Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    CG News
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    CG News
    Home»विदेश»800 KM दूर से इजरायल पर ड्रोन अटैक की प्लानिंग, हमास चीफ के कत्ल का बदला कैसे लेगा ईरान? खुल गया भेद…
    विदेश

    800 KM दूर से इजरायल पर ड्रोन अटैक की प्लानिंग, हमास चीफ के कत्ल का बदला कैसे लेगा ईरान? खुल गया भेद…

    By August 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    800 KM दूर से इजरायल पर ड्रोन अटैक की प्लानिंग, हमास चीफ के कत्ल का बदला कैसे लेगा ईरान? खुल गया भेद…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हमास चीफ इस्माइल हानियेह और ‘शैतान’ मोहम्मद डीफ के खात्मे के बाद इजरायली सेना हमास पर पूरी तरह से हावी हो गई है। आठ महीने से चल रहे महायुद्ध को इजरायल ने दो ही दिन में पलट दिया है।

    31 जुलाई को हानियेह का कत्ल ईरान की राजधानी तेहरान में गेस्ट हाऊस पर बम धमाके के बाद हुआ। हानियेह के कत्ल के बाद से ईरान बदले की आग में जल रहा है।

    वह यह बात नहीं पचा पा रहा है कि उसके पाले आतंकी हानियेह को उसी की धरती में मार दिया गया। रिपोर्ट है कि ईरान ने इजरायल पर हमले की प्लानिंग तैयार कर ली है।

    ईरान विदेशी जमीन से इजरायल पर हवाई हमला कर सकता है। ईरानी अधिकारियों को यह भी आदेश मिले हैं कि अगर अमेरिका, इजरायल का साथ नहीं देता है तो उसके ठिकानों से दूर रहा जाए। 

    टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान अपने अजीज हमास के दो शीर्ष नेताओं इस्माइल हानियेह और मोहम्मद डीफ के कत्ल का बदला लेने की पूरी योजना तैयार कर चुका है।

    रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के इस काम में इस्लामिक राष्ट्र सीरिया भी मदद कर रहा है। उधर, जॉर्डन और लेबनान के हिजबुल्लाह आतंकी भी इस काम में इजरायल के खिलाफ और ईरान के साथ हैं। ईरान सीरिजा से इजरायल पर ड्रोन हमले की योजना बना रहा है।

    कैसे और कब किए जाएंगे इजरायल पर हमले
    सूत्रों का हवाला देते हुए, यूके स्थित युद्ध मॉनिटर सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स की रिपोर्ट है कि ड्रोन दमिश्क के पास के इलाकों और सीरियाई रेगिस्तान से लॉन्च किए जा सकते हैं, ताकि ऐसा लगे कि उन्हें इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया समूहों द्वारा लॉन्च किया गया है।

    अमेरिका पर भी ईरान के आदेश
    एसओएचआर की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी समूहों ने अपने गुर्गों को आदेश दिया है कि अगर हमले के दौरान अमेरिका इजरायल की रक्षा करने नहीं उतरा या युद्ध में नहीं कूदा तो वे अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना न बनाएं।

    दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कल “ईरान से सभी खतरों के खिलाफ” इजरायल की सुरक्षा के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता पर जोर दिया था। उन्होंने इजरायली पीएम नेतन्याहू को अपना दोस्त कहा और दोस्ती के लिए सुरक्षा का आश्वासन दिया।

    इजरायल को रोकना बहुत जरूरीः ईरान
    ईरान ने कहा है कि इजरायल 10 महीनों से गाजा पट्टी में खून-खराबा और तबाही मचा रहा है तथा अब उसने अपने अपराधों की सीमा को लेबनान, ईरान और यमन तक फैला दिया है, लिहाजा उसे जल्द रोकना जरूरी है।

    ईरान के कार्यवाहक ईरानी विदेश मंत्री अली बाघेरी कानी ने शुक्रवार को कहा कि इजरायल को अगर जल्द ही नहीं रोका गया तो पश्चिम एशिया और दुनिया भर की शांति खतरे में पड़ जायेगी।

    इजराइल की उड़ानें आठ अगस्त तक स्थगित
    पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एअर इंडिया ने शुक्रवार को तेल अवीव के लिए उड़ानें आठ अगस्त तक स्थगित करने की घोषणा की।

    टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन राष्ट्रीय राजधानी से इजराइली शहर के लिए सप्ताह में पांच उड़ानें संचालित करती है।

    The post 800 KM दूर से इजरायल पर ड्रोन अटैक की प्लानिंग, हमास चीफ के कत्ल का बदला कैसे लेगा ईरान? खुल गया भेद… appeared first on .

    Related Posts

    भारतीय महिला ने अमेरिकी सैनिक से की शादी, सिर्फ ₹13 हजार में मिला घर! बताए कई चौंकाने वाले फायदे

    July 31, 2026

    ₹5.64 लाख करोड़ की मेगा डिफेंस डील! THAAD मिसाइल सिस्टम से दुश्मनों की हर चाल होगी नाकाम

    July 31, 2026

    ईरान ने दोस्त चीन को दिया बड़ा झटका! फैसले से बीजिंग को लगा तगड़ा झटका, जानें पूरा मामला

    July 30, 2026

    जापान में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, क्यूशू द्वीप पर सुनामी अलर्ट जारी

    July 28, 2026

    PoK में चुनावी हिंसा का खूनी खेल! ‘रावलकोट में लाशें ही लाशें…’, धांधली के आरोपों के बीच मचा बवाल

    July 28, 2026

    होर्मुज पर ईरान का सख्त रुख! संप्रभुता हमारी पहली प्राथमिकता, अमेरिका से बातचीत के लिए रखीं 3 शर्तें

    July 28, 2026
    GAM
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को राहत, जसप्रीत बुमराह पूरी तरह फिट

    July 31, 2026

    मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को अगले 5 साल तक ₹6,000 मिलेंगे, PM सूर्य सरोवर योजना को मंजूरी

    July 31, 2026

    प्रीति पवार ने 5-0 से जीता सेमीफाइनल, राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में बनाई जगह

    July 31, 2026

    बॉक्स में धड़कता दिल, वंदे भारत से ढाई घंटे में सूरत से अहमदाबाद पहुंचा हार्ट; भारत में पहली बार हुआ ऐसा

    July 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    Owner - Rakhi Roy
    Editor - Rahul Shende
    Mobile - 7089782411
    Email - cgnewsllive24@gmail.com
    Office - F 188, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Chhattisgarh
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.