Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»बांग्लादेश में भारतीय दूतावास को खतरा? बढ़ाई गई सुरक्षा, मुहम्मद यूनुस से मिले राजदूत…
    विदेश

    बांग्लादेश में भारतीय दूतावास को खतरा? बढ़ाई गई सुरक्षा, मुहम्मद यूनुस से मिले राजदूत…

    By August 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बांग्लादेश में भारतीय दूतावास को खतरा? बढ़ाई गई सुरक्षा, मुहम्मद यूनुस से मिले राजदूत…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने गुरुवार को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि इस दौरान राजदूत ने भारतीय दूतावास की सुरक्षा का मुद्दा उठाया।

    मुलाकात के दौरान उन्होंने शांति, सुरक्षा और विकास के लिए दोनों देशों के लोगों की साझा आकांक्षाओं को पूरा करने के लिहाज से बांग्लादेश के साथ काम करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।

    नोबेल पुरस्कार विजेता 84 वर्षीय यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार की स्थापना सरकारी नौकरियों में विवादास्पद कोटा प्रणाली के खिलाफ छात्रों के नेतृत्व में हुए अभूतपूर्व विरोध प्रदर्शन के बाद पांच अगस्त को प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देकर भारत चले जाने के कुछ दिनों बाद की गई थी।

    ढाका में भारतीय उच्चायोग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘एचसी प्रणय वर्मा ने आज बांग्लादेश की सरकार के प्रमुख सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस से परिचयात्मक मुलाकात की। शांति, सुरक्षा और विकास के लिए भारत-बांग्लादेश के लोगों की साझा आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बांग्लादेश के साथ काम करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।’’

    HC Pranay Verma paid his introductory call on H.E. Professor Muhammad Yunus @ChiefAdviserGoB today.

    Reiterated India’s committment to working with Bangladesh to fulfill shared aspirations of peoples of 🇮🇳🇧🇩 for peace, security and development. @MEAIndia pic.twitter.com/Ft77NopmM0

    — India in Bangladesh (@ihcdhaka) August 22, 2024

    ‘डेली स्टार’ अखबार ने बताया कि वर्मा ने सरकारी गेस्टहाउस ‘जमुना’ में यूनुस के साथ अपनी बैठक के दौरान ढाका स्थित अपने उच्चायोग सहित बांग्लादेश में अपने दूतावास और अन्य प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।

    अखबार की खबर के अनुसार, मुख्य सलाहकार के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने कहा है कि सरकार ने पहले ही पूरे राजनयिक क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ा दी है।

    बैठक के दौरान अल्पसंख्यकों के मुद्दों पर भी चर्चा हुई। यूनुस ने भारत के साथ अपने व्यक्तिगत अच्छे संबंधों के बारे में भी बात की जहां उनके कई दोस्त हैं। ‘यूनुस सेंटर’ 18 भारतीय विश्वविद्यालयों में कार्यरत है।

    The post बांग्लादेश में भारतीय दूतावास को खतरा? बढ़ाई गई सुरक्षा, मुहम्मद यूनुस से मिले राजदूत… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान में शादी से बाजार तक नए सख्त नियम, एक डिश से लेकर बाजार बंद करने का बदला समय

    September 18, 2026

    पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान भीषण धमाका, 16 लोगों की मौत; 50 घायल

    September 18, 2026

    अमेरिका-हूती के बीच गुप्त डील की चर्चा, लाल सागर में बढ़त से सऊदी अरब की बढ़ी चिंता

    September 18, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    नॉर्थ कोरिया पर साउथ कोरिया की कोर्ट का बड़ा फैसला, 32 मिलियन डॉलर का जुर्माना

    September 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.