Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»बांग्लादेश में मचे कोहराम के बीच हिंदू क्रिकेटर लिटन दास का घर फूंकने के चर्चे, क्या है सच…
    विदेश

    बांग्लादेश में मचे कोहराम के बीच हिंदू क्रिकेटर लिटन दास का घर फूंकने के चर्चे, क्या है सच…

    By August 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बांग्लादेश में मचे कोहराम के बीच हिंदू क्रिकेटर लिटन दास का घर फूंकने के चर्चे, क्या है सच…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पड़ोसी देश बांग्लादेश में बीते कई सप्ताह से कोहराम मचा है, लेकिन सोमवार को हालात बेकाबू हो गए।

    शेख हसीना की 15 साल से चल रही सरकार ध्वस्त हो गई और वह इस्तीफा देकर भाग निकली हैं। उन्होंने फिलहाल भारत में शरण ले रखी है और चर्चा है कि ब्रिटेन जाने की तैयारी में हैं।

    फिलहाल पूरा बांग्लादेश उपद्रवियों के हाथ में है। कहीं मेयर का घर फूंका जा रहा है तो कहीं पीएम आवास को लोगों ने तहस-नहस कर डाला है।

    पूरे बांग्लादेश में शेख हसीना के समर्थकों पर उपद्रवी कहर बरपा रहे हैं। कई जगहों पर अल्पसंख्यक हिंदुओं को भी निशाने पर लिया जा रहा है।

    इस बीच एक्स पर बांग्लादेश के हिंदू क्रिकेटर लिटन दास ट्रेंड कर रहे हैं। अब तक 31 हजार से ज्यादा पोस्ट उनके नाम पर हो चुकी हैं।

    इनमें दावा किया जा रहा है कि लिटन दास के घर को उपद्रवियों ने फूंक दिया है। इसके अलावा परिवार के कई लोगों को बुरी तरह से पीटा गया है।

    बड़ी संख्या में बांग्लादेश में हिंदुओं पर भी हमले हो रहे हैं। ऐसे में लिटन दास का घर फूंकने के दावे को भी लोग सही समझ रहे हैं, लेकिन यह सच नहीं है।

    इसकी पड़ताल करने पर पता चला है कि उपद्रवियों ने लिटन दास नहीं बल्कि क्रिकेट टीम के कप्तान रहे मशरफे मुर्तजा का घर फूंका है।

    दरअसल मशरफे मुर्तजा सांसद हैं और वह उसी अवामी लीग से जुड़े हैं, जिसकी मुखिया शेख हसीना रही हैं। आंदोलनकारी युवाओं में इस बात को लेकर गुस्सा था कि आखिर मुर्तजा उनका साथ क्यों नहीं दे रहे।

    अब जब पीएम ही देश छोड़कर भाग गई हैं तो उपद्रवियों ने उनके घर को ही निशाना बना डाला और उसे आग के हवाले कर दिया। बांग्लादेश के अखबार ‘द डेली स्टार’ से जुड़े तमजीदुल हक ने एक्स पर पोस्ट कर लिटन दास से जुड़ी खबर को फर्जी करार दिया है।

    6k likes on a blatant lie within 30 minutes (that's mashrafee's house)….we have a long way to go in order to fight local and international fear mongers trying to create fear and divide in our country pic.twitter.com/GLBlC4Evvo

    — Tamjidul Hoque🇧🇩 (@TamjidulH24v2) August 5, 2024

    बांग्लादेशी पत्रकार ने बताया लिटन दास पर दावे का सच

    उन्होंने लिटन दास का घर फूंकने का दावा करने वाली एक पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ‘एक झूठ को कुछ मिनटों के अंदर ही 6 हजार लाइक मिल गए हैं।

    हमें एक लंबा रास्ता तय करना होगा क्योंकि स्थानीय स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय लेवल तक लोग खौफ पैदा करेंगे। इसके आधार पर लोगों को बांटने की कोशिश की जाएगी।’

    The post बांग्लादेश में मचे कोहराम के बीच हिंदू क्रिकेटर लिटन दास का घर फूंकने के चर्चे, क्या है सच… appeared first on .

    Related Posts

    न्यूयॉर्कवासियों को जोहरान ममदानी का बड़ा वादा, 2 साल तक नहीं बढ़ेगा घर का किराया

    June 26, 2026

    डेनमार्क में मस्जिदों की अजान पर लगा कानूनी प्रतिबंध, सरकार ने बताई बड़ी वजह

    June 26, 2026

    ‘शुभेंदु बाबू पर रोक लगाए भारत’, बांग्लादेशी सांसद की मांग से मचा सियासी बवाल

    June 25, 2026

    वेनेजुएला में महाविनाश! भूकंप के बाद मचा हाहाकार, USGS ने जताई 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका

    June 25, 2026

    ईरान को खाड़ी देशों से मिल सकते हैं $300 बिलियन, कतर ने 3 पॉइंट में बताया पूरा प्लान

    June 24, 2026

    बिल गेट्स ने निजी रिश्तों को लेकर किया खुलासा, शादी के दौरान तीन महिलाओं से संबंधों की चर्चा

    June 24, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा, एक ही दिन में मिला स्थानीय निवास प्रमाण-पत्र, वंदना हेमला बोलीं— अब सरकारी सेवाएं घर के नजदीक और आसान…..

    June 26, 2026

    महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का सुकमा दौरा: बच्चों के बीच बैठकर पढ़ी एबीसीडी, महिला स्वावलंबन और पुनर्वास व्यवस्था का किया जमीनी निरीक्षण

    June 26, 2026

    नक्सली पीड़ित परिवारों और शहीदों के परिजनों से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…..

    June 26, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सोच को साकार कर रहा टेक्सटाइल पार्क, स्थानीय रोजगार को मिलेगी नई उड़ान….

    June 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.