Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»भारत-चीन के रिश्तों पर बोले जयशंकर, 75 प्रतिशत तक सुलझी समस्याएं, सीमा पर सैन्यीकरण का बढऩा बड़ा मुद्दा
    विदेश

    भारत-चीन के रिश्तों पर बोले जयशंकर, 75 प्रतिशत तक सुलझी समस्याएं, सीमा पर सैन्यीकरण का बढऩा बड़ा मुद्दा

    By September 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत-चीन के रिश्तों पर बोले जयशंकर,  75 प्रतिशत तक सुलझी समस्याएं, सीमा पर सैन्यीकरण का बढऩा बड़ा मुद्दा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जेनेवा । विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद पर कहा कि चीन के साथ समस्याओं में से लगभग 75 प्रतिशत का समाधान हो गया है, लेकिन बड़ा मुद्दा सीमा पर सैन्यीकरण का बढऩा है। स्विट्जरलैंड की राजधानी जेनेवा शहर में एक थिंक-टैंक में एक संवादात्मक सत्र में, जयशंकर ने कहा कि जून 2020 में गलवान घाटी में हुई झड़पों ने भारत-चीन संबंधों को प्रभावित किया है, उन्होंने जोर देकर कहा कि सीमा पर हिंसा होने के बाद यह नहीं कहा जा सकता कि बाकी संबंध इससे अछूते हैं।
    विदेश मंत्री ने कहा कि समस्या का समाधान खोजने के लिए दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है। जिनेवा सेंटर फॉर सिक्योरिटी पॉलिसी में उन्होंने कहा, कि अब बातचीत चल रही हैं, हमने कुछ प्रगति की है। मैं मोटे तौर पर कह सकता हूं कि लगभग 75 प्रतिशत समस्याएं सुलझ गई हैं। वहीं एक सवाल के जवाब में जयशंकर ने कहा, हमें अभी भी कुछ काम करने हैं। लेकिन एक बड़ा मुद्दा यह है कि हम दोनों ने अपनी सेनाओं को एक दूसरे के करीब ला दिया है और इस लिहाज से सीमा पर सैन्यीकरण हो रहा है।
    इस दौरान विदेश मंत्री ने संकेत दिया कि अगर विवाद का समाधान हो जाता है तो रिश्ते बेहतर हो सकते हैं। उन्होंने कहा, हमें उम्मीद है कि अगर कोई समाधान निकलता है, शांति और सौहार्द की वापसी होती है, तो हम अन्य संभावनाओं पर विचार कर सकते हैं। बता दें कि भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच पूर्वी लद्दाख में कुछ टकराव वाले बिंदुओं पर गतिरोध बना हुआ है, जबकि दोनों पक्षों ने व्यापक कूटनीतिक और सैन्य वार्ता के बाद कई क्षेत्रों से वापसी की प्रक्रिया पूरी कर ली है। वहीं विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अमेरिका में क्वाड शिखर सम्मेलन होगा और समय बीतने के साथ, हिंद-प्रशांत क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में यह भरोसा बढ़ रहा है कि यह (क्वाड) क्षेत्र के लिए एक शुद्ध संपत्ति है। वहीं जब उनसे पूछा गया कि ब्रिक्स क्यों और क्या इसका विस्तार होगा, तो उन्होंने कहा, जी7 नामक एक और क्लब था और आप किसी और को इस क्लब में घुसने नहीं देंगे। इसलिए हमने अपना क्लब बनाया, जैसे ही इसकी शुरुआत हुई, समय के साथ इसने अपना अस्तित्व हासिल कर लिया। दूसरों ने भी इसमें बहुमूल्यता देखा।

    Related Posts

    यूक्रेन का रूस पर बड़ा ड्रोन हमला, तेल रिफाइनरी में लगी भीषण आग

    August 2, 2026

    इंडोनेशिया में यात्री फेरी में लगी भीषण आग, 5 की मौत 41 लापता

    August 2, 2026

    बांग्लादेश सीमा पर नई सैन्य छावनी की तैयारी, भारत-म्यांमार इलाके में बढ़ी हलचल

    August 2, 2026

    अमेरिका के आयडहो में बर्गर रेस्तरां पर अंधाधुंध फायरिंग, कई लोगों की मौत की आशंका

    August 2, 2026

    अवैध प्रवासियों से परेशान स्पेन ने मोरक्को सीमा पर 500 मीटर बैरियर बनाया

    August 2, 2026

    ईरान पर बड़े हमले की तैयारी में था अमेरिका, सऊदी की सलाह के बाद ट्रंप ने बदला फैसला

    August 2, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    यूक्रेन का रूस पर बड़ा ड्रोन हमला, तेल रिफाइनरी में लगी भीषण आग

    August 2, 2026

    नशे के खिलाफ युवा बनें जन आंदोलन के नेतृत्वकर्ता: उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    August 2, 2026

    खेल और संस्कृति किसी भी शहर की पहचान और प्रगति के महत्वपूर्ण आधार: मंत्री ओ.पी. चौधरी…..

    August 2, 2026

    नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता है : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..

    August 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.