Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»पाकिस्तान में पुलिस ने किया चक्काजाम, सेना और ISI को हटाने की कर दी मांग…
    विदेश

    पाकिस्तान में पुलिस ने किया चक्काजाम, सेना और ISI को हटाने की कर दी मांग…

    By September 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पाकिस्तान में पुलिस ने किया चक्काजाम, सेना और ISI को हटाने की कर दी मांग…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाकिस्तान में इन दिनों पुलिस और सेना के बीच ठन गई है।

    उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में पुलिस हड़ताल पर चली गई है।

    पुलिस का कहना है कि इस क्षेत्र से खुफिया एजेंसियों और सेना को बाहर किया जाए। पांच दिनों से पुलिस की हड़ताल जारी है। 9 सितंबर को सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने इंडस हाइवे पर चक्काजाम कर दिया था।

    यह हाइवे पेशावर से कराची को जोड़ता है। खैबर पख्तूनख्वा के लक्की मारवात में पुलिस ने यह प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि सेना उनके काम में दखलअंदाजी करती है।

    आसपास के जिले के पुलिस अधिकारी भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इनमें बन्नू, डेरा इस्माइल खान और टांक जिलों के पुलिस अधिकारी शामिल थे।

    पुलिसवालों का समर्थन करने के लिए कई रानजीतिक दल भी साथ खड़े हो गए। प्रदर्शानकारी पुलिसवालों का कहना था कि आईएसआई और सैन्य खुफिया एजेंसियां इस इलाके का माहौल खराब कर रही हैं। उनके बहुत सारे साथियों को किडनैप कर लिया गया है या फिर तालिबानी लड़ाकों ने मार दिया है।

    उनका कहना है कि पिछले कुश साल में बन्नू, डेरा इस्माइल खान और लक्की मारवात में कई पुलिसकर्मियों को किडनैप कर लिया गया।

    वहीं पुलिसकर्मियों के परिवार और घर को भी टारगेट किया जाता है। बता दें कि पाकिस्तान में शायद यह पहला मौका है जब इतनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी विरोध पर उतर आए हैं।

    एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सेना को जिला छोड़ देना चाहिए और पुलिस को अपना काम करने देना चाहिए। उन्होंने कहा, हम वादा करते हैं कि इलाके में शांति बहाल हो जाएगी।

    रिपोर्ट के मुताबिक एक अधिकारी ने कहा, ये जो अच्छा तालिबान और बुरा तालिबान का गेम खेलते हैं। यह खत्म नहीं हुआ है। हम लोग आतंकियों को गिरफ्तार करते हैं और ये कहते हैं कि छोड़ दो।

    बता दें कि खैबर पख्तूनख्वा में सेना बड़ी संख्या में मौजूद है। खास तौर पर अफगानिस्तान से सटी सीमा के इलाकों में सेना ने कब्जा कर रखा है।

    यहां तालिबान और कई अन्य संगठनों से लड़ाई भी चलती रहती है। पुलिस अधइकारियों ने यहां एंटी पोलियो टीम के साथ भी काम करने से इनकार कर दिया है।

    बीते दिनों पोलियो ड्यूटी के दौरान ही एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी गई थी। हाल में ही खैबर पख्तूनख्वा में कई जगहों पर आतंकी हमलों में पुलिसवालों की जान चली गई। इस साल खैबर पख्तूनख्वा में करीब 75 पुलिसकर्मी मारे गए हैं।

    The post पाकिस्तान में पुलिस ने किया चक्काजाम, सेना और ISI को हटाने की कर दी मांग… appeared first on .

    Related Posts

    यूक्रेन का रूस पर बड़ा ड्रोन हमला, तेल रिफाइनरी में लगी भीषण आग

    August 2, 2026

    इंडोनेशिया में यात्री फेरी में लगी भीषण आग, 5 की मौत 41 लापता

    August 2, 2026

    बांग्लादेश सीमा पर नई सैन्य छावनी की तैयारी, भारत-म्यांमार इलाके में बढ़ी हलचल

    August 2, 2026

    अमेरिका के आयडहो में बर्गर रेस्तरां पर अंधाधुंध फायरिंग, कई लोगों की मौत की आशंका

    August 2, 2026

    अवैध प्रवासियों से परेशान स्पेन ने मोरक्को सीमा पर 500 मीटर बैरियर बनाया

    August 2, 2026

    ईरान पर बड़े हमले की तैयारी में था अमेरिका, सऊदी की सलाह के बाद ट्रंप ने बदला फैसला

    August 2, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    यूक्रेन का रूस पर बड़ा ड्रोन हमला, तेल रिफाइनरी में लगी भीषण आग

    August 2, 2026

    नशे के खिलाफ युवा बनें जन आंदोलन के नेतृत्वकर्ता: उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    August 2, 2026

    खेल और संस्कृति किसी भी शहर की पहचान और प्रगति के महत्वपूर्ण आधार: मंत्री ओ.पी. चौधरी…..

    August 2, 2026

    नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता है : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..

    August 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.