Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»यूक्रेन का नया दावा: रूस के कुर्स्क क्षेत्र में दो किलोमीटर तक पहुंची सेना
    विदेश

    यूक्रेन का नया दावा: रूस के कुर्स्क क्षेत्र में दो किलोमीटर तक पहुंची सेना

    By August 31, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    यूक्रेन का नया दावा: रूस के कुर्स्क क्षेत्र में दो किलोमीटर तक पहुंची सेना
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    यूक्रेन ने अपनी सेना के रूस के कु‌र्स्क इलाके में दो किलोमीटर और अंदर तक पहुंचने का दावा किया है। यूक्रेनी सेना छह अगस्त को रूसी इलाके में दाखिल हुई थी और तभी से वह आगे बढ़ते हुए 35 किलोमीटर अंदर तक पहुंच गई है।

    द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद यह पहला मौका है जब किसी देश की सेना रूस में दाखिल हुई है और वह आगे बढ़ रही है। इस बीच रूसी सेना के यूक्रेन के दूसरे बड़े शहर खार्कीव पर गाइडेड बम से हमले में पांच लोग मारे गए हैं और 40 घायल हुए हैं। रूसी हमले से 12 मंजिली इमारत में आग लग गई है।

    यूक्रेनी सेनाओं के प्रमुख कर्नल जनरल ओलेक्जेंडर सिरस्की ने बताया है कि रूसी भूमि पर कब्जे का विस्तार करते हुए उनकी सेना कु‌र्स्क में दो किलोमीटर और आगे पहुंच गई है। इस प्रकार से करीब 1,300 वर्ग किलोमीटर रूसी इलाका यूक्रेन के कब्जे में आ गया है।

    100 रूसी भवन यूक्रेनी सेना के कब्जे में

    ताजा कार्रवाई में करीब 100 रूसी भवन यूक्रेनी सेना के कब्जे में आए हैं। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ज्यादा रूसी क्षेत्र पर कब्जे और यूक्रेनी जनता की रक्षा के लिए सहयोगी देशों से लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियारों और एयर डिफेंस सिस्टम की मांग की है। जबकि सहयोगी यूरोपीय संघ के देशों ने यूक्रेनी सैनिकों को नए हथियार चलाने और युद्ध कौशल का प्रशिक्षण जल्द शुरू करने की घोषणा की है। कहा है कि यह प्रशिक्षण यूक्रेन में नहीं बल्कि उसके नजदीक मित्र देश में होगा।

    यूक्रेन ने कहा, पुतिन को गिरफ्तार करे मंगोलिया

    यूक्रेन ने मंगोलिया से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को गिरफ्तार करने की अपील की है। पुतिन तीन सितंबर को मंगोलिया की यात्रा पर जाने वाले हैं। यूक्रेन ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने युद्ध अपराध और सैकड़ों यूक्रेनी बच्चों को गैरकानूनी तरीके से रूस ले जाने के लिए पुतिन के खिलाफ वारंट जारी किया है, इसलिए मंगोलिया को उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए। जवाब में रूस ने कहा है कि उसे पुतिन के दौरे को लेकर कोई चिंता नहीं है।

    यूक्रेन का लचीलापन पुतिन की आक्रामकता पर काबू पाने में मदद करेगा: अमेरिकी रक्षा मंत्री

    अमेरिकी रक्षा लॉयड जे ऑस्टिन III ने यूक्रेन का समर्थन करने के लिए देश के समर्पण की पुष्टि की और कहा कि कीव की लचीलापन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आक्रामकता और अत्याचारों पर काबू पाने में मदद करेगी। ऑस्टिन की यह टिप्पणी तब आई जब उन्होंने आज पेंटागन में यूक्रेन के रक्षा मंत्री रुस्तम उमेरोव से मुलाकात की।

    पेंटागन की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ऑस्टिन ने इस सप्ताह की शुरुआत में यूक्रेन के महत्वपूर्ण नागरिक बुनियादी ढांचे पर रूस के हमले की भी निंदा की और कहा कि अमेरिका यूक्रेन को अपनी रक्षा में मदद करने के लिए महत्वपूर्ण क्षमताएं प्रदान करने में सहयोगियों और भागीदारों का नेतृत्व करना जारी रखेगा।
     

    Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले से स्पेन के इस शहर में मचा संकट, खाने तक के पड़े लाले

    August 2, 2026

    PoK में बगावत की आग! 4 दिनों में 50 मौतों के बाद इस्लामाबाद में भारी विरोध, शहबाज सरकार पर बढ़ा दबाव

    August 1, 2026

    स्पेन बॉर्डर पर बढ़ा तनाव! मुस्लिम देश से युवाओं की घुसपैठ के बाद उतरी सेना, कई लोगों की मौत

    August 1, 2026

    कारों के बाद अब हवाई जहाज में भी मिलेगा सनरूफ का मजा! अंदर का नजारा देख रह जाएंगे दंग

    August 1, 2026

    कराची में गैंगवार की वापसी? गैंगस्टर उजैर बलोच के भाई पर ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप

    July 31, 2026

    भारतीय महिला ने अमेरिकी सैनिक से की शादी, सिर्फ ₹13 हजार में मिला घर! बताए कई चौंकाने वाले फायदे

    July 31, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पीएम मोदी ने लॉन्च किया नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान

    August 2, 2026

    2029 चुनाव में Gen Z बनेगा सबसे बड़ा गेमचेंजर? हर चौथा वोटर होगा युवा, क्या कहते हैं आंकड़े

    August 2, 2026

    Education Loan पर बड़ा फैसला! 10 दिन में होगा लोन अप्रूव, सरकार दोगुना करेगी कर्ज वितरण का लक्ष्य

    August 2, 2026

    साई पल्लवी की सादगी की दीवानी हैं निहारिका एनएम, तब्बू और श्रीदेवी को भी बताया अपनी प्रेरणा

    August 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.