Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»शेख हसीना की वापसी के सवाल पर भारत का सधा हुआ जवाब, किसे बताया बांग्लादेश के लिए खतरे की घंटी…
    विदेश

    शेख हसीना की वापसी के सवाल पर भारत का सधा हुआ जवाब, किसे बताया बांग्लादेश के लिए खतरे की घंटी…

    By August 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शेख हसीना की वापसी के सवाल पर भारत का सधा हुआ जवाब, किसे बताया बांग्लादेश के लिए खतरे की घंटी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बांग्लादेश में हुए बवाल के बाद वहां की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत में शरण ली थी।

    अब वहां सत्ता परिवर्तन के बाद कई विपक्षी दलों ने नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस की अगुवाई वाली अंतरिम सरकार से शेख हसीना की वापसी की मांग की है।

    इस मसले पर जब विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से पूछा गया कि क्या बांग्लादेश की अंतरिम सरकार हसीना की वापसी की मांग कर सकती है, तो उन्होंने इसे काल्पनिक मामला बताया।

    जबकि ये माना कि पड़ोसी मुल्क में चल रही गड़बड़ियों की वजह से विकास के काम रुक गए हैं।

    बांग्लादेश में छात्रों के विरोध के बाद शेख हसीना ने 5 अगस्त को भारत में शरण ली थी। फिलहाल वह किसी महफूज जगह पर हैं, लेकिन भारतीय अधिकारियों ने उनके ठिकाने के बारे में जानकारी नहीं दी है।

    जायसवाल ने बताया कि बांग्लादेश में अशांति के कारण भारत-बांग्लादेश के बीच चल रही कई परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं। उन्होंने कहा, “कानून और व्यवस्था की स्थिति के चलते कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम रुक गया है। जैसे ही हालात सामान्य होंगे, हम अंतरिम सरकार से बातचीत करके प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे।”

    शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद फैली उथल-पुथल के दौरान सुरक्षा का मसला मुल्क के लिए चुनौतीपूर्ण हो गया था। इसी दौरान ढाका में भारतीय सांस्कृतिक केंद्र पर हमला किया गया और वहां तोड़फोड़ की गई।

    हालांकि, बांग्लादेशी अधिकारियों ने पूरी कोशिश की लेकिन इसके बावजूद भारत ने अपने उच्चायोग से सभी गैर-जरूरी कर्मचारियों और उनके परिवारों को निकालने का फैसला किया।

    हाल ही में ढाका में भारतीय दूत और यूनुस के बीच हुई बैठक में भारतीय पक्ष ने दोहराया कि भारत बांग्लादेश के साथ मिलकर दोनों देशों के लोगों की समृद्धि, सुरक्षा और विकास के लिए काम करना चाहता है।

    दूत ने यूनुस के साथ हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर भी चर्चा की। जायसवाल ने कहा कि फिलहाल बांग्लादेश में सीमित भारतीय वीजा सेवाएं उपलब्ध हैं, और वीजा केवल आपातकालीन या मेडिकल जरूरतों के लिए दिए जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा, “पूर्ण वीजा सेवाएं तब ही फिर से शुरू की जाएंगी जब हालात सामान्य हो जाएंगे और कानून-व्यवस्था बहाल हो जाएगी।”

    The post शेख हसीना की वापसी के सवाल पर भारत का सधा हुआ जवाब, किसे बताया बांग्लादेश के लिए खतरे की घंटी… appeared first on .

    Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले से स्पेन के इस शहर में मचा संकट, खाने तक के पड़े लाले

    August 2, 2026

    PoK में बगावत की आग! 4 दिनों में 50 मौतों के बाद इस्लामाबाद में भारी विरोध, शहबाज सरकार पर बढ़ा दबाव

    August 1, 2026

    स्पेन बॉर्डर पर बढ़ा तनाव! मुस्लिम देश से युवाओं की घुसपैठ के बाद उतरी सेना, कई लोगों की मौत

    August 1, 2026

    कारों के बाद अब हवाई जहाज में भी मिलेगा सनरूफ का मजा! अंदर का नजारा देख रह जाएंगे दंग

    August 1, 2026

    कराची में गैंगवार की वापसी? गैंगस्टर उजैर बलोच के भाई पर ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप

    July 31, 2026

    भारतीय महिला ने अमेरिकी सैनिक से की शादी, सिर्फ ₹13 हजार में मिला घर! बताए कई चौंकाने वाले फायदे

    July 31, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पीएम मोदी ने लॉन्च किया नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान

    August 2, 2026

    2029 चुनाव में Gen Z बनेगा सबसे बड़ा गेमचेंजर? हर चौथा वोटर होगा युवा, क्या कहते हैं आंकड़े

    August 2, 2026

    Education Loan पर बड़ा फैसला! 10 दिन में होगा लोन अप्रूव, सरकार दोगुना करेगी कर्ज वितरण का लक्ष्य

    August 2, 2026

    साई पल्लवी की सादगी की दीवानी हैं निहारिका एनएम, तब्बू और श्रीदेवी को भी बताया अपनी प्रेरणा

    August 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.