Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»बेमतलब का हौव्वा है! ये हमारा आंतरिक मामला; हिंदुओं के खिलाफ हमलों पर बांग्लादेशी नेता के बोल…
    विदेश

    बेमतलब का हौव्वा है! ये हमारा आंतरिक मामला; हिंदुओं के खिलाफ हमलों पर बांग्लादेशी नेता के बोल…

    By August 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बेमतलब का हौव्वा है! ये हमारा आंतरिक मामला; हिंदुओं के खिलाफ हमलों पर बांग्लादेशी नेता के बोल…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    शेख हसीना के बांग्लादेश से भागने के बाद से देश में हिंसक आंदोलन और हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं, खासकर हिंदुओं के खिलाफ सबसे ज्यादा हमले हो रहे हैं।

    इन रिपोर्टों पर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता का कहना है कि पूर्व राजनयिक, नौकरशाह, संस्थान और नेता भारत को यह मनाने के लिए भ्रमित कर रहे हैं कि हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के बिना भारत-बांग्लादेश के संबंध खराब हो जााएंगे।

    उनका कहना है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर भारत की चिंता व्यर्थ है क्योंकि यह देश का आंतरिक मामला है और हमारी सरकार सभी की रक्षा करने को सक्षम है।

    खालिदा जिया के नेतृत्व वाली बीएनपी के नेता अमीर खुसरो महमूद चौधरी ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर भारत के चिंता जताने के कुछ दिन बाद कहा कि यह देश का आंतरिक मामला है।

    हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश अपने सबसे करीबी पड़ोसी देश भारत से मजबूत संबंध चाहता है।

    चौधरी की पार्टी बीएनपी हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग (एएल) की चिर प्रतिद्वंद्वी रही है। हसीना देशभर में हुए छात्र आंदोलन के मद्देनजर पांच अगस्त को देश छोड़कर भारत चली गई थीं।

    इसके बाद आठ अगस्त को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का गठन किया गया, जो चुनाव होने तक काम करेगी। चौधरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में “पूर्व राजनयिकों, अधिकारियों, राजनीतिक नेताओं और संस्थाओं के रुख” पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह बांग्लादेश के बारे में भारत को गुमराह कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि इसकी वजह से भारत-बांग्लादेश के रिश्ते खराब हुए हैं।

    बेमतलब का हौव्वा खड़ा कर रखा है

    उन्होंने कहा, “इस तथाकथित व्यवस्था ने ऐसा हौव्वा खड़ा किया है कि अगर अवामी लीग नहीं होगी, तो भारत के लिए सुरक्षा संबंधी समस्याएं खड़ी होंगी; अगर शेख हसीना नहीं होंगी तो देश कट्टरपंथियों के हाथों में चला जाएगा; अगर ‍अवामी लीग नहीं होगी, तो बांग्लादेश में हिंदू खतरे में पड़ जाएंगे।”

    झूठी कहानी गढ़ी जा रही

    उन्होंने कहा, “यह पूरी तरह से झूठ और जानबूझकर गढ़ी गई कहानी है। इन लोगों को अब जाग जाना चाहिए। बांग्लादेश सबसे उदार देशों में से एक है; यहां हिंदू और मुसलमान सदियों से एक साथ रहते आए हैं।”

    बांग्लादेश में हसीना सरकार के गिरने के बाद कई दिनों तक चली हिंसा के दौरान अल्पसंख्यक हिंदू आबादी को आर्थिक नुकसान हुआ है तथा हिंदू मंदिरों को नष्ट किए जाने के आरोप सामने आए हैं।

    अल्पसंख्यकों की रक्षा कर सकते हैं

    चौधरी ने कहा, “मतभेद हो सकते हैं, लेकिन बांग्लादेश में कोई भी सरकार अपने अल्पसंख्यकों पर हमलों का समर्थन नहीं करती है। बांग्लादेश का संविधान सभी को समान अधिकार की गारंटी देता है और सबसे बढ़कर, हम अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक की अवधारणा में विश्वास नहीं करते हैं।

    हमें अल्पसंख्यकों के सवाल पर यह कहते हुए खेद है कि यह बांग्लादेश का आंतरिक मामला है।” उन्होंने कहा, “हमारे देश में अल्पसंख्यकों के मुद्दे पर दूसरे लोग कैसे टिप्पणी कर सकते हैं? यह राजनयिक संबंधों में कैसे आड़े आ सकता है? यह हमारा आंतरिक मामला है। हम कभी भी इस बारे में शिकायत नहीं करते कि भारतीय अल्पसंख्यकों के साथ क्या होता है, इसलिए किसी को भी यहां अल्पसंख्यकों के मुद्दे पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।”

    चौधरी ने भारत से “अतीत’’ (2000 के दशक की शुरुआत में बीएनपी का शासन) को पीछे छोड़ने का आग्रह करते हुए कहा, “भारत को बांग्लादेश के लोगों की नब्ज को समझना होगा। रिश्ते बांग्लादेश के लोगों के साथ होने चाहिए।”

    The post बेमतलब का हौव्वा है! ये हमारा आंतरिक मामला; हिंदुओं के खिलाफ हमलों पर बांग्लादेशी नेता के बोल… appeared first on .

    Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले से स्पेन के इस शहर में मचा संकट, खाने तक के पड़े लाले

    August 2, 2026

    PoK में बगावत की आग! 4 दिनों में 50 मौतों के बाद इस्लामाबाद में भारी विरोध, शहबाज सरकार पर बढ़ा दबाव

    August 1, 2026

    स्पेन बॉर्डर पर बढ़ा तनाव! मुस्लिम देश से युवाओं की घुसपैठ के बाद उतरी सेना, कई लोगों की मौत

    August 1, 2026

    कारों के बाद अब हवाई जहाज में भी मिलेगा सनरूफ का मजा! अंदर का नजारा देख रह जाएंगे दंग

    August 1, 2026

    कराची में गैंगवार की वापसी? गैंगस्टर उजैर बलोच के भाई पर ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप

    July 31, 2026

    भारतीय महिला ने अमेरिकी सैनिक से की शादी, सिर्फ ₹13 हजार में मिला घर! बताए कई चौंकाने वाले फायदे

    July 31, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    2029 चुनाव में Gen Z बनेगा सबसे बड़ा गेमचेंजर? हर चौथा वोटर होगा युवा, क्या कहते हैं आंकड़े

    August 2, 2026

    Education Loan पर बड़ा फैसला! 10 दिन में होगा लोन अप्रूव, सरकार दोगुना करेगी कर्ज वितरण का लक्ष्य

    August 2, 2026

    साई पल्लवी की सादगी की दीवानी हैं निहारिका एनएम, तब्बू और श्रीदेवी को भी बताया अपनी प्रेरणा

    August 2, 2026

    UPI पेमेंट होगा और सुरक्षित! अब नहीं दिखेगा पूरा मोबाइल नंबर, NPCI का नया नियम

    August 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.