Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»कोलकाता रेप और मर्डर कांड पर पूरी दुनिया में भड़का गुस्सा, 25 देशों के 130 शहरों में हुआ विरोध प्रदर्शन…
    विदेश

    कोलकाता रेप और मर्डर कांड पर पूरी दुनिया में भड़का गुस्सा, 25 देशों के 130 शहरों में हुआ विरोध प्रदर्शन…

    By September 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कोलकाता रेप और मर्डर कांड पर पूरी दुनिया में भड़का गुस्सा, 25 देशों के 130 शहरों में हुआ विरोध प्रदर्शन…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     कोलकाता के आरजी कर कॉलेज में डॉक्टर के रेप और मर्डर की घटना पर लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है।

    इस बीच दुनिया के 25 देशों के 130 शहरों में भारतीय समुदाय के लोगों ने इस घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है।

    प्रदर्शनकारियों ने एक सुर में कोलकाता की घटना को लेकर न्याय की मांग की है। जापान, ऑस्ट्रेलिया, ताइवान और सिंगापुर में तमाम बड़े और छोटे समूहों में लोगों ने प्रदर्शन किया।

    इसके अलावा कई यूरोपीय देशों में भी लोगों ने कोलकाता की घटना पर गुस्से का इजहार किया। केवल अमेरिका में ही 60 जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए।

    गौरतलब है कि नौ अगस्त को हुए रेप और मर्डर की घटना को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। मामले में आरोपी संजय रॉय के अलावा आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल को भी गिरफ्तार किया गया है।

    स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में हुए एक विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में काले कपड़े पहनकर बड़ी संख्या में महिलाएं सर्गेल्स टॉर्ग चौक जुटीं।

    इन लोगों ने बंगाली में गाना गाते हुए हाथों में तख्तियां पकड़ रखी थीं। यह सभी अपराध की जवाबदेही तय करने और भारतीय महिलाओं की सुरक्षा की मांग कर रही थीं।

    दुनिया भर में हुए विरोध प्रदर्शनों की एक आयोजक दीप्ति जैन ने कहा कि ड्यूटी के दौरान एक युवा प्रशिक्षु डॉक्टर पर किए गए इस जघन्य अपराध की खबर ने हम सभी को स्तब्ध कर दिया है।

    यह इंसानियत के प्रति बहुत बड़ी क्रूरता है। दीप्ति जैन कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की पूर्व छात्रा हैं और फिर ब्रिटिश नागरिक हैं। उन्होंने पिछले महीने ब्रिटेन में भी महिला डॉक्टरों के साथ एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया था।

    गौरतलब है कि कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के कई शहरों एवं कस्बों में आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और उसकी हत्या की घटना के संबंध में रविवार रात न्याय की मांग करने वाले नारे गूंजे।

    आरजी कर अस्पताल में एक महिला प्रशिक्षु चिकित्सक से बलात्कार और उसकी हत्या की घटना के विरोध में महिलाओं एवं पुरुषों, युवाओं और वृद्धों समेत प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे, उन्होंने मानव श्रृंखला बनाई, सड़कों पर भित्तिचित्र बनाए, जलती हुई मशालें लेकर राष्ट्रगान गाया।

    कई लोगों ने तिरंगा लहराया। नागरिक समाज ने राज्य भर में गैर-राजनीतिक रैलियों में विरोध दर्ज कराने के लिए केवल तिरंगा फहराने की अनुमति दी है।

    The post कोलकाता रेप और मर्डर कांड पर पूरी दुनिया में भड़का गुस्सा, 25 देशों के 130 शहरों में हुआ विरोध प्रदर्शन… appeared first on .

    Related Posts

    वेनेजुएला में महाविनाश! भूकंप के बाद मचा हाहाकार, USGS ने जताई 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका

    June 25, 2026

    ईरान को खाड़ी देशों से मिल सकते हैं $300 बिलियन, कतर ने 3 पॉइंट में बताया पूरा प्लान

    June 24, 2026

    बिल गेट्स ने निजी रिश्तों को लेकर किया खुलासा, शादी के दौरान तीन महिलाओं से संबंधों की चर्चा

    June 24, 2026

    ट्रंप के ‘गोल्डन डोम’ का पहला टेस्ट सफल, अमेरिका को मिलेगा मजबूत सुरक्षा कवच

    June 24, 2026

    ‘परमाणु ठिकानों का निरीक्षण होकर रहेगा’, IAEA की ईरान को दो टूक

    June 24, 2026

    ख्वाजा आसिफ की युद्ध वाली गीदड़भभकी पर भारत का पलटवार, PoK का जिक्र कर दिया करारा जवाब

    June 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    भाजपा कार्यसमिति में बदला सियासी समीकरण, 33% महिला भागीदारी और पहली बार मुस्लिम महिला को जगह

    June 25, 2026

    ‘बालिका वधू’ की सुमित्रा स्मिता बंसल का छलका दर्द, बोलीं- काम की वजह से बेटी से बढ़ गई थी दूरी

    June 25, 2026

    ‘संविधान हत्या दिवस’ पर सीएम धामी का बड़ा बयान: आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला अध्याय, लोकतंत्र सेनानियों को किया नमन

    June 25, 2026

    Gold Price Crash: 3 महीने के निचले स्तर पर सोना, रॉबर्ट कियोसाकी बोले- ‘मैं खरीदने को तैयार हूं’

    June 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.