Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»लड़ने से इनकार किया तो ठंडी खाई में कर दिया कैद; रूसी सेना में फंसे भारतीय ने सुनाई आपबीती…
    विदेश

    लड़ने से इनकार किया तो ठंडी खाई में कर दिया कैद; रूसी सेना में फंसे भारतीय ने सुनाई आपबीती…

    By September 14, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लड़ने से इनकार किया तो ठंडी खाई में कर दिया कैद; रूसी सेना में फंसे भारतीय ने सुनाई आपबीती…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूसी सेना में फंसा सभी युवक भारत वापस लौट चुके हैं।

    उन्होंने आपबीती साझा की है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्र आभार प्रकट किया है। तेलंगाना के नारायणपेट के एक युवक मोहम्मद सूफियान भी वहां फंसे थे।

    इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए उन्होंने उस भयानक मंजर के बारे में साझा किया है। उन्होंने कहा, “मैं यूक्रेन के 60 किलोमीटर अंदर रूसी सैनिकों के साथ एक शिविर में था।

    6 सितंबर को एक स्थानीय सेना कमांडर आया और हमें बताया कि हमें नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है और हमारा अनुबंध अब वैध नहीं है। हम भारत लौट सकते हैं।

    उन्होंने मुझे गुलबर्गा के तीन युवकों और रूसियों के साथ लड़ने वाले अन्य विदेशी नागरिकों को एक सेना की बस उपलब्ध कराई और हम दो दिन बाद मॉस्को पहुंच गए।”

    पिछले दिसंबर में मॉस्को पहुंचने के बारे में याद करते हुए सूफियान ने कहा कि एक रोजगार एजेंट ने उन्हें आश्वस्त किया कि वह मॉस्को में रूसी सरकार के कार्यालय में सुरक्षा गार्ड या सरकारी कार्यालय में सहायक के रूप में नौकरी के लिए आवेदन कर रहा है।

    उन्होंने कहा, “जैसे ही हम वहां पहुंचे हमें हस्ताक्षर करने के लिए रूसी भाषा में एक दस्तावेज दिया गया। हमें बताया गया कि यह रूसी सरकार के साथ एक साल के लिए 1 लाख रुपये प्रति माह के वेतन पर काम करने का अनुबंध है।

    हालांकि, एक दिन बाद हमें एक सेना शिविर में ले जाया गया और शारीरिक प्रशिक्षण शुरू करने और राइफल चलाना सीखने के लिए कहा गया।

    हमने अपने प्रशिक्षण के हिस्से के रूप में AK17 और AK74 राइफलें चलाईं। फिर हमें दो सप्ताह की स्नाइपर राइफल ट्रेनिंग दी गई। अगर किसी ने विरोध करने की हिम्मत की तो अधिकारियों ने हमारे पैरों के दाएं और बाएं हिस्से में गोलियां चलाईं। लगभग 25 दिनों के प्रशिक्षण के बाद हमें यूक्रेन के साथ रूसी सीमा पर ले जाया गया।”

    सूफियान ने कहा कि हर दिन जिंदा रहने के लिए निरंतर संघर्ष करना पड़ता था।

    गुजरात के एक युवक हेमिल मंगुकिया के फरवरी में 23 रूसी सैनिकों के साथ ड्रोन हमले में मारे जाने के बाद कुछ युवाओं ने फ्रंटलाइन पर काम करने से इनकार कर दिया।

    उन्होंने बताया, “सजा के तौर पर वहां के प्रभारी अधिकारी ने हमें एक खाई खोदने के लिए मजबूर किया और हमें बिना भोजन और केवल दो बोतल पानी के साथ ठंड के तापमान में रात बिताने के लिए मजबूर किया। जैसे-जैसे युद्ध आगे बढ़ा मैं और गुलबर्गा के तीन युवा रोजाना विरोध करते थे। सैनिकों और अधिकारियों से कहते थे कि हमने उनके युद्ध के मोर्चे पर मरने के लिए हस्ताक्षर नहीं किए हैं। हम खाइयां खोद रहे थे और वे बंदूकें फिर से लोड कर रहे थे और ग्रेनेड फेंक रहे थे।”

    सूफियान ने कहा कि उन्हें प्रति माह 1 लाख रुपये का वेतन देने का वादा किया गया था। किस्तों में पैसे मिले। भोजन, गर्मी के लिए जनरेटर और सोने के लिए खाइयों में जगह किराए पर लेने में पैसे खर्च हो गए।

    जब हम भारत वापस लौटने के लिए मॉस्को लौटे तो सेना के अधिकारियों ने भारत के बैंक खाते के नंबर लिए और हमें अभी भी बकाया वेतन जमा करने का वादा किया। देखते हैं कि वे ऐसा करते हैं या नहीं।

    गुलबर्गा के मोहम्मद इलियास सईद हुसैनी, मोहम्मद समीर अहमद और नईम अहमद भी शुक्रवार दोपहर को सूफियान के साथ हैदराबाद एयरपोर्ट पर उतरे और उनके परिवारों ने उनका स्वागत किया।

    घर लौटने वाले दो अन्य भारतीयों में कश्मीर का एक युवक और कोलकाता का एक युवक भी शामिल है।

    The post लड़ने से इनकार किया तो ठंडी खाई में कर दिया कैद; रूसी सेना में फंसे भारतीय ने सुनाई आपबीती… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान में शादी से बाजार तक नए सख्त नियम, एक डिश से लेकर बाजार बंद करने का बदला समय

    September 18, 2026

    पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान भीषण धमाका, 16 लोगों की मौत; 50 घायल

    September 18, 2026

    अमेरिका-हूती के बीच गुप्त डील की चर्चा, लाल सागर में बढ़त से सऊदी अरब की बढ़ी चिंता

    September 18, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    नॉर्थ कोरिया पर साउथ कोरिया की कोर्ट का बड़ा फैसला, 32 मिलियन डॉलर का जुर्माना

    September 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.