलाफ बहस में भाग लेने के बाद पूर्व राष्ट्रपति ने कहा था कि वो तीसरी बार अपनी प्रतिद्वंद्वी से बहस नहीं करने वाले। नीलसन द्वारा जारी किए गए डाटा के अनुसार, मंगलवार को ट्रंप और कमला हैरिस के बीच हुई राष्ट्रपति पद की बहस को टीवी पर 6.71 करोड़ लोगों ने देखा था।

    भले ही जो बाइडन के खिलाफ बहस में ट्रंप हावी दिखे, लेकिन दूसरे बहस में कमला हैरिस ने ट्रंप पर बढ़त बना ली। बहस के दौरान अमेरिका के लोगों को कमला हैरिस की बातें ज्यादा पसंद आईं। हालांकि, ट्रंप का मानना है कि कमला के खिलाफ उनका डिबेट शानदार रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव इस साल 5 नवंबर को होने वाले हैं।

    दुनिया ट्रंप पर हंसती है: कमला हैरिस

    प्रेसिडेंशियल डिबेट के दौरान ट्रंप ने कमला हैरिस को वामपंथी बताया, जिसके बाद कमला हैरिस ने भी उन पर पलटवार किया। हैरिस ने कहा कि ट्रंप कुछ भी बोल देते है और दुनिया उन पर हंसती हैं।

    उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने बहस के दौरान ट्रंप के गर्भपात प्रतिबंध नीति की भी खुलकर आलोचना की। उपराष्ट्रपति ने कहा कि किसी को सरकार से सहमत होने की खातिर अपने विश्वास व मान्यताओं को छोड़ने की आवश्यकता नहीं है। कमला हैरिस ने आगे कहा कि  डोनाल्ड ट्रंप को किसी महिला को यह नहीं बताना चाहिए कि उसे अपने शरीर के साथ क्या करना चाहिए।

    मैं ही तीसरा विश्व युद्ध रोक सकता हूं: ट्रंप

    कुछ दिनों पहले  ट्रंप ने कहा था कि हम तृतीय विश्व युद्ध की ओर बढ़ रहे हैं। इसकी वजह विशेष रूप से परमाणु हथियारों समेत अन्य हथियारों की ताकत है। खुद को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव का सर्वश्रेष्ठ प्रत्याशी बताते हुए ट्रंप ने कहा कि यदि वह चुने जाएंगे, तो तीसरा विश्व युद्ध नहीं होगा। अमेरिका को ऐसा राष्ट्रपति चाहिए जो उसे युद्ध की ओर ना ले जाए।

    Related Posts

    राजनाथ सिंह की कूटनीतिक पहल, किर्गिस्तान और बेलारूस के रक्षा मंत्रियों से मुलाकात

    April 28, 2026

    रूस का भरोसेमंद साथ: भारत के लिए चौथा S-400 रवाना, ऑपरेशन सिंदूर में दिखा था दम

    April 28, 2026

    तो थम जाएगी आपकी उम्र! पुतिन के 150 साल के सपने को सच करने के करीब वैज्ञानिक

    April 28, 2026

    तुर्की शिफ्ट होने वालों को मिला फायदा, 20 साल तक सरकार ने नहीं लिया कोई टैक्स!

    April 28, 2026

    तुर्किये ने दिखाई सख्ती: 15 वर्ष से कम बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगा बैन, संसद में विधेयक पारित

    April 24, 2026

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राजनाथ सिंह की कूटनीतिक पहल, किर्गिस्तान और बेलारूस के रक्षा मंत्रियों से मुलाकात

    April 28, 2026

    गुजरात में पलटा गेम! IPS की नौकरी छोड़कर हारे चुनाव, पूर्व MLA को पंचायत चुनाव में मिली शिकस्त

    April 28, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ’प्लेसमेंटनामा’ के समापन समारोह में हुए शामिल, समारोह में युवाओं को दी सफलता की सीख…..

    April 28, 2026

    सड़क, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: मंत्री केदार कश्यप….

    April 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.