Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»अगर जीत जाती तो…विनेश फोगाट ने पोस्ट में बयां किया दर्द; संन्यास वापसी का भी संकेत?…
    विदेश

    अगर जीत जाती तो…विनेश फोगाट ने पोस्ट में बयां किया दर्द; संन्यास वापसी का भी संकेत?…

    By August 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अगर जीत जाती तो…विनेश फोगाट ने पोस्ट में बयां किया दर्द; संन्यास वापसी का भी संकेत?…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के बावजूद 100 ग्राम ओवरवेट होने के चलते मेडल से दूर हुई विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी है।

    अपनी इस पोस्ट में विनेश ने अपना दर्द बयां किया है। इसमें एक तरफ उन्होंने पोडियम पर न पहुंच पाने को लेकर अपनी निराशा जाहिर की है।

    वहीं, तिरंगे से लेकर अपना प्यार भी जाहिर किया है। इसके अलावा उन्होंने संन्यास से वापसी का भी संकेत दिया है। विनेश ने पिछले साल पूर्व डब्लूएफआई चीफ बृज भूषण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को भी याद किया है।

    इस दौरान जंतर-मंतर के करीब तिरंगे के पास अपनी जमीन पर पड़ी फोटो का भी जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है कि पहलवानों के प्रोटेस्ट के दौरान मैं भारत में महिलाओं की सुरक्षा और तिरंगे की वैल्यू के लिए लड़ रही थी। आज जब मैं 28 मई 2023 की उस तस्वीर को देखती हूं तो यह मुझे हॉन्ट करती है।

    पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट 50 किग्रा के फाइनल में पहुंच गई थीं। इसके बावजूद वह डिसक्वॉलीफाई कर गईं, क्योंकि उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा पाया गया था। इतने करीबी अंतर से चूकने को लेकर फोगाट ने लिखा कि मैं ओलंपिक में तिरंगे को सबसे ऊंचा लहराना चाहती थी।

    मैं चाहती थी कि मेरे साथ तिरंगे की एक ऐसी तस्वीर हो, जो इसके उस महत्व और पवित्रता को दर्शाए जिसे हमारा तिरंगा डिजर्व करता है।

    उन्होंने लिखा है कि ऐसा करके मैं झंडे और कुश्ती की गरिमा को लौटा पाती। डिसक्वॉलीफाई होने के बाद संन्यास की घोषणा करने वाली फोगाट ने तीन पेज लंबी पोस्ट के अंत में संन्यास से वापसी का भी संकेत दिया है।

    उन्होंने लिखा है कि खेल ने उनकी जिंदगी तय की है और अभी यहां पर कुछ काम बाकी है। विनेश फोगाट ने लिखा है कि हमने जो लक्ष्य बनाया था, हम जो हासिल करना चाहते थे, अभी तक अधूरा है। यह कुछ ऐसा है जो हमेशा अधूरेपन का एहसास कराता रहेगा। यह फिर से पहले जैसा नहीं हो सकता है।

    विनेश लिखा है कि हो सकता है कुछ अलग हालात में मैं 2032 तक खेल सकती हूं। वजह, लड़ने की क्षमता और कुश्ती हमेशा मेरे अंदर रहेगी।

    उन्होंने आगे लिखा है कि मैं यह भविष्यवाणी नहीं कर सकती कि मेरा भविष्य कैसा होगा और मेरी यात्रा में क्या कुछ अभी बाकी है।

    लेकिन इतना तय है कि जो भी चीज मुझे सही लगेगी, उसके लिए लड़ना जारी रखूंगी। इस पोस्ट में विनेश ने अपने गांव का भी जिक्र किया है।

    जब विनेश नौ साल की थीं तो उन्होंने अपने पिता को खो दिया था। तब से विनेश की मां ने हर कदम पर उनका साथ दिया है। इसके अलावा उन्होंने अपने पति सोमवीर का भी जिक्र किया है।

    The post अगर जीत जाती तो…विनेश फोगाट ने पोस्ट में बयां किया दर्द; संन्यास वापसी का भी संकेत?… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान में शादी से बाजार तक नए सख्त नियम, एक डिश से लेकर बाजार बंद करने का बदला समय

    September 18, 2026

    पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान भीषण धमाका, 16 लोगों की मौत; 50 घायल

    September 18, 2026

    अमेरिका-हूती के बीच गुप्त डील की चर्चा, लाल सागर में बढ़त से सऊदी अरब की बढ़ी चिंता

    September 18, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    रूस प्रतिबंध बिल अमेरिकी संसद से पास, ट्रंप को भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार

    September 17, 2026

    नॉर्थ कोरिया पर साउथ कोरिया की कोर्ट का बड़ा फैसला, 32 मिलियन डॉलर का जुर्माना

    September 17, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ : डिजिटल क्रांति की ओर छत्तीसगढ़: ‘वसुंधरा’ परियोजना से सुशासन और पारदर्शी राजस्व सेवाओं का नया दौर….

    September 20, 2026

    लखपति दीदी बनाने में मददगार बन रही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना…..

    September 20, 2026

    वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    September 20, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Editor - Rahul
    Mobile -
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.