Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»पाक ने लगाई ड्रैगन की गुलामी की मुहर; चीन से की यह गुपचुप डील, क्यों भारत के लिए खतरा…
    विदेश

    पाक ने लगाई ड्रैगन की गुलामी की मुहर; चीन से की यह गुपचुप डील, क्यों भारत के लिए खतरा…

    By August 31, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पाक ने लगाई ड्रैगन की गुलामी की मुहर; चीन से की यह गुपचुप डील, क्यों भारत के लिए खतरा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गले तक कर्ज में डूबे पाकिस्तान ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि वह चीन के अहसानों तले दबा हुआ है।

    पाकिस्तान ने चीन के प्रति अपनी वफादारी एक बार फिर साबित की है।

    हाल ही में पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बोली लगाने की जरूरतों को नजरअंदाज करते हुए चीन को सीधे 2 अरब अमेरिकी डॉलर का एक अहम सड़क निर्माण का ठेका दे दिया है।

    ये ठेका काराकोरम हाईवे के थाकोट-रायकोट सेक्शन के पुनर्निर्माण के लिए दिया गया है, जो चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

    ये कदम भारत के लिए चिंता का सबब हो सकता है क्योंकि ये इलाका भारत के बेहद करीब है।

    पाकिस्तान के वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब की अगुवाई वाली आर्थिक समन्वय समिति ने एक खास नियम का सहारा लेकर अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धात्मक बोली लगाने की जरूरत को हटाकर ये ठेका सीधे चीनी कंपनियों को सौंप दिया।

    इस फैसले से पाकिस्तान और चीन के बीच मजबूत होते गठजोड़ की झलक मिलती है, जो भारत के लिए नई चुनौतियां खड़ी कर सकता है।

    काराकोरम हाईवे का थाकोट-रायकोट सेक्शन चीन और पाकिस्तान के बीच जमीनी कनेक्टिविटी बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है।

    ये हाईवे भारत की सीमा के करीब है और इसके पुनर्निर्माण में चीन की बढ़ती भूमिका भारत के लिए एक गंभीर सुरक्षा चिंता बन सकती है।

    चीन और पाकिस्तान का ये गठबंधन, CPEC के तहत आने वाले इलाकों में चीन के प्रभाव को और मजबूत करने का इरादा रखता है।

    ये परियोजना सिर्फ पाकिस्तान के बुनियादी ढांचे को सुधारने के लिए नहीं है, बल्कि चीन की रणनीतिक योजना का हिस्सा है, जो भारत की सुरक्षा के लिए सीधी चुनौती पेश कर सकती है।

    भारत के लिए चिंता का विषय ये है कि पाकिस्तान ने अपने सार्वजनिक खरीद नियमों को दरकिनार कर चीन को ये ठेका दे दिया है। ये फैसला अंतरराष्ट्रीय मानकों के खिलाफ है, क्योंकि कोई भी ठेका बोली लगाने की प्रक्रिया से ही गुजरता है।

    लेकिन चीन के साथ हुए समझौते के तहत पाकिस्तान ने अपने नियम बदलकर ये ठेका सीधे चीनी कंपनियों को सौंप दिया है।

    ये मामला सिर्फ सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है। पाकिस्तान ने दक्षिण कोरिया से 49 मिलियन अमेरिकी डॉलर के कर्ज के लिए भी अपने नियमों में ढील दी है, ताकि विदेशी सलाहकारों को उनकी शर्तों के मुताबिक नियुक्त किया जा सके।

    इस तरह के कदम पाकिस्तान की वित्तीय अस्थिरता को और बढ़ा सकते हैं, जिससे भारत के लिए एक अस्थिर पड़ोसी का खतरा और बढ़ सकता है।

    चीन और पाकिस्तान के बीच बढ़ता ये गठजोड़ भारत के लिए कई स्तरों पर चुनौती बन सकता है। एक तरफ चीन अपनी विस्तारवादी नीतियों को अंजाम दे रहा है, वहीं पाकिस्तान उसका पिछलग्गू बनकर अपनी संप्रभुता को दांव पर लगा रहा है।

    भारत को इस इलाके में अपनी सुरक्षा नीति को और मजबूत करने की जरूरत है, ताकि चीन और पाकिस्तान के इस गठजोड़ का प्रभावी तरीके से मुकाबला किया जा सके।

    The post पाक ने लगाई ड्रैगन की गुलामी की मुहर; चीन से की यह गुपचुप डील, क्यों भारत के लिए खतरा… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान में शादी से बाजार तक नए सख्त नियम, एक डिश से लेकर बाजार बंद करने का बदला समय

    September 18, 2026

    पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान भीषण धमाका, 16 लोगों की मौत; 50 घायल

    September 18, 2026

    अमेरिका-हूती के बीच गुप्त डील की चर्चा, लाल सागर में बढ़त से सऊदी अरब की बढ़ी चिंता

    September 18, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    नॉर्थ कोरिया पर साउथ कोरिया की कोर्ट का बड़ा फैसला, 32 मिलियन डॉलर का जुर्माना

    September 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.