Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»एक माह बाद बांग्लादेश में खुले शैक्षिक संस्थान 
    विदेश

    एक माह बाद बांग्लादेश में खुले शैक्षिक संस्थान 

    By August 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    एक माह बाद बांग्लादेश में खुले शैक्षिक संस्थान 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ढाका। बांग्लादेश में करीब एक माह बाद विश्वविद्यालयों, माध्यमिक स्कूलों और कॉलेजों समेत अन्य सभी शिक्षण संस्थानों को रविवार के दिन खोल दिया गया। छात्रों के विरोध प्रदर्शन और सरकार के तख्ता पलट के कारण इन शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया था। एक माह से ज्यादा समय से बंद शिक्षण संस्थानों के खुलने से विद्यार्थी एक बार फिर इस तरफ रुख कर रहे हैं। 
    गौरतलब है कि छात्रों के विरोध प्रदर्शनों और हिंसक झड़पों के चलते प्रधानमंत्री शेख हसीना को न सिर्फ अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था बल्कि जान बचाकर पड़ोसी देश भारत में शरण भी लेना पड़ी। यह छात्र आंदोलन नौकरियों में आरक्षण से संबंधित प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर किया गया था। आंदोलन के दौरान हिंसा भड़कने पर छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बांग्लादेश में 17 जुलाई को शिक्षण संस्थान अनिश्चितकाल के लिए बंद करने की घोषणा कर दी गई थी। अब हालात सामान्य होते देख दोबारा शिक्षण संस्थान खोले गए हैं। 
    इससे पहले शिक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को अपने अधीनस्थ सभी सभी संस्थानों को खोलने के निर्देश जारी किए थे। इस आदेश के साथ ही रविवार को सभी शिक्षण संस्थानों को खोलने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई। मीडिया के जरिये बताया गया कि उप सचिव मोसम्मात रहीमा अख्तर ने 15 अगस्त को अधिसूचना जारी करते हुए कहा था कि मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के निर्देशों के उपरांत 18 अगस्त से सभी शैक्षिक संस्थानों में शिक्षण गतिविधियों को पुन: प्रारंभ करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया है। इसके बाद रविवार को स्कूली बच्चे अपनी यूनिफार्म में स्कूलों की ओर जाते देखे गए और अभिभावकों ने उनका स्कूल जाने में साथ दिया। शैक्षिक संस्थानों के खुल जाने से ढाका शहर की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी देखी गई है। यहां बताते चलें कि बांग्लादेश में साप्ताहिक कार्यावधि रविवार से बृहस्पतिवार तक की होती है। 

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

    Related Posts

    पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री का बड़ा कबूलनामा, कहा- 5-7 दिन का कच्चा तेल बचा, ‘लॉकडाउन’ की तैयारी

    April 28, 2026

    राजनाथ सिंह की कूटनीतिक पहल, किर्गिस्तान और बेलारूस के रक्षा मंत्रियों से मुलाकात

    April 28, 2026

    रूस का भरोसेमंद साथ: भारत के लिए चौथा S-400 रवाना, ऑपरेशन सिंदूर में दिखा था दम

    April 28, 2026

    तो थम जाएगी आपकी उम्र! पुतिन के 150 साल के सपने को सच करने के करीब वैज्ञानिक

    April 28, 2026

    तुर्की शिफ्ट होने वालों को मिला फायदा, 20 साल तक सरकार ने नहीं लिया कोई टैक्स!

    April 28, 2026

    तुर्किये ने दिखाई सख्ती: 15 वर्ष से कम बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगा बैन, संसद में विधेयक पारित

    April 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    भारत को फायदा, पाकिस्तान को नुकसान… UAE के OPEC छोड़ने से किसे कितना नफा-नुकसान?

    April 29, 2026

    बंगाल, असम समेत तीन राज्यों में भाजपा की सरकार, TMC का किला ढहने की संभावना, कांग्रेस के सपने अधूरे

    April 29, 2026

    श्रीलंका क्रिकेट में बड़ा भूचाल: SLC अध्यक्ष शम्मी सिल्वा समेत पूरी कमेटी ने दिया इस्तीफा

    April 29, 2026

    मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, वानखेड़े में हैदराबाद पहले करेगी गेंदबाजी

    April 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.