Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»जलता अमेरिकी झंडा और मुसलमान; डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसी पोस्ट कर दी कि मचा बवाल…
    विदेश

    जलता अमेरिकी झंडा और मुसलमान; डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसी पोस्ट कर दी कि मचा बवाल…

    By September 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जलता अमेरिकी झंडा और मुसलमान; डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसी पोस्ट कर दी कि मचा बवाल…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए 5 नवंबर को चुनाव होना है और उससे पहले कैंपेन तेज है।

    डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस के साथ उनका मुकाबला होना है। एक तरफ कमला हैरिस ने जो बाइडेन की जगह कमान संभाली है तो वहीं ट्रंप की कोशिश है कि इस बार सत्ता से वनवास दूर हो जाए।

    डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका फर्स्ट की नीति के लिए जाना जाता है, लेकिन कई बार वह उकसावे वाली बातें भी कर जाते हैं। उनकी टिप्पणियां अकसर प्रवासियों या फिर दूसरे देशों से आकर अमेरिका के नागरिक बने लोगों को निशाने पर लेने वाली होती हैं।

    इस बीच उन्होंने एक्स पर एक और ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसे लेकर विवाद छिड़ गया है। उनके आलोचकों का कहना है कि ट्रंप हार करीब देखकर नफरत भरा कैंपेन करने में जुटे हैं।

    डोनाल्ड ट्रंप ने एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें अमेरिकी झंडा जलता हुआ दिख रहा है। इसके अलावा इसे जलाने वाले लोगों के तौर पर जिन्हें दिखाया गया है, उनके सिर पर जाली वाली टोपी है।

    इस तरह डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पोस्ट से बाहर से आने वाले और खासतौर पर मुस्लिमों को टारगेट किया है। ट्रंप की इस पोस्ट को लोग भड़काऊ बताते हुए निंदा कर रहे हैं। एक यूजर ने तो यहां तक लिखा कि आपकी हार नजदीक दिख रही है। इसलिए ऐसे पोस्ट आने शुरू हो गए हैं।

    pic.twitter.com/KUzfbEIWS5

    — Donald J. Trump (@realDonaldTrump) September 1, 2024

    एक यूजर ने लिखा कि लोगों को डराना और नस्लवाद ही आपकी सच्चाई है। इस पोस्ट के साथ ट्रंप ने लिखा था, ‘यदि कमला जीतीं तो ये लोग आपके नए पड़ोसी होंगे।’

    इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में वोट फॉर ट्रंप भी लिखा। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने ट्रंप का इस पोस्ट के बाद भी समर्थन किया है।

    एक यूजर ने लिखा कि अकेले वही ऐसे नेता हैं, जो अमेरिका को बचा सकते हैं। वहीं एक ने लिखा कि मैं 18 साल का होने वाला हूं और आपको वोट करने के लिए इंतजार नहीं कर पा रहा हूं।

    माना जा रहा है कि नवंबर तक चुनाव प्रचार और तीखा हो सकता है। डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस पर कई बार निजी हमले भी किए हैं।

    The post जलता अमेरिकी झंडा और मुसलमान; डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसी पोस्ट कर दी कि मचा बवाल… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान में शादी से बाजार तक नए सख्त नियम, एक डिश से लेकर बाजार बंद करने का बदला समय

    September 18, 2026

    पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान भीषण धमाका, 16 लोगों की मौत; 50 घायल

    September 18, 2026

    अमेरिका-हूती के बीच गुप्त डील की चर्चा, लाल सागर में बढ़त से सऊदी अरब की बढ़ी चिंता

    September 18, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    नॉर्थ कोरिया पर साउथ कोरिया की कोर्ट का बड़ा फैसला, 32 मिलियन डॉलर का जुर्माना

    September 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.