Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»ब्राजील में बड़ा हादसा, 62 लोगों को ले जा रहा प्लेन हवा में क्रैश; सभी यात्रियों की मौत…
    विदेश

    ब्राजील में बड़ा हादसा, 62 लोगों को ले जा रहा प्लेन हवा में क्रैश; सभी यात्रियों की मौत…

    By August 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ब्राजील में बड़ा हादसा, 62 लोगों को ले जा रहा प्लेन हवा में क्रैश; सभी यात्रियों की मौत…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     ब्राजील के साओ पाउलो राज्य के एक शहर के आवासीय क्षेत्र में 62 लोगों को ले जा रहा एक विमान शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

    एयरलाइन की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि सभी यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। इस विमान ने साओ पाउलो के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ग्वारूलोस के लिए उड़ान भरी थी।

    बयान के मुताबिक विमान में 58 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। हालांकि यह नहीं पता चल पाया है कि विमान आखिर हादसे का शिकार कैसे हुआ।

    सोशल मीडिया पर विमान हादसे के कुछ विजुअल्स सामने आए हैं। इसमें हादसे की भयावहता साफ दिखाई दे रही है। वीडियो में नजर आ रहा है कि विमान हवा में अचानक चक्कर काटने लगता है।

    इसके बाद वह पूरी तरह से नियंत्रण से बाहर हो जाता है और तेजी से जमीन की तरफ गिरने लगता है। जिस इलाके में प्लेन गिरा है, इससे वहां पर अफरा-तफरी मच जाती है।

    इसके बाद के विजुअल्स में दिख रहा है कि विमान गिरता है और फिर तेजी से धुआं उठने लगता है। एक अन्य वीडियो में आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। यात्रियों के सामान इधर-उधर बिखरे हैं और कुछ लोगों के शव जलते दिखाई दे रहे हैं।

    जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार विमान एटीआर 72-500 एक ट्विन इंजन टर्बोप्रॉप प्लेन था। विमान मात्र एक मिनट में 17000 फीट की ऊंचाई से नीचे आ गिरा।

    बताया जाता है कि हादसे से करीब डेढ़ मिनट में विमान से नियंत्रण खत्म होने लगा। स्थानीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 21 मिनट पर यह 17 हजार फीट की ऊंचाई पर था।

    अगले दस सेकंड में यह 250 फीट नीचे आ गया। इसके बाद अगले आठ सेकंड में यह फिर से 400 फीट ऊपर गया। आठ सेकंड के बाद विमान फिर से 2000 फीट नीचे आया। इसके बाद अगले एक मिनट में विमान 17000 फीट नीचे आ गया और खेल खत्म हो गया।

    दक्षिणी ब्राजील में एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा ने इस पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य मर चुके हैं।

    अग्निशमन विभाग, सैन्य पुलिस और नागरिक सुरक्षा प्राधिकरण ने विन्हेडो में दुर्घटना स्थल पर टीमें भेजीं।

    ब्राजील के टेलीविजन नेटवर्क ग्लोबोन्यूज ने एक बड़े क्षेत्र में आग लगने और घरों से भरे आवासीय क्षेत्र में एक विमान के मलबे से धुआं निकलने का दृश्य दिखाया।

    The post ब्राजील में बड़ा हादसा, 62 लोगों को ले जा रहा प्लेन हवा में क्रैश; सभी यात्रियों की मौत… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

    Related Posts

    पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री का बड़ा कबूलनामा, कहा- 5-7 दिन का कच्चा तेल बचा, ‘लॉकडाउन’ की तैयारी

    April 28, 2026

    राजनाथ सिंह की कूटनीतिक पहल, किर्गिस्तान और बेलारूस के रक्षा मंत्रियों से मुलाकात

    April 28, 2026

    रूस का भरोसेमंद साथ: भारत के लिए चौथा S-400 रवाना, ऑपरेशन सिंदूर में दिखा था दम

    April 28, 2026

    तो थम जाएगी आपकी उम्र! पुतिन के 150 साल के सपने को सच करने के करीब वैज्ञानिक

    April 28, 2026

    तुर्की शिफ्ट होने वालों को मिला फायदा, 20 साल तक सरकार ने नहीं लिया कोई टैक्स!

    April 28, 2026

    तुर्किये ने दिखाई सख्ती: 15 वर्ष से कम बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगा बैन, संसद में विधेयक पारित

    April 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘ममता बनर्जी आराम करें’, सुवेंदु का दावा- बंगाल में 180 से अधिक सीटें जीतेगी BJP

    April 29, 2026

    8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर होगा अहम फैसला

    April 29, 2026

    मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को दिया 244 रनों का विशाल लक्ष्य, वानखेड़े में हाई-स्कोरिंग मुकाबला

    April 29, 2026

    मुंबई इंडियंस का भावनात्मक इशारा: काली पट्टी में खेला मैच, सोशल मीडिया पर हुई तारीफ

    April 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.