Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»गाजा में चमत्कार; इजरायली हमले में परिवार के 10 लोग दफन, मलबे से जिंदा निकली 3 माह की बच्ची…
    विदेश

    गाजा में चमत्कार; इजरायली हमले में परिवार के 10 लोग दफन, मलबे से जिंदा निकली 3 माह की बच्ची…

    By August 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गाजा में चमत्कार; इजरायली हमले में परिवार के 10 लोग दफन, मलबे से जिंदा निकली 3 माह की बच्ची…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हमास के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखते हुए इजरायली सेना ने दक्षिणी गाजा के खान यूनिस शहर में एक बार फिर हवाई हमले तेज कर दिए हैं। ताजा हमले में एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत हो गई।

    बचाव कर्मियों ने जब मौके से मलबा हटाया तो मात्र तीन महीने की बच्ची जीवित मिली। मौके पर मौजूद लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं।

    नासेर अस्पताल के चिकित्सा अधिकारियों के मुताबिक, पूरे परिवार में सिर्फ नवजात बच्ची ही बच पाई। बच्ची को अस्पताल लाया गया, जहां मामूली उपचार के बाद वह पूरी तरह से ठीक है।

    खान यूनिस शहर में नासेर अस्पताल के एक चिकित्सक ने एएफपी को बताया कि इजरायली हमले में मंगलवार को गाजा के दक्षिणी जिले खान यूनिस में एक परिवार के 10 लोग मारे गए, तथा केवल एक ही जीवित बच पाया।

    बचाव कर्मियों ने मलबे से तीन माह की जीवित बच्ची को सकुशल निकाला। उन्होंने परिवार के अन्य 10 लोगों जिनमें दो माता-पिता और उनके आठ बच्चों के शवों की पहचान कर ली है। सिर्फ तीन माह की बच्ची रिम ही जिंदा बची है।

    काले कपड़े में लिपटी रिम को देखकर अस्पताल में मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हैं। अस्पताल में हर कोई रिम के जिंदा बचने की घटना को किसी चमत्कार की तरह मान रहा है।

    खान यूनिस के इब्राहिम बारबख ने बच्ची को गोद में लेते हुए नम आंखों से कहा, “इस छोटी बच्ची को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है। उसका पूरा परिवार मर चुका है। अब उसकी देखभाल कौन करेगा?”

    बचावकर्मियों, प्रत्यक्षदर्शियों और चिकित्सा सूत्रों ने मंगलवार को गाजा पट्टी के कई हिस्सों में इजरायली हवाई हमलों और गोलाबारी की सूचना दी। इजरायली हमले इतने घातक थे, मिनटों में कई इमारतें जमींदोज हो गईं।

    गाजा में भीषण नरसंहार जारी

    इजरायली आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, गाजा में युद्ध की शुरुआत 7 अक्टूबर को हमास द्वारा इजरायल पर किए गए अभूतपूर्व हमले से हुई थी।

    जिसके परिणामस्वरूप 1,198 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से अधिकांश नागरिक थे। वहीं, हमास द्वारा संचालित क्षेत्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायल के जवाबी सैन्य हमले में गाजा में कम से कम 39,929 लोग मारे गए हैं, हालांकि मंत्रालय ने नागरिकों और आतंकवादियों की मौतों का अलग-अलग विवरण नहीं दिया है।

    The post गाजा में चमत्कार; इजरायली हमले में परिवार के 10 लोग दफन, मलबे से जिंदा निकली 3 माह की बच्ची… appeared first on .

    Related Posts

    कराची में गैंगवार की वापसी? गैंगस्टर उजैर बलोच के भाई पर ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप

    July 31, 2026

    भारतीय महिला ने अमेरिकी सैनिक से की शादी, सिर्फ ₹13 हजार में मिला घर! बताए कई चौंकाने वाले फायदे

    July 31, 2026

    ₹5.64 लाख करोड़ की मेगा डिफेंस डील! THAAD मिसाइल सिस्टम से दुश्मनों की हर चाल होगी नाकाम

    July 31, 2026

    ईरान ने दोस्त चीन को दिया बड़ा झटका! फैसले से बीजिंग को लगा तगड़ा झटका, जानें पूरा मामला

    July 30, 2026

    जापान में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, क्यूशू द्वीप पर सुनामी अलर्ट जारी

    July 28, 2026

    PoK में चुनावी हिंसा का खूनी खेल! ‘रावलकोट में लाशें ही लाशें…’, धांधली के आरोपों के बीच मचा बवाल

    July 28, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जूडो में भारत का दूसरा गोल्ड, अस्मिता के बाद हर्ष सिंह ने भी रचा इतिहास

    July 31, 2026

    Uttarakhand: प्रदेश के 200 सरकारी स्कूलों में जारी रहेंगे व्यावसायिक पाठ्यक्रम; शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश

    July 31, 2026

    Uttarakhand News: भुली योजना में एक हजार से अधिक महिलाओं ने किया आवेदन, बिना ब्याज मिलेगा कर्ज

    July 31, 2026

    गांव और शहर के युवाओं के बीच अवसरों की दूरी मिटाएगी ई-लाइब्रेरी- मंत्री टंक राम वर्मा….

    July 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.