Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»इजरायल-हिजबुल्लाह में छिड़ गया भयंकर युद्ध, दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले; बज उठे खतरे के साइरन…
    विदेश

    इजरायल-हिजबुल्लाह में छिड़ गया भयंकर युद्ध, दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले; बज उठे खतरे के साइरन…

    By August 25, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इजरायल-हिजबुल्लाह में छिड़ गया भयंकर युद्ध, दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले; बज उठे खतरे के साइरन…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लेबनान का कट्टरपंथी संगठन हिजबुल्लाह ने इजरायल पर बड़ा हमला किया है।

    इसके बाद इजरायल भी जवाब देने में पीछे नहीं है। ऐसे में मध्य एशिया में तनाव भयंकर युद्ध का रूप लेता जा रहा है। हिजबुल्ला के बयान के मुताबिक कई विस्फोटक ड्रोन इजरायली सेना को टारगेट करके दागे गए हैं।

    इसके अलावा इजायल पर मिसाइल अटैक भी किया गया है। जवाब में इजरायल ने भी लेबनान पर स्ट्राइक शुरू कर दी है। इजरायली सेना ने बताया कि रविवार की सुबह सेना के विमानों को हिजबुल्ला को जवाब देने के लिए तैनात कर दिया गया है।

    हमास चीफ की ईरान में हुई हत्या के बाद से ही ईरान और इजरायल के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया था। वहीं ईरान हिजबुल्ला का कट्टर समर्थक है।

    एक सैन्य कार्रवाई में हिजबुल्ला का कमांडर फौद शुकूर भी मारा गया था। हिजबुल्ला ने इसका बदला लेने का ऐलान पहले ही कर दिया था।

    हिजबुल्ला ने बताया है कि उसके एक कमांडर की हत्या का बदला लेने के लिए बड़ी संख्या में ड्रोन दागकर इजराइल पर हमला किया है।

    हिजबुल्ला ने कहा कि यह हमला ‘एक अहम इजराइली सैन्य स्थल को निशाना बनाकर किया गया है, जिसकी घोषणा बाद में की जाएगी’ और साथ ही ‘दुश्मन के कई स्थलों एवं बैरकों और ‘आयरन डोम’ मंचों को भी निशाना बनाया गया।’ उसने कहा कि ये हमले पिछले महीने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में हुए हमले में समूह के शीर्ष कमांडर की हत्या के जवाब में किए गए।

    इससे पहले, इजराइली सेना ने लेबनान में हिजबुल्ला के ठिकानों पर हमले किए जाने की घोषणा करते हुए कहा था कि चरमपंथी समूह, इजराइल पर हमले की तैयारी कर रहा है।

    इजराइल ने शिया मिलिशिया हिजबुल्ला के ठिकानों को निशाना बनाकर रविवार तड़के लेबनान में हवाई हमले किए। इजराइली सेना ने यह जानकारी दी।

    इजराइली सेना ने एक बयान जारी कर हिजबुल्ला पर ‘इजराइली क्षेत्र की ओर मिसाइल और रॉकेट दागने की तैयारी करने’ का आरोप लगाया।

    इजराइली सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने कहा, ‘इन खतरों से बचने के लिए आत्मरक्षा में (इजराइली सेना द्वारा) लेबनान में उन आतंककवादी ठिकानों पर हमला किया जा रहा है, जहां से हिजबुल्ला इजराइल के आम नागरिकों पर हमले करने की साजिश रच रहा था।’

    हगारी ने सचेत किया कि हिजबुल्ला इजराइल में ‘जल्द ही रॉकेट और संभवतः मिसाइल’ एवं ड्रोन दागेगा। इसके तुरंत बाद ही उत्तरी इजराइल में सायरन बजने लगे।

    लेबनानी मीडिया ने देश के दक्षिणी भाग में हमलों की खबर दी, लेकिन इनके बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी। सोशल मीडिया पर उपलब्ध कुछ वीडियो में दक्षिणी लेबनान में हमले होते दिखाई दिए।

    लेबनान में इजराइली हवाई हमलों के बाद तेल अवीव के बाहर स्थित इजराइल के बेन गुरियन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने वाली उड़ानों का मार्ग रविवार को परिवर्तित कर दिया गया तथा अन्य विमानों के उड़ान भरने में देरी हुई।

    इजराइली मीडिया ने इजराइली हवाई अड्डा प्राधिकरण के हवाले से यह खबर दी। उड़ानों के आवागमन पर नजर रखने वाले ‘फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा’ से पता चला कि इस घोषणा के बाद ‘ईएल एआई’ की कम से कम दो उड़ानें दक्षिण की ओर मुड़ गईं और उन्होंने अपना रास्ता बदल लिया।

    हगारी ने अपने बयान में कहा, ‘हम देख सकते हैं कि हिजबुल्ला लेबनानी नागरिकों को खतरे में डालते हुए इजराइल पर व्यापक पैमाने पर हमला करने की तैयारी कर रहा है।’

    हगारी ने इस खुफिया जानकारी के बारे में कोई और विवरण नहीं दिया। उन्होंने कहा, ‘जिन क्षेत्रों में हिजबुल्ला सक्रिय है, हम उन क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को सचेत करते हैं कि वे अपनी सुरक्षा के लिए वहां से तुरंत चले जाएं।’

    इजराइली हमले में हिजबुल्ला के एक शीर्ष कमांडर की मौत और ईरान में संदिग्ध इजराइली हमले में हमास नेता इस्माइल हनिया की मौत के बाद से यह आशंका प्रबल हो गई है कि गाजा पट्टी में जारी इजराइल-हमास युद्ध क्षेत्रीय संघर्ष में बदल सकता है।

    The post इजरायल-हिजबुल्लाह में छिड़ गया भयंकर युद्ध, दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले; बज उठे खतरे के साइरन… appeared first on .

    Related Posts

    स्वीडन में सख्त इमिग्रेशन नियम लागू, ‘खराब व्यवहार’ पर भी रेजिडेंसी परमिट हो सकता है रद्द

    June 17, 2026

    स्वीडन में सख्त इमिग्रेशन नियम लागू, ‘खराब व्यवहार’ पर भी रेजिडेंसी परमिट हो सकता है रद्द

    June 17, 2026

    ईरान डील ट्रंप के लिए प्रतिष्ठा बचाने की कोशिश? जानिए विशेषज्ञ ऐसा क्यों मान रहे हैं

    June 16, 2026

    उड़ान के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हुआ अमेरिकी B-52 बॉम्बर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

    June 16, 2026

    इंडोनेशिया में 6.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप, पालू में दहशत; कई इमारतों को नुकसान

    June 16, 2026

    पाकिस्तान पर भरोसा करना मुश्किल’ : US-ईरान डील पर इजरायली राजदूत रूवेन अजार का बड़ा बयान

    June 16, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुबह खाली पेट भीगी मेथी के 5 जबरदस्त फायदे, सेहत के लिए वरदान

    June 24, 2026

    दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बैटर अभिषेक पोरेल पर गंभीर आरोप, शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का दावा

    June 24, 2026

    मुंबई में मानसून का कहर, सड़कों और रेलवे ट्रैक पर भरा पानी; अंधेरी सबवे बंद

    June 24, 2026

    वजन घटाने के लिए बेस्ट हैं ये 5 हेल्दी इवनिंग स्नैक्स, भूख भी मिटेगी और कैलोरी भी कम रहेगी

    June 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.