Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»धरती से 400 किलोमीटर ऊपर रहकर वोट देंगी सुनीता विलियम्स, US इलेक्शन को लेकर नासा का खास प्लान…
    विदेश

    धरती से 400 किलोमीटर ऊपर रहकर वोट देंगी सुनीता विलियम्स, US इलेक्शन को लेकर नासा का खास प्लान…

    By September 14, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    धरती से 400 किलोमीटर ऊपर रहकर वोट देंगी सुनीता विलियम्स, US इलेक्शन को लेकर नासा का खास प्लान…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर मौजूद नासा वैज्ञानिक सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर ने शुक्रवार को कहा कि वे अमेरिका के आगामी चुनाव में अंतरिक्ष से ही अपना वोट डालेंगे।

    उन्होंने कहा कि वे इसके लिए खासा उत्साहित हैं। नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने फैसला किया है कि बोइंग के नए ‘कैप्सूल’ से भारतीय-अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स समेत दो अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी पर लाना बेहद जोखिम भरा हो सकता है, इसलिए उन्हें अगले साल ‘स्पेसएक्स’ यान से वापस लाया जाएगा।

    यानी ISS पर उनका कुछ हफ्तों का कार्यक्रम अब पूरे 8 महीनों के लिए टल गया है। इस बीच वे आईएसएस से ही मतदान करने की योजना बना रहे हैं।

    अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन धरती से 400 किलोमीटर से अधिक की ऊंचाई पर स्थित है। यह पृथ्वी की निचली कक्षा में घूमता है और इस ऊंचाई पर एक चक्कर लगाने में लगभग 90 मिनट का समय लेता है।

    वोटिंग से संबंधित एक सवाल का जवाब देते हुए बुच विलमोर ने कहा, “मैंने आज ही अपना बैलट भेजने की प्रक्रिया शुरू की है।

    यह एक महत्वपूर्ण ड्यूटी है और नासा सुनिश्चित करता है कि हम मतदान कर सकें।” सुनीता विलियम्स ने भी इससे सहमति जताते हुए कहा कि वह अंतरिक्ष से वोट देने को लेकर उत्साहित हैं।

    ये दोनों अंतरिक्ष यात्री अब एलन मस्क की स्पेसएक्स कैप्सूल के जरिए अगले साल लौटेंगे। इससे पहले, इन्हें ले जाने वाली बोइंग स्टारलाइनर कैप्सूल तकनीकी समस्याओं के कारण सुरक्षित नहीं मानी गई, जिस वजह से उनकी वापसी में देरी हो गई।

    सुनीता ने कहा कि वह और बुच दोनों इस बात से अवगत थे कि यह एक टेस्ट फ्लाइट थी और इसमें अपेक्षा से अधिक समय लग सकता है।

    उन्होंने कहा, “यह समझना मुश्किल नहीं था कि हमें आईएसएस पर अधिक समय तक रहना पड़ सकता है।” बुच विलमोर ने कहा, “हम हर प्रकार की कठिनाइयों का सामना करते हैं, चाहे वो आठ दिन हों या आठ महीने। हम अपना सबसे अच्छा काम करेंगे। यही हमारा दृष्टिकोण है।”

    सुनीता ने भी यह स्वीकार किया कि उन्हें इस बात की थोड़ी चिंता थी कि वह जल्द घर नहीं लौट पा रही हैं। उन्होंने कहा, “मेरे मन में परिवार के साथ समय बिताने का विचार चल रहा था, खासकर मेरी मां के साथ। हमने कुछ योजनाएं बनाई थीं जो अब रुक गई हैं, लेकिन सब लोग इससे सहमत थे और इसने हमें तैयार किया।”

    विलमोर और विलियम्स अब अंतरिक्ष स्टेशन के नियमित क्रू सदस्यों के रूप में काम कर रहे हैं और नियमित रखरखाव और प्रयोगों में भाग ले रहे हैं।

    दोनों अंतरिक्ष यात्री फरवरी के अंत तक आईएसएस पर रहेंगे और स्पेसएक्स कैप्सूल के जरिए पृथ्वी पर लौटेंगे। परीक्षण उड़ान के तहत एक सप्ताह के लिए अंतरिक्ष में गए दोनों यात्रियों को अब वहां आठ महीने से अधिक समय रुकना होगा। वे जून की शुरुआत से ही अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे हुए हैं।

    LIVE: From the @Space_Station, astronauts Butch Wilmore and Suni Williams discuss their ongoing mission and answer questions from the media: https://t.co/ytifGf22Gn

    — NASA (@NASA) September 13, 2024

    नए कैप्सूल में ‘थ्रस्टर’ के काम नहीं करने और हीलियम रिसाव के कारण अंतरिक्ष स्टेशन तक उनकी यात्रा में बाधा उत्पन्न हुई, जिसके बाद उन्हें वापस पृथ्वी पर लाने में मुश्किल आ रही है।

    लगभग तीन महीने के बाद, अंततः शनिवार को नासा के उच्च अधिकारियों ने उनकी वापसी को फरवरी तक टालने का निर्णय लिया।

    बुच विल्मोर और विलियम्स फरवरी में ‘स्पेसएक्स’ के अंतरिक्ष यान के जरिए पृथ्वी पर वापस आएंगे। नासा के प्रमुख बिल नेल्सन ने कहा, “परीक्षण उड़ान न तो सुरक्षित होती है और न ही नियमित होती है। लिहाजा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।” नासा के सहायक प्रशासक जिम फ्री ने कहा, “यह आसान फैसला नहीं है, लेकिन बिल्कुल सही निर्णय है।”

    फिलहाल बोइंग का पहला अंतरिक्ष यात्री मिशन शुक्रवार की रात अंतरिक्ष यात्रियों को लाए बिना यान के धरती पर लौटने के साथ ही समाप्त हो गया।

    अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना होने के छह घंटे बाद ‘स्टारलाइनर’ यान मेक्सिको के ‘व्हाइट सैंड्स मिसाइल रेंज’ पर उतरा।

    ‘स्टारलाइनर’ ने लंबे इंतजार के बाद जून में अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी। हालांकि, यान के ‘थ्रस्टर’ में समस्या आने और हीलियम लीक होने के कारण वह अंतरिक्ष यात्रियों को धरती पर वापस लाने में नाकाम रहा।

    The post धरती से 400 किलोमीटर ऊपर रहकर वोट देंगी सुनीता विलियम्स, US इलेक्शन को लेकर नासा का खास प्लान… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान में शादी से बाजार तक नए सख्त नियम, एक डिश से लेकर बाजार बंद करने का बदला समय

    September 18, 2026

    पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान भीषण धमाका, 16 लोगों की मौत; 50 घायल

    September 18, 2026

    अमेरिका-हूती के बीच गुप्त डील की चर्चा, लाल सागर में बढ़त से सऊदी अरब की बढ़ी चिंता

    September 18, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    नॉर्थ कोरिया पर साउथ कोरिया की कोर्ट का बड़ा फैसला, 32 मिलियन डॉलर का जुर्माना

    September 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.