Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»कभी भी वापसी कर सकती हैं हसीना, भारत में बैठकर रच रहीं साजिश; खालिदा की पार्टी को सताया डर…
    विदेश

    कभी भी वापसी कर सकती हैं हसीना, भारत में बैठकर रच रहीं साजिश; खालिदा की पार्टी को सताया डर…

    By August 17, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कभी भी वापसी कर सकती हैं हसीना, भारत में बैठकर रच रहीं साजिश; खालिदा की पार्टी को सताया डर…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    शेख हसीना की बांग्लादेश में वापसी को लेकर उनकी प्रतिद्वंदी खालिदा जिया की पार्टी चौंकन्नी है।

    उसने शेख हसीना पर भारत में बैठकर साजिश रचने का आरोप लगाया है।

    बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की पार्टी BNP ने देशभर में धरने आयोजित कर अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके करीबी लोगों को हिंसा के लिए गिरफ्तार करने तथा उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की है।

    इसके अलावा, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने शुक्रवार को विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्र में “शांति ब्रिगेड” बनाने का आग्रह करते हुए कहा कि ‘तानाशाह शासक’ शेख हसीना भारत से देश में अराजकता भड़काने की साजिश कर रही हैं।

    बांग्लादेश में पांच अगस्त को हसीना सरकार गिरने के बाद देश भर में हिंसक घटनाओं में 230 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जिसके साथ ही तीन सप्ताह तक हुई हिंसा के दौरान मरने वालों की संख्या बढ़कर 560 हो गई। शेख हसीना फिलहाल भारत में हैं।

    ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, मिलाद और दोआ महफिल में बोलते हुए उन्होंने बीएनपी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मौजूदा हालात के कारण देश में किसी भी नए फासीवाद को उभरने से रोकने के लिए सतर्क रहने का आग्रह किया। बीएनपी नेता ने कहा, “हमने एक लंबी लड़ाई लड़ी है।

    अगर आपको लगता है कि हमारी लड़ाई खत्म हो गई है, तो आप गलत हैं। देश अब उथल-पुथल की स्थिति में है। भारत में बैठी शेख हसीना किसी भी समय इस अवसर का लाभ उठा सकती हैं।

    उन्होंने पहले ही एक साजिश रचनी शुरू कर दी है। उस साजिश का विरोध करना हमारी जिम्मेदारी है।” उन्होंने कहा कि शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग फिर से उभरने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

    उन्होंने आरोप लगाया कि शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग देश को अस्थिर करने की अपनी नई साजिश के तहत सांप्रदायिकता और अल्पसंख्यक समुदायों के उत्पीड़न की बात कर रही है।

    फखरुल ने बीएनपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “आपकी जिम्मेदारी है कि आप अपने-अपने क्षेत्रों में शांति ब्रिगेड बनाएं ताकि उनकी (अल्पसंख्यकों की) सुरक्षा हो सके।

    आप सभी अल्पसंख्यकों के पूजा स्थलों, मंदिरों और चर्चों की सुरक्षा करेंगे… आपको उनके व्यापारिक प्रतिष्ठानों, उनके जीवन और उनकी संपत्ति की सुरक्षा भी सुनिश्चित करनी होगी।”

    उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को उनकी अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया के हाल ही के आह्वान की भी याद दिलाई, जिसमें उन्होंने विनाश, बदला और प्रतिशोध से दूर रहने तथा प्रेम और शांति के साथ समाज का निर्माण करने का आह्वान किया था।

    अपने देशव्यापी कार्यक्रम के तहत, बीएनपी ने खालिदा जिया के 80वें जन्मदिन के अवसर पर अपने नया पलटन केंद्रीय कार्यालय के ग्राउंड फ्लोर पर दुआ और मिलाद महफिल का आयोजन किया था।

    फखरुल ने कहा, “हमारे नेता के जन्मदिन के अवसर पर, आइए हम सभी अल्लाह से प्रार्थना करें कि हम शहीद राष्ट्रपति जियाउर रहमान, बेगम खालिदा जिया और तारिक रहमान द्वारा स्थापित बीएनपी की प्रतिष्ठा को बरकरार रखते हुए आगे बढ़ सकें।”

    उन्होंने सोशल मीडिया और अखबारों में नकारात्मक खबरों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने नई साजिशों और उभरते फासीवाद की आशंका जताई जो लोगों को उनके वोट के अधिकार से वंचित कर सकते हैं।

    बीएनपी नेता ने कहा, “हमें इस संबंध में सतर्क रहना चाहिए। हमें एकता, सहिष्णुता और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है।”

    उन्होंने कहा, “क्या आपको लगता है कि हमने जीत हासिल कर ली है? नहीं, यह संघर्ष जारी रहना चाहिए।

    यदि नहीं, तो हमें महत्वपूर्ण खतरे का सामना करना पड़ेगा। हमने एक फासीवादी शासन को हराया है और नए फासीवाद को उभरने से रोकने के लिए सतर्क रहना चाहिए।”

    The post कभी भी वापसी कर सकती हैं हसीना, भारत में बैठकर रच रहीं साजिश; खालिदा की पार्टी को सताया डर… appeared first on .

    Related Posts

    ‘शुभेंदु बाबू पर रोक लगाए भारत’, बांग्लादेशी सांसद की मांग से मचा सियासी बवाल

    June 25, 2026

    वेनेजुएला में महाविनाश! भूकंप के बाद मचा हाहाकार, USGS ने जताई 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका

    June 25, 2026

    ईरान को खाड़ी देशों से मिल सकते हैं $300 बिलियन, कतर ने 3 पॉइंट में बताया पूरा प्लान

    June 24, 2026

    बिल गेट्स ने निजी रिश्तों को लेकर किया खुलासा, शादी के दौरान तीन महिलाओं से संबंधों की चर्चा

    June 24, 2026

    ट्रंप के ‘गोल्डन डोम’ का पहला टेस्ट सफल, अमेरिका को मिलेगा मजबूत सुरक्षा कवच

    June 24, 2026

    ‘परमाणु ठिकानों का निरीक्षण होकर रहेगा’, IAEA की ईरान को दो टूक

    June 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    UK में बंद उत्तराखंड के कैप्टन को लेकर अपडेट: CM धामी के प्रयास रंग लाए, लंदन में भारतीय उच्चायोग सक्रिय

    June 25, 2026

    उत्तराखंड में विकास को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने 42 करोड़ की परियोजनाओं को दी मंजूरी

    June 25, 2026

    कमर्शियल सिलिंडर पर केंद्र का बड़ा फैसला, गैर-घरेलू पैक्ड LPG से हटे सभी प्रतिबंध

    June 25, 2026

    Uttarakhand News: जनहित और विकास कार्यों को धामी सरकार का बड़ा तोहफा, 42 करोड़ की दी स्वीकृति….

    June 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.