Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»कौन है हमास का नया चीफ, इजरायल पर हमले में निभाई थी बड़ी भूमिका…
    विदेश

    कौन है हमास का नया चीफ, इजरायल पर हमले में निभाई थी बड़ी भूमिका…

    By August 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कौन है हमास का नया चीफ, इजरायल पर हमले में निभाई थी बड़ी भूमिका…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    फिलिस्तीनी उग्रवादी समूह हमास ने कहा कि उसने याह्या सिनवार को अपना नया नेता चुना है।

    सिनवार पिछले वर्ष सात अक्टूबर को इजरायल पर किए गए हमलों का मुख्य साजिशकर्ता है।

    हमास ने मंगलवार को एक बयान में बताया कि उसने सिनवार को अपने राजनीतिक ब्यूरो का नया प्रमुख नियुक्त किया है। सिनवार इस्माइल हनियेह की जगह लेंगे।

    हनियेह पिछले सप्ताह ईरान में एक कथित इजरायली हमले में मारे गए थे। पिछले वर्ष सात अक्टूबर को दक्षिणी इजरायल पर हमास द्वारा किए गए हमले के बाद से सिनवार सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं।

    पिछले वर्ष हुए हमले में उग्रवादियों ने 1,200 लोगों की हत्या कर दी थी और लगभग 250 लोगों को बंधक बना लिया था। इस हमले के बाद इजरायल ने गाजा पर सैन्य अभियान शुरू किया था।

    इस्माइल हनियेह की मौत

    31 जुलाई को ईरान की राजधानी में तड़के किये गये एक हवाई हमले में हमास के नेता इस्माइल हनियेह की हत्या कर दी गई थी। ईरान और उग्रवादी समूह हमास ने बुधवार को यह जानकारी दी।

    ईरान के राष्ट्रपति के शपथग्रहण में शिरकत के बाद हुई हनियेह की हत्या के लिए ईरान और हमास ने इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है।

    ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामनेई ने इजरायल से बदला लेने का संकल्प जताया था।

    हमास ने अपने राजनीतिक ब्यूरो के प्रमुख हनियेह की मौत के लिए इजरायल के हवाई हमले को जिम्मेदार ठहराया था।

    वहीं, ईरान के अर्धसैनिक बल ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ ने कहा कि वह हनियेह की हत्या की जांच कर रहा है।

    The post कौन है हमास का नया चीफ, इजरायल पर हमले में निभाई थी बड़ी भूमिका… appeared first on .

    Related Posts

    कराची में गैंगवार की वापसी? गैंगस्टर उजैर बलोच के भाई पर ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप

    July 31, 2026

    भारतीय महिला ने अमेरिकी सैनिक से की शादी, सिर्फ ₹13 हजार में मिला घर! बताए कई चौंकाने वाले फायदे

    July 31, 2026

    ₹5.64 लाख करोड़ की मेगा डिफेंस डील! THAAD मिसाइल सिस्टम से दुश्मनों की हर चाल होगी नाकाम

    July 31, 2026

    ईरान ने दोस्त चीन को दिया बड़ा झटका! फैसले से बीजिंग को लगा तगड़ा झटका, जानें पूरा मामला

    July 30, 2026

    जापान में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, क्यूशू द्वीप पर सुनामी अलर्ट जारी

    July 28, 2026

    PoK में चुनावी हिंसा का खूनी खेल! ‘रावलकोट में लाशें ही लाशें…’, धांधली के आरोपों के बीच मचा बवाल

    July 28, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी….

    July 31, 2026

    भरपूर खाद-बीज, मजबूत योजनाएं और आधुनिक खेती से समृद्धि की राह पर छत्तीसगढ़ का किसान, कृषि मंत्री रामविचार नेताम और कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने विभागीय उपलब्धियों पर दी विस्तृत जानकारी….

    July 31, 2026

    अरुणाचल मॉडल पर बस्तर में सड़क निर्माण की मांग, मुख्यमंत्री साय ने केंद्र से किया आग्रह….

    July 31, 2026

    नींबू के छिलके फेंकें नहीं, स्किन से सफाई तक आएंगे इतने काम

    July 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.