Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»देश»हमें लाल आंखें मत दिखाना, धमकाने की हिम्मत कैसे की? हिमंत बिस्वा ने ममता बनर्जी पर खोया आपा…
    देश

    हमें लाल आंखें मत दिखाना, धमकाने की हिम्मत कैसे की? हिमंत बिस्वा ने ममता बनर्जी पर खोया आपा…

    By August 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हमें लाल आंखें मत दिखाना, धमकाने की हिम्मत कैसे की? हिमंत बिस्वा ने ममता बनर्जी पर खोया आपा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कोलकाता में महिला प्रशिक्षु की रेप के बाद हत्या मामले के बाद हिंसक विरोध प्रदर्शन को लेकर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और ममता बनर्जी के बीच टकराव देखने को मिला।

    ममता बनर्जी ने एक बयान में कहा कि अगर बंगाल जलेगा तो असम और दिल्ली भी जलेंगे। अब ममता के बयान को हिमंत बिस्वा ने आड़े हाथों लिया है।

    बिस्वा ने कहा कि दीदी असम को धमकाने की आपकी हिम्मत कैसे हुई? हमें अपनी लाल आंखें मत दिखाइए।

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया, “दीदी (ममता बनर्जी) असम को धमकाने की आपकी हिम्मत कैसे हुई? हमें अपनी लाल आंखें मत दिखाइए।

    अपनी विफलता की राजनीति से भारत में आग लगाने की कोशिश मत कीजिए। विभाजनकारी भाषा बोलना आपको शोभा नहीं देता।”

    असम के भाजपा नेता पीयूष हजारिका ने भी बंगाल की मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, “वह हमें धमका नहीं सकतीं। मैं उनकी कड़ी निंदा करता हूं।

    वह अपने राज्य में कानून-व्यवस्था को नियंत्रित नहीं कर सकतीं और हमें धमका रही हैं। असम में ऐसा नहीं होगा, मैं आपको आश्वस्त करता हूं।”

    केंद्रीय मंत्री और बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने भी कहा कि यह टिप्पणी किसी संवैधानिक पद पर बैठे नेता की नहीं बल्कि किसी “राष्ट्र-विरोधी” मानसिकता वाले व्यक्ति की लगती है।

    ममता बनर्जी ने क्या कहा था

    तृणमूल कांग्रेस की छात्र शाखा के स्थापना दिवस समारोह में बोलते हुए ममता बनर्जी ने बंगाल बंद के दौरान हुई हिंसा और राज्य सचिवालय तक विरोध मार्च को लेकर भाजपा पर हमला किया।

    ममता बनर्जी ने कहा, “कुछ लोगों को लगता है कि यह (आंदोलन) बांग्लादेश में हो रहे विरोध प्रदर्शनों जैसा ही है। मुझे बांग्लादेश से प्यार है, वे हमारी (बंगाल की) तरह बोलते हैं। हमारी संस्कृति भी एक जैसी है। हालांकि, बांग्लादेश एक अलग देश है।”

    बनर्जी ने आगे कहा, “प्रधानमंत्री मोदी, आप अपने लोगों के जरिए बंगाल में अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन याद रखिए, अगर आप बंगाल जलाएंगे तो असम, पूर्वोत्तर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली भी जलेंगे।”

    गौरतलब है कि बुधवार को भाजपा द्वारा 12 घंटे के बंद के आह्वान के दौरान बंगाल के कई इलाकों में पार्टी कार्यकर्ताओं की टीएमसी समर्थकों और पुलिस के साथ झड़प हुई।

    भाजपा नेता प्रियांगु पांडे ने दावा किया कि टीएमसी समर्थकों ने भाटपारा में उनकी कार पर बम फेंके और गोलीबारी की।

    The post हमें लाल आंखें मत दिखाना, धमकाने की हिम्मत कैसे की? हिमंत बिस्वा ने ममता बनर्जी पर खोया आपा… appeared first on .

    Related Posts

    भारत-अमेरिका ऐतिहासिक व्यापार समझौते के करीब, 2030 तक 500 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य

    June 25, 2026

    बांग्लादेश की सेना में बढ़ रहा चीन का दखल, J-10CE डील से भारत को घेरने की तैयारी?

    June 25, 2026

    ईरान के राष्ट्रपति ने PM मोदी को खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने का न्योता दिया

    June 24, 2026

    8वें वेतन आयोग में हो सकता है बड़ा बदलाव, महंगाई को लेकर उठी नई मांग

    June 24, 2026

    EWS छात्रों को नहीं मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में सरकारी फीस की मांग खारिज की

    June 24, 2026

    सिया के बर्थडे पर ग्रैंड पार्टी की थी तैयारी, महाबलेश्वर के रिजॉर्ट में बुक थे 40 कमरे

    June 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    वेनेजुएला में महाविनाश! भूकंप के बाद मचा हाहाकार, USGS ने जताई 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका

    June 25, 2026

    भारत-अमेरिका ऐतिहासिक व्यापार समझौते के करीब, 2030 तक 500 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य

    June 25, 2026

    बांग्लादेश की सेना में बढ़ रहा चीन का दखल, J-10CE डील से भारत को घेरने की तैयारी?

    June 25, 2026

    लोकसभा में NDA को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, 5 सांसदों के समर्थन से बदलेगा सीटों का गणित

    June 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.