Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»रूस ने अब जेलेंस्की के शहर पर बरसाए बम, तीन दिन से जल रहा पूरा यूक्रेन; मचा हाहाकार…
    विदेश

    रूस ने अब जेलेंस्की के शहर पर बरसाए बम, तीन दिन से जल रहा पूरा यूक्रेन; मचा हाहाकार…

    By August 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रूस ने अब जेलेंस्की के शहर पर बरसाए बम, तीन दिन से जल रहा पूरा यूक्रेन; मचा हाहाकार…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रूस और यूक्रेन के बीच जंग दिन-ब-दिन खतरनाक होती जा रही है। यूक्रेन के काउंटर अटैक से रूस बौखला गया है और उसने यूक्रेन की हार होने तक जंग खत्म न करने की धमकी दी है।

    सोमवार से रूसी सेना यूक्रेनी शहरों को लगातार दहला रही है। बुधवार को रूसी सेना ने ताजा हमले में यूक्रेनी प्रेजिडेंट वलोडोमिर जेंलेस्की के गृहनगर क्रिवि रिह पर बमबारी की।

    स्थानीय अधिकारियों ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि बमबारी तब हुई जब एक दिन पहले हुए रूसी हमले के बाद लोग मरने वालों को याद करने के लिए इकट्ठा हुए थे। उस हमले में चार लोगों की मौत हो गई थी।

    यूक्रेन के क्रिवि रिह शहर के स्थानीय प्रशासन के प्रमुख ऑलेक्ज़ेंडर विलकुल ने सोशल मीडिया पर कहा कि शहर पर नवीनतम हमला हमारे लोगों के मुंह पर तमाचे जैसा है।

    हमला तब हुआ जब एक दिन पहले मारे गए लोगों की याद में शोक कार्यक्रम चल रहा था। इस ताजा हमले में आठ लोग घायल हुए हैं।

    बता दें कि सोमवार से रूसी सेना पूरे यूक्रेन में बमबारी कर रही है। सोमवार को भी यूक्रेन के सभी शहरों में रातभर बमबारी चलती रही। ब्लैकआउट के कारण कई चैनलों के प्रसारण अचानक बंद हो गए। रातभर राजधानी कीव में चार बार हमले के सायरन बजे। इससे आम लोगों में दहशत फैल गई।

    तीन दिन से लगातार दहल रहा यूक्रेन

    रूस ने सोमवार से यूक्रेन पर अपने हवाई हमले तेज कर दिए हैं। सोमवार को उसने पिछले कुछ हफ्तों में अपना सबसे बड़ा हमला किया।

    जिसमें 100 से अधिक मिसाइलें और इतनी ही संख्या में ड्रोन दागे गए। वहीं, मंगलवार को भी पूरे यूक्रेन में हवाई हमले किए गए। खासकर राजधानी कीव में रातभर हमले के सायरन सुनाई दे रहे थे। पूरे यूक्रेन में दर्जनों मिसाइलों और ड्रोनों की बमबारी की गई।

    रूस के लगातार बढ़ते हमलों के बीच यूक्रेन ने दावा किया कि उसकी विमान भेदी सुरक्षा ने डोनेट्स्क क्षेत्र में एक रूसी Su-25 जेट को नष्ट कर दिया है।

    यूक्रेन ने भी रूस के पीछे के सैन्य क्षेत्रों पर लंबी दूरी के ड्रोन हमले भी जारी रखे हुए हैं।

    The post रूस ने अब जेलेंस्की के शहर पर बरसाए बम, तीन दिन से जल रहा पूरा यूक्रेन; मचा हाहाकार… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान में शादी से बाजार तक नए सख्त नियम, एक डिश से लेकर बाजार बंद करने का बदला समय

    September 18, 2026

    पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान भीषण धमाका, 16 लोगों की मौत; 50 घायल

    September 18, 2026

    अमेरिका-हूती के बीच गुप्त डील की चर्चा, लाल सागर में बढ़त से सऊदी अरब की बढ़ी चिंता

    September 18, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    नॉर्थ कोरिया पर साउथ कोरिया की कोर्ट का बड़ा फैसला, 32 मिलियन डॉलर का जुर्माना

    September 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.