Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»30 घंटे के ऑपरेशन के बाद इजरायली सेना वेस्ट बैंक के तुबास से वापस लौटी
    विदेश

    30 घंटे के ऑपरेशन के बाद इजरायली सेना वेस्ट बैंक के तुबास से वापस लौटी

    By August 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    30 घंटे के ऑपरेशन के बाद इजरायली सेना वेस्ट बैंक के तुबास से वापस लौटी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    तेलअवीवी। करीब 30 घंटे के सैन्य ऑपरेशन के बाद इजरायली सेना वेस्ट बैंक के उत्तरी शहर तुबास से वापस लौट गई है। फिलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों ने ये जानकारी दी है। चार फिलिस्तीनियों की हत्या और घरों तथा बुनियादी ढांचे को नष्ट करने के बाद तुबास के दक्षिण में स्थित फारा शरणार्थी शिविर से इजरायली सेना वापस लौट गई है। इस बीच, फिलिस्तीन मौद्रिक प्राधिकरण ने एक प्रेस बयान में कहा कि जेनिन शहर में कुछ बैंक शाखाओं में बैंकिंग सेवाएं बाधित हो गईं, क्योंकि इजरायली सेना ने शहर में इंटरनेट केबल नष्ट कर दी। तुबास के दक्षिण में फरा शरणार्थी शिविर पर इजरायली ड्रोन द्वारा किए गए बम विस्फोट में चार युवक मारे गए थे। बुधवार को, इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ), इजरायल सिक्योरिटी अथॉरिटी और इजरायली पुलिस ने एक संयुक्त बयान जारी किया था, जिसमें कहा गया कि इजरायली सुरक्षा बलों ने तीन शहरों में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया है, जिसमें जेनिन और तुलकरम में पांच सशस्त्र आतंकवादियों और तुबास के फ़ारा शरणार्थी शिविर में चार को मार गिराया गया। इजरायली मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि उत्तरी वेस्ट बैंक में यह अभियान 2002 के बाद से अपनी तरह का सबसे बड़ा अभियान था। वेस्ट बैंक में 7 अक्टूबर, 2023 से फिलिस्तीनियों और इजरायलियों के बीच तनाव बढ़ रहा है, जब हमास-इजरायल संघर्ष शुरू हुआ था। फिलिस्तीनी और इजरायली सूत्रों के अनुसार, इजरायली सेना ने बुधवार रात को तुलकर्म, जेनिन और तुबास शरणार्थी शिविरों में बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू किया था। इजरायल का कहना है कि वहां कुछ आतंकवादी इजरायल के खिलाफ ऑपरेशन में शामिल थे, और उनको गिरफ्तार करना जरूरी था। उधर, फिलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों ने बुधवार को कहा कि जेनिन, तुबास और तुलकरम शहरों के साथ-साथ कई कैंप को भी निशाना बनाया गया, जिससे स्थानीय बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा।

    Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले से स्पेन के इस शहर में मचा संकट, खाने तक के पड़े लाले

    August 2, 2026

    PoK में बगावत की आग! 4 दिनों में 50 मौतों के बाद इस्लामाबाद में भारी विरोध, शहबाज सरकार पर बढ़ा दबाव

    August 1, 2026

    स्पेन बॉर्डर पर बढ़ा तनाव! मुस्लिम देश से युवाओं की घुसपैठ के बाद उतरी सेना, कई लोगों की मौत

    August 1, 2026

    कारों के बाद अब हवाई जहाज में भी मिलेगा सनरूफ का मजा! अंदर का नजारा देख रह जाएंगे दंग

    August 1, 2026

    कराची में गैंगवार की वापसी? गैंगस्टर उजैर बलोच के भाई पर ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप

    July 31, 2026

    भारतीय महिला ने अमेरिकी सैनिक से की शादी, सिर्फ ₹13 हजार में मिला घर! बताए कई चौंकाने वाले फायदे

    July 31, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पीएम मोदी ने लॉन्च किया नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान

    August 2, 2026

    2029 चुनाव में Gen Z बनेगा सबसे बड़ा गेमचेंजर? हर चौथा वोटर होगा युवा, क्या कहते हैं आंकड़े

    August 2, 2026

    Education Loan पर बड़ा फैसला! 10 दिन में होगा लोन अप्रूव, सरकार दोगुना करेगी कर्ज वितरण का लक्ष्य

    August 2, 2026

    साई पल्लवी की सादगी की दीवानी हैं निहारिका एनएम, तब्बू और श्रीदेवी को भी बताया अपनी प्रेरणा

    August 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.