Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»‘2030 तक 148 मिलियन नौकरियों की जरूरत’, भारत को लेकर IMF बुलिश…
    विदेश

    ‘2030 तक 148 मिलियन नौकरियों की जरूरत’, भारत को लेकर IMF बुलिश…

    By August 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘2030 तक 148 मिलियन नौकरियों की जरूरत’, भारत को लेकर IMF बुलिश…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    IMF (International Monetary Fund) की फर्स्ट डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर गीता गोपीनाथ (Gita Gopinath) इस समय भारत के दौरे पर हैं।

    बातचीत के दौरान गीता गोपीनाथ ने कहा कि भारत को आज से 2030 के बीच 60 मिलियन से 148 मिलियन नौकरियां बनानी होंगी।

    इससे पहले मुख्य आर्थिक सलाहकार ने आर्थिक सर्वे के जरिए कहा था कि भारत को 8 मिलियन नई नौकरियां आने वाले एक दशक में बनानी होंगी।

    MF भारत को लेकर है बुलिश

    इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान आईएमएफ की डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा है कि भारत के ग्रामीण क्षेत्र बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

    गीता गोपीनाथ ने कहा कि मानसून इस बार अच्छा रहा है। ऐसे में हम अच्छी कटाई की भी उम्मीद कर रहे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की कमाई में इजाफा होगा।

    ग्रामीण इलाकों में एफएमसीजी सेक्टर का भी प्रदर्शन बेहतर हुआ है। बता दें, आईएमएफ ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत की जीडीपी प्रोजेक्शन को 6.8 प्रतिशत से बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया है। यह भारत सरकार के 6.5 प्रतिशत के प्रोजेक्शन से भी अधिक है।

    गीता गोपीनाथ ने कहा कि भारत ने पिछले वित्त वर्ष के दौरान अनुमान से अच्छा प्रदर्शन किया है। जिसकी वजह से हमारा प्रोजेक्शन भी प्रभावित हुआ है।

    उन्होंने कहा कि पिछले साल प्राइवेट सेक्टर की खपत 4 प्रतिशत के आस-पास थी। हम ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन के बाद इसमें सुधार की उम्मीद कर रहे हैं। टू-व्हीलर्स सेल्स में यह साफ देखा जा सकता है।

    2047 में इतनी बड़ी होगी इंडियन इकोनॉमी

    गीता गोपीनाथ ने उम्मीद जताई है कि 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी।

    इसी सप्ताह की शुरुआत में आईएमएफ के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के वी सुब्रह्ममण्यम ने कहा था कि 2047 तक भारत की अर्थव्यवस्था 55 ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी।

    उन्होंने कहा कि अगर भारत सरकार और राज्य सरकारें सही अप्रोच के साथ काम करती रहीं तो देश 8 प्रतिशत की जीडीपी ग्रोथ भी हासिल कर सकता है।

    The post ‘2030 तक 148 मिलियन नौकरियों की जरूरत’, भारत को लेकर IMF बुलिश… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान में शादी से बाजार तक नए सख्त नियम, एक डिश से लेकर बाजार बंद करने का बदला समय

    September 18, 2026

    पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान भीषण धमाका, 16 लोगों की मौत; 50 घायल

    September 18, 2026

    अमेरिका-हूती के बीच गुप्त डील की चर्चा, लाल सागर में बढ़त से सऊदी अरब की बढ़ी चिंता

    September 18, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    नॉर्थ कोरिया पर साउथ कोरिया की कोर्ट का बड़ा फैसला, 32 मिलियन डॉलर का जुर्माना

    September 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.